@officialbseb@BiharEducation_@mkrtiwari_bjp@samrat4bjp आप सभी सारा काम एकदम सही और सटीक तरीके से कर रहे हैं बस एक बार एक और कार्य को जल्दी करने की कृपा करें कृपया आप लाइब्रेरियन का नोटिफिकेशन और सिलेबस जारी कर दे आपकी बहुत कृपा होगी
#लाइब्रेरियन_अभ्यर्थियों की आवाज़ को हर मंच पर मजबूती से बुलंद करने के लिए छात्र नेता विकेश भट्ट जी का हार्द���क आभार🙏
साथ ही हमारी मांग स्पष्ट है—
🔴 #70th_BPSC परीक्षा एवं #1799_दारोगा_भर्ती की CBI जांच हो।
🔴 #AEDO परीक्षा में पेपर लीक के आरोपों की निष्पक्ष न्यायिक जांच हो।
छात्रों की 15 प्रमुख मांगें:
70वीं BPSC परीक्षा पूरी तरह रद्द की जाए।
BSSC की लंबित इंटरमीडिएट, CGL, ASO, BSO सहित सभी परीक्षाएं जल्द आयोजित की जाएं।
असिस्टेंट प्रोफेसर की बहाली से पहले BET (बिहार पात्रता परीक्षा) अनिवार्य रूप से आयोजित हो।
TRE-4 भर्ती प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाए और “One Candidate, One Result” व्यवस्था लागू हो।
1,799 पदों वाली दरोगा भर्ती परीक्षा रद्द की जाए तथा प्रश्नपत्र, उत्तर-क��ंजी और OMR शीट अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराई जाए।
BPSC की रद्द परीक्षाओं, जैसे AEDO और SANITARY, की स्वतंत्र उच्चस्तरीय जांच कर जिम्मेदारी तय की जाए।
CSBC की सभी भर्ती परीक्षाओं के बाद प्रश्नपत्र, Answer Key और OMR शीट अनिवार्य रूप से जारी की जाए।
18 वर्षों से लंबित लाइब्रेरियन भर्ती और 4 वर्षों से लंबित लेखपाल भर्ती बिना किसी और विलंब के पूरी की जाए।
बिहार में होने वाली सभी प्रतियोगी एवं भर्ती परीक्षाओं में अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित की जाए।
बिहार की सभी भर्ती प्रक्रियाओं में 85% डोमिसाइल नीति अनिवार्य रूप से लागू की जाए।
नियमित भर्ती में संविदा कर्मियों को मिलने वाला अतिरिक्त वेटेज पूरी तरह समाप्त किया जाए।
सभी भर्ती परीक्षाओं के लिए वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी कर उसका सख्ती से पालन किया जाए।
पेपर लीक, धांधली और सेटिंग के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई हो और जवाबदेही तय की जाए।
स्वास्थ्य विभाग में हुई ड्रेसर भर्ती की अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच हो तथा परीक्षा उत्तीर्ण और DV कर चुके अभ्यर्थियों को शीघ्र नियुक्ति दी जाए।
BPSC असिस्टेंट इंजीनियर परीक्षा (विज्ञापन संख्या 29-30-31/2025) का एक वर्ष से अधिक समय से लंबित परिणाम तत्काल जारी किया जाए।
बिहार में विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में विलंब, निरंतर पेपर लीक, परीक्षा रद्द होने एवं परिणाम जारी होने में हो रही देरी को लेकर छात्र व अभ्यर्थियों में व्याप्त गहरे असंतोष, चिंता और उनकी मांगों को सुनने व उन्हें पूर्ण करने को लेकर मुख्यमंत्री, बिहार को पत्र लिख सरकार को यथास्थिति से अवगत कराया।