आज माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार जी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन जी के साथ धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की पुण��यतिथि (बलिदान दिवस) पर कोकर, रांची स्थित उनकी पावन समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
भगवान बिरसा मुंडा जी का अदम्य साहस, संघर्ष और स्वाभिमान आज भी हमें समाज के अंतिम व्यक्ति के अधिकारों की रक्षा तथा न्यायपूर्ण एवं समतामूलक समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करता है। धरती आबा के अमूल्य विचार और बलिदान सदैव हमारे प��प्रदर्शक रहेंगे।
धरती आबा को शत-शत नमन।
बिरसा मुंडा अमर रहे।
शहरों की नदियां, तालाब, डैम, नाले और अन्य जलस्रोत झारखंड की जीवनरेखा हैं। इन पर अवैध अतिक्रमण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
आज शहरी विकास और आवास विभाग की बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि शहरों से गुजरने वाले सभी नदियों, नालियों, ��ालाबों और डैम अथवा अन्य जलस्रोत क्षेत्रों पर बने अवैध मकान एवं अन्य निर्माण कार्यों को तत्काल बंद कराएं एवं पूर्व से बने अवैध घरों को अतिक्रमण मुक्त कराएं।
अतिक्रमण कर जो घर बनाए गए हैं, उनका तत्काल गहन सर्वे कराएं। साथ ही शहरी निकायों में अवस्थित नदी अथवा अन्य जलस्रोतों में हुए अवैध निर्माण को चिन्हित करते हुए लिखित नोटिस करने, अतिक्रमण नहीं हटाने वालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने एवं अवैध अतिक्रमण कर निर्मित अवैध संरचनाओं को ध्वस्त करने की कार्रवाई युद्ध स्तर पर करें।
नदी किनारे और अन्य जलस्रोत क्षेत्रों पर अतिक्रमण कर घर बनाना पर्यावरण और जल निकासी के लिए गंभीर खतरा है। इस तरह के कार्य क्षमा योग्य ही नहीं है, साथ ही ऐसे कार्य करने वाले लोगों पर कड़ी कानूनी-कार्रवाई करने हेतु भी निर्देश दिया है।
मैं राज्यवासियों से भी अपील करता हूं कि जलस्रोत क्षेत्रों में अवैध अतिक्रमण कर किसी प्रकार की सं��चना तैयार न करें। झारखंड की प्रकृति, पर्यावरण और भविष्य की रक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
द���शभर में पेपर लीक से युवा त्रस्त है।
हमने यहां पेपर लीक के नाम पर की गई ठगी का भी पर्दाफाश कराया साथ ही दशकों से लटकी नियुक्तियां पूरी की। खुद शिक्षा विभाग में ही विगत 4 महीनों में 9 हजार युवाओं को नियुक्तियां दी गई हैं।
झारखंड में नियुक्तियां अनवरत जारी रहेंगी...
मोदी जी घर से रैली करें, बीजेपी समर्थक अपना सोना देश के लिए दान करें और बीजेपी अपने हजारों करोड़ के फंड से देश की अर्थव्यवस्था को सहारा दे।
सिर्फ जनता ही क्यों हर बार बलिदान दे?
— भाई ने क्या बात कही है 🔥
आप जब मुँह खोलते हैं, देश से कुछ माँगते हैं। चुनाव से पहले वोट, और चुनाव के बाद त्याग।
अगर सारा त्याग देश ही करेगा, तो आप क्या करेंगे प्रधानमंत्री जी ?
बंगाल चुनाव के बीचों बीच शुभेंदु अधिकारी के PA की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी
हड़कंप मचा
अब मुख्य आरोपी बलिया का शार्प शूटर राज सिंह गिरफ्तार हुआ है
राज का BJP से घनिष्ठ संबंध है - फोटो भी हैं. बलिया में BJP प्रत्याशी के लिए वोट माँग रहे थे
बाक���ी आप दिमाग़ लगाइए
मोहन भागवत जी की काफ़िला देखिए
30-35 कार इनके आगे-पीछे चलती हैं, एक फायर ट्रक के साथ
ये न विधायक हैं, न सांसद हैं, न मंत्री हैं न ही किसी संवैधानिक पद पर हैं
अब जब मोदी जी ने तेल बचाने की नसीहत दे दी है तो पूछना ही पड़ेगा कि
किस हैसियत से मोहन भागवत इतना ��ेल बर्बाद करते हैं ??
राज्य में बेहतर विधि-व्यवस्था सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। आज अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि -
नशीले पदार्थों की सप्लाई चेन को तोड़ते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो, संगठित अपराधों पर सख्ती से रोक लगे, तथा अफीम की खेती को हर हाल में समाप्त किया जाए।
पुलिस प्रशासन आम जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करे, उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करे और भयमुक्त वातावरण प्रदान करे।
लापता बच्चों एवं महिलाओं के मामलों में प्राथमिकता के साथ कार्रवाई करते हुए उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है।
भू-माफियाओं को किसी भी प्रकार का संरक्षण नहीं दिया जाएगा, ��ूमि संबंधित अपराधों पर कठोर कार्रवाई होगी।
झारखंड में कानून का राज सर्वोपरि है।
.@DC_Palamu अविलंब संज्ञान लें और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए सूचित करें।
अन्य सभी उपायुक्त भी सारे अस्पतालों का ऑडिट करें और ऐसे किसी भी कुकृत्य पर रोक लगायें।
सरेंडर संघी सरकार की एक उपलब्धि तो माननी पड़ेगी।
पहले के समय में जो चीज समस्या नज़र आती थी, आज उसके फायदे नजर आने लगे हैं, जैसे- महँगाई, बेकारी, ग़रीबी का बढ़ना, पेड़ का कटना, रुपये का गिरना, आदि।
जनता के टैक्स के पैसों से रील बना कर उनको ये समझाया जा रहा कि मँहगाई समस्या नहीं बल्कि नए भारत का संकल्प है।
सिलेंडर के दाम घटते-बढ़ते रहेगें पर सरेंडर संघी की ये ऐतिहासिक सरकार टिकी रहनी चाहिए।
कुछ लोग तो इतने समझदार हैं कि हर समस्या के लिए सरकार की बजाय विपक्ष और नेहरू को ही ज़िम्मेदार ठहरा रहे हैं।
सरेंडर संघी और उनके मित्रों के इस अमृतकाल में समस्या का कोई समाधान नहीं है बल्कि समस्या ��ी समाधान है।
यह खाना मुझे ट्रेन में 160 रुपए का दिया बाद में पता चला यह 80 रूपये का था।
जब पैंट्री वालो से बिल मांगा और मुझे बिल नहीं मिला 160 रुपए का तब मैने 139 पर शिकायत की तो तुंरत वेंडर वाला गुस्से में मेरा पास आया।
बोला मेरी कंप्लेन क्यों करी 28000 का चालान हो जायेगा वापस...Read news