कोई पूछता है मुझसे,
क्या ध्यान विकार मिटाता ह��?
काम क्रोध ओर लोभ मोह को,
हमसे दूर भगाता है?
मैं इतनी कोई ज्ञानी नहीं हूं
अपनी समझ बताती हूं
अपने ध्यान के सारे अनुभव
आपके बीच में लाती हूं
ध्यान हमें हमसे मिलवाता,
जीना हमें सिखाता है,
अंतरतम के गहरे तल में,
गोता हमको लगवाता है,
अनंत अपार आनंद को पा कर,
साधन छोटा हो जाता है,
मानव को संतुष्टि मिलती,
क्रोध वहां खो जाता है,
लोभ,मोह वहां सब गिर जाता,
मानव मुक्त हो जाता है,
ममता भर जाती है अंदर,
संसार कुटुंब बन जाता है।
#SaveSoil 🌳🌳
#SaveEarth 🌳🌳
जिस मयखाने में मैं बैठी,
उसमें जाम बनाना पड़ता,
ध्यान की लो से उसको निस दिन,
धीमी आंच पकाना पड़ता,
काम,क्रोध और लोभ,मोह को,
उसके साथ जलाना पड़ता,
सब्र के फल को उसमें डालकर,
बूंद बूंद से प्याला भरता,
वो अमृत प्याला पीकर के,
एक ध्यानी आनंद से भरता,
सब���े बीच में रहकर भी वो,
बस अपनी मधुशाला भरता,
उस मधुशाला के अमृत को,
एक एक कर जाम में भरता,
वही जाम तुम सब भी पी लो,
जाने कितने यत्न वो करता,
तरह तरह के प्रलोभन से,
वो तुमको आकर्षित करता,
तुम भी आओ इस मयखाने,
तुम सबसे फरियाद वो करता
#SaveSoil 🌳🌳
#SaveEarth 🌳🌳
जो कुछ बोला कबीर ने,
वो अंदर कि बात,
उसको वो ही जान सके,
जिसके भीतर आग,
शब्दों को सब जान लें,
ना जाना जाए राज,
राज कोई जो जान ले,
समझो बुझ गई आग,
हम सबमें एक कबीर है,
समय के रहते जाग,
आज अगर तु जाग गया,
जानेगा सब राज,
आज अगर ना जाग सका,
राज रहेगा राज।
#SaveSoil 🌳
#SaveEarth🌳🌳
एक बात सुनो तुमको बतलाऊं,
सुन्ना चाहो तो मैं सुनाऊं,
अंदर का एक राज बताऊं,
राज बड़ा अद्भुत दिखलाऊं,
आनंद का झरना बतलाऊं,
उस झरने में तुम्हें नहलाऊं,
झरने से सागर को पाऊं,
ओर में भी सागर हो जाऊं।
#Sadhguru 🌺🌹🙏🙏
#SaveSoil 🌳🌳🌳
नाव फसी थी बीच भंवर में
उस पर आ कर पाल लगाया
सागर की ऊंची लहरों से
सदगुरु जी ने मुझे बचाया
उन लहरों से कैसे जीतें
एक हुनर मुझको सिखलाया
सागर से मोती चुनने का
गहरा राज मुझे बतलाया
सांसों की डोरी से बंध कर
सागर में गोता लगवाया
सागर से मौती चुन चुनकर
मेरे इस जीवन को सजाया
#SaveSoil
ध्यान अगर नहीं होता तो,
मैं बेहोशी में मर जाती,
ना खुद को कभी मिटा पाती,
ना खुद मिट मैं वो हो पाती,
उस वो को क्या नाम मैं दूं,
नाम नहीं बेनाम है वो,
शब्द कोई ना लिख पाए,
शब्दों से परे का काम है वो,
वो अनंत गगन में बहता है,
वो तुममें मुझमें रहता है।
#Sadhguru 🌺🙏🙏
#SaveSoil 🌳🌳
ज़मीन के एक टुकड़े की खातिर
विध्वंसक युद्ध छिड़ जाते हैं
नहीं देखते इन युद्धों में
कितनी धरा खा जाते हैं
छोड़ विनाशक विस्फोटों को
धरती हम दहलाते हैं
नहीं सोचते भला बुरा हम
क्यों दानव हम बन जाते हैं
कुछ ना जाए साथ हमारे
क्यों लड़ते यूं रह जाते हैं।
#Sadhguru💐🙏🙏
#SaveSoil🌳🙏🙏
अति बुरी बस उन चीजों की,जिनका होए विनाश,
मानव की हर अति के कारण,सब जीवों का नाश,
कुछ चीजें हैं अति मांगती,वो अति अनमोल
ध्यान ओर भक्ति जितनी ज्यादा,उतना उसका मोल,
इस अति की अति नहीं है, ना इसका कोई मोल,
इसको पा कर सब मिल जाता,जीवन है अनमोल।
#Sadhguru 🌺🌹💐🙏🙏
#SaveSoil 🌳🌳🌲🌲
पूरे ट्विटर परिवार को सादर नमस्कार 😌😇🙏🙏
���इए थोड़ा ध्यान लगाएं
खुद जागें ओरों को जगाएं,
सब बेचैनी दूर भगाएं,
उलझे जीवन को सुलझाएं,
जीवन के आनंद को पाएं,
हर दिन एक उत्सव हो जाएं,
जिस दिन इस दुनिया से जाएं,
एक मीठी मुस्कान ले जाएं।
#Sadhguru 🌺🌹🙏🙏
#SaveSoil 🌳🌳🌳🙏🙏
अहंकार को लेकर काबा या फिर काशी जाओ
चाहे गंगा जी में जाकर डूबती लगाओ
कुछ ना मिलेगा खाली हाथ जाओ ओर आओ
ध्यान कि लो से एक दिया अपने में जलाओ
काम,क्रोध और लोभ,मोह से मुक्ति पाओ
धीरे धीरे अपने ध्यान को ओर बढ़ाओ जीवन की सारी उलझन अंदर सुलझाओ
जीवन बड़ा ही आनंदमय ऐसे ना गंवाओ।
#SaveSoil
अगर आप अपने शरीर और मन के साथ पहचान जोड़ना बंद कर दें, जो भोजन और बाहरी छापों के ढेर मात्र हैं, तब आप अपने भीतर एक स्थिरता का अनुभव करेंगे। ध्यानमय होने के लिए बस इतना ही चाहिए।
#SadhguruHindi#SadhguruQuotes
हमारा ये होना बस ध्यान ही बता पाता है,
बिना ध्यान के इंसान बिना हुए ही चला जाता है,
जीवन का ये नशा कोई कोई ही समझ पाता है,
वरना इंसान आया तो होश में था पर बेहोश चला जाता है,
जब भी याद जरा सी ईश्वर कि आ जाए,
ध्यान कर लिया करो वरना इंसान मुर्दा ही चला जाता है,
#Sadhguru🙏
#SaveSoil
ध्यान साधना से हम एक दिन
बस शुन्य हो जाते हैं
ना हम हिन्दू ना हम मुस्लिम
हम बस हम रह जाते हैं
एक जगह ऐसी है जहां पर
सारे भेद मिट जाते हैं
राम,रहीम,अल्ला या ईश्वर
सभी एक हो जाते हैं
नाम उसे हम दे नहीं सकते
सभी शब्द खो जाते हैं
अनंत अपार उस उर्जा को हम
खुद अपने में पाते हैं
😌😇🙏
श्रेष्ठ छोड़ तुच्छ को मांगोगे
खुद भी तुच���छ हो जाओगे
उसकी महिमा बड़ी निराली
कभी समझ नहीं पाओगे
उसे छोड़कर सब कुछ मांगा
उसे कहां से पाओगे
छोटे छोटे प्रलोभन में
पसते ही चले जाओगे
कभी नहीं वो तुम्हे मिलेगा
खाली हाथ चले जाओगे
जन्म मरण के इस चक्कर से
कभी ना मुक्ति पाओगे
#SaveSoil 🌳🌲