आज दिनांक 25.06.2026 को मुख्य विकास अधिकारी, मैनपुरी द्वारा मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय, नगला जुला (मैनपुरी) के निरीक्षण के दौरान विद्यालय निर्माण में प्रयुक्त सामग्री एव निर्माण कार्य की गुणवत्ता मानकों के अनुसार व समयावधि में कार्य पूर्ण कराए जाने के प्रबल निर्देश दिए गए
दिनांक 17.06.2026 को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किसान दिवस के उपलक्ष्य में किसानों को कृषि एवं अन्य विभागों की विभिन्न योजनाओं के संबंध में जागरूक किया गया। किसानों की समस्याओं को सुन कर त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु संबंधित उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए ।
IGRS पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के आधार पर जनपद मैनपुरी के करहल क्षेत्र की ग्राम पंचायत डुडंगांव में मनरेगा कार्यों में अनियमितता पर त्वरित कार्रवाई की गई। पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन के प्रति ग्राम विकास विभाग की प्रतिबद्धता कायम है।
UPSRLM द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू-
✅ District Mission Manager
✅ Block Mission Manager
✅ Account Assistant
✅ Data Entry Operator cum MIS
नोटः विभिन्न पदों हेतु योग्यता की विस्तृत जानकारी https://t.co/qfPhxOhBP3 व https://t.co/FB8hPfRdtk पर उपलब्ध है।
आज मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विकास भवन में स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित सरस शॉप ए��ं प्रेरणा कैंटीन का शुभारंभ किया गया। यह पहल समूह की महिलाओं को आजीविका का सशक्त माध्यम प्रदान करेगी तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन को नई ऊर्जा और गति देगी।
आज दिनांक 15.06.2026 को योग सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर समस्त जनपदवासियों से अपील है कि योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का ह���स्सा बनाएं, स्वस्थ एवं निरोगी रहें तथा सशक्त राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें।
सुश्री नेहा बंधु, मुख्य विकास अधिकारी, मैनपुरी द्वारा दिनांक 4 जून 2026 को विकास ���ंड बरनाहल की ग्राम पंचायत दिहुली में चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल के दौरान ग्रामवासियों ��ी स्थानीय समस्याओं को सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए अनेक समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कराया गया।"
#मैनपुरी में सोलर ऊर्जा के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ इन्द्रमणि त्रिपाठी और मुख्य विका��� अधिकारी नेहा बन्धु ने प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के लाभार्थियों को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र ��ेकर सम्मानित किया
समस्त जनपदवासियों से अनुरोध है कि दिनांक 07 मई से 21 मई के मध्य https://t.co/2S0Eq3ihaC पर जाकर अपनी स्वगणना अनिवार्य रूप से पूर्ण करें। इसी क्रम में आज मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विकास भवन परिवार के साथ स्वगणना संपन्न की गई।
दिनांक 06.05.2026 को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा तहसील भोगांव में आयोजित फार्मर रजिस्ट्री कैंप का निरीक्षण किया गया तथा समस्त कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री बनाए जाने एवं ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर
युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु उ.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत 1249 पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ ��ै।
जिला एवं विकास खंड स्तर पर विभिन्न पदों के माध्यम से योग्य अभ्यर्थियों को सेवायोजन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। यह पहल न केवल युवाओं के कौशल को मंच प्रदान करेगी, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी सुदृढ़ बनाने में सहायक सिद्ध होगी। निर्धारित तिथियों के अनुसार आवेदन कर इस अवसर का लाभ उठाएं और आत्मनिर्भर भविष्य की दिशा में अग्रसर हों।
दिनांक 02 मई 2026 को मुख्य विकास अधिकारी, मैनपुरी द्वारा करहल तहसील में समाधान दिवस पर जनता की समस्या सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए ��वं तहसील का निरीक्षण किया गया। इस दौरान न्यायालयों में लम्बित पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण तथा वरासत, अंश निर्धारण, फार्मर रजिस्ट्री, ई-परवाना एवं बंधक मुक्ति के प्रकरणों को समीक्षा कर समयान्तर्गत पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
दिनांक 02 मई 2026 को मुख्य विकास अधिकारी, मैनपुरी द्वारा विकास खण्ड करहल के ग्राम पंचायत भटोहा में आयोजित फार्मर रजिस्ट्री कैंप का निरीक्षण किया गया। इस दौरान समस्त अधिकारियों को कृषकों की सूची तै��ार कर गाटावार शत-प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
मुख्य विकास अधिकारी, मैनपुरी द्वारा दिनांक 01 मई 2026 को विकास खण्ड सुल्तानगंज की ग्र��म पंचायत तिसोली की अस्थाई गो आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया गया| जिसमें गोवंशों हेतु भूसा बैंक बनाये जाने एव ग्रीष्म ऋतु बचाये जाने एवं गौ संरक्षण के लिए सभी इंतज़ाम के साथ ही हरे चारे हेतु गोचर भूमि को टेग कराये जाने निर्देश गये|
उत्तर प्रदेश सरकार के ‘एक जनपद–एक उत्पाद’ (ODOP) कार्यक्रम के अंतर्गत मैनपुरी की प्रसिद्ध तारकशी कला को नई पहचान मिल रही है। चौहान काल से जुड़ी यह पारंपरिक कला लकड़ी पर पीतल और तांबे की महीन तारों की जड़ाई के लिए जानी जाती है, जो इसकी बेजोड़ खूबसूरती और उत्कृष्ट कारीगरी को दर्शा��ी है।
ज्वेलरी बॉक्स, नेम प्लेट, फर्नीचर और होम डेकोर आइटम—हर उत्पाद में कारीगरों की दक्षता और उनका कौशल झलकता है। ODOP के सहयोग से कारीगरों को प्रशिक्षण, टूलकिट और बाज़ार तक पहुँच मिल रही है, जिससे यह विरासत “लोकल से ग्लोबल” की ओर बढ़ रही है।
मैनपुरी तारकशी—��प भी घर ले जाएँ
@UPGovt | @myogiadityanath | @CMOfficeUP | @DmMainpuri
#ODOP #MainpuriTarkashi #VocalForLocal #Handicraft #UttarPradesh
आज मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ओडीओपी टूलकिट सत्यापन समिति की उपस्थिति में टूलकिट नमूनों का सत्यापन किया गया। मैनपुरी में तारकशी एवं जरी-जरदोजी प्रमुख ओडीओपी उत्पाद हैं, जिनके तहत नए कारीगरों को निःशुल्क प्रशिक्षण व टूलकिट प्रदान कर रोजगार का संवर्धन किय��� जा रहा है।
आज दिनांक 27 अप्रैल 2026 को मुख्य विकास अधिकारी, मैनपुरी द्वारा विकास खण्ड जागीर की ग्राम पंचायत पुडरी की अस्थाई गो आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें गोवंशों हेतु भूसा बैंक बनाये जाने एव ग्रीष्म ऋतु बचाये जाने एवं गौ संरक्षण के लिए सभी इंतज़ाम दुरुस्त किए जाने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये|