ईरानी राष्ट्रपति पेज़ेशकियन ने संयुक्त राष्ट्र में अपने भाषण में, अमेरिका द्वारा मारे गए मीनाब के बच्चों और इज़राइल द्वारा मारे गए ईरानी वैज्ञानिकों और नागरिकों की तस्वीरें विश्व के सामने प्रदर्शित कीं, जिससे एक बार फिर उनके साथ हुए अमानवीय व्यवहार का पर्दाफाश हुआ!
अब इसमें कोई शक नहीं रह गया है कि ज्ञानेश कुमार लोकतंत्र के हत्यारे हैं. और मोदी की सत्ता बचाने के लिए चुनाव आयोग अपनी बपौती समझ कर चला रहे हैं
Indian Express ने आज एक ज़बरदस्त रिपोर्ट में खुलासा किया है कि दो चुनाव आयुक्तों ने 10 महीने में 14 बार शिकायत की है. जिसमें साफ कहा गया कि दोनों चुनाव आयुक्त - सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी को महत्वपूर्ण फैसलों की जानकारी नहीं दी जाती. उनसे सलाह नहीं ली जाती. उनसे बिना पूछे या बताए हुए फैसले लिए जा रहे हैं
इन 14 शिकायतों में - SIR, वोटर लिस्ट से नाम हटाना और जोड़ना, वोट कटने के ख़िलाफ़ अपील जैसे मुद्दे शामिल हैं
साफ़ है खुलेआम 'वोट चोरी' का काम ज्ञानेश कुमार को वहाँ बिठा कर नरेन्द्र मोदी करा रहे हैं
लेकिन याद रखियेगा - राहुल गांधी ने कहा था वक्त आने पर सबका हिसाब होगा, जवाबदेही तय होगी. इस अपराध की सजा जरूर मिलेगी
ज्ञानेश कुमार को तत्काल इस्तीफ़ा देना चाहिए
⦿ SIR के Phase-1 और Phase-2 में 7.8 करोड़ वोटर डिलीट हो चुके थे। यानी पहले के Electoral Roll से कुल 13% लोग हटा दिए गए थे
⦿ अभी देश के 16 राज्यों और 3 union territories में SIR का Phase-3 चल रहा है, जिसमें कुल 36 करोड़ Voters में अब तक 6.18 करोड़ लोगों को हटा दिया गया
⦿ इसके साथ ही 5.43 करोड़ वोटर्स को संदिग्ध बता दिया गया है, उन्हें Additional Documents जमा करने का नोटिस दिया गया है
चुनाव आयोग को लेकर जो खुलासे हुए हैं, उसके आधार पर CEC को इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्हें मुख्य चुनाव आयुक्त के पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है।
: @DrAMSinghvi जी, चेयरमैन (AICC Law, RTI & HR Dept.)
📍 दिल्ली
Vote chori is a crime against the Indian people and a direct attack on our constitution.
The BJP, RSS and EC who organised it have committed an act of treason.
Justice will be served.
वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने का अधिकार सिर्फ ERO को है, फिर दिल्ली में बैठे लोग पूरे देश की वोटर लिस्ट कैसे बदल रहे हैं?
CEC ज्ञानेश कुमार के इस फर्जीवाड़े पर AAP के राष्ट्रीय संयोजक @ArvindKejriwal जी की तीन अहम मांगें:
→ SIR का पूरा प्रोसेस कैंसिल किया जाए, SIR के तहत किए गए सारे बदलाव कैंसिल किए जाएं और तीन साल पुरानी वोटर लिस्ट बहाल की जाए।
→ ज्ञानेश कुमार को गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा चलाया जाए।
→ दिल्ली, बिहार, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, MP और छत्तीसगढ़ के पिछले कुछ वर्षों में हुए चुनाव कैंसिल कराकर दोबारा चुनाव कराए जाएं।
आज Indian Express की स्टोरी ने साबित कर दिया है कि मोदी जी और अमित शाह वोटों की बहुत बड़ी चोरी करके चुनाव जीत रहे हैं। इस चोरी के सरगना ज्ञानेश कुमार हैं।
हम मांग करते हैं कि ज्ञानेश कुमार को गिरफ्तार करके तुरंत उन पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा चलाया जाए और पिछले कुछ सालों में जितने चुनाव हुए हैं, वे सब रद्द करके दोबारा करवाए जाएं।
चुनाव आयोग के भीतर क्या हो रहा है इसकी जाँच होनी चाहिए। सारे चुनावी नतीजों की समीक्षा होनी चाहिए
चुनाव जनता के वोट का नतीजा है या जी-प्रिंटर से निकला नतीजा, इसकी जाँच होनी चाहिए
: रवीश कुमार, वरिष्ठ पत्रकार