अयोध्या की पावन भूमि पर दिव्य-भव्य श्री राम जन्मभूमि मंदिर में श्री राम लला के दर्शन-पूजन का अलौकिक क्षण मन को अद्भुत आनंद से भर गया। रामलला की ये बाल प्रतिमा, भारत की चेतना का जागृ�� स्वरूप है। हर बार रामलला का ये दिव्यतम विग्रह, मुझे एक असीम ऊर्जा देने का माध्यम बनता है। ये ऊर्जा संपूर्ण विश्व के रामभक्तों के संकल्प की है। आज का ध्वजारोहण पर्व, इसी संकल्प की सिद्धि का अवसर बना है।
प्रभु कीं कृपा भयउ सबु काजू।
जन्म हमार सुफल भा आजू॥
अलौकिक श्री राम जन्मभूमि मंदिर में श्री राम परिवार के दर्शन का सुअवसर मिला। यह क्षण श्रद्धा और भक्ति से भावविभोर कर गया। प्रभु श्री राम, माता जानकी, शेषावतार लक्ष्मण जी और सकल परिवार का दिव्य ये स्वरूप, भारत की चेतना की साक्षात प्रतिमूर्ति सा है। ये असंख्य रामभक्तों की तपस्या का प्रतिफल है। मेरी प्रार्��ना है कि प्रभु श्री राम का दिव्य आशीष संपूर्ण भारतवासियों के जीवन को यश और कीर्ति दे।
भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य शंख पंचजन्य के सम्मान में कुरुक्षेत्र में बना पंचजन्य स्मारक न्याय और सत्य की विजय का प्रतीक है। यह आने वाली पीढ़ियों को सद्मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता रहेगा।
अयोध्या के पावन धाम में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में ध्वजारोहण समारोह का हिस्सा बनना मेरे लिए अत्यंत भावविभोर करने वाला अनुभव रहा। शुभ मुहूर्त में संपन्न हुआ यह अनुष्ठान हमारे सांस्कृतिक गौरव और राष्ट्रीय एकता के नए अध्याय का उद्घोष है। राम मंदिर का गौरवशाली ध्वज, विकसित भारत के नवजागरण की संस्थापना है। ये ध्वज नीति और न्याय का प्रतीक हो, ये ध्वज सुशासन से समृद्धि का पथ प्रदर्शक हो और ये ध्वज विकसित भारत की ऊर्जा बनकर इसी रूप में सदा आरोहित रहे.....भगवान श्री राम से यही कामना है। जय जय सियाराम।
25 नवंबर को राम मंदिर पर होगा भव्य ध्वजारोहण 🚩
ये कैलेंडर पर लिखी तारीख नहीं, बल्कि यह एक नए कालचक्र का उद्गम है, एक ऐतिहासिक और नए युग की शुरुआत का प्रतीक है।
जय श्री राम 🙏🏻
सिद्धगन्धर्वयक्षाद्यैरसुरैरमरैरपि
सेव्यमाना सदा भूयात् सिद्धिदा सिद्धिदायिनी॥
'महानवमी' के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं।
जय माता दी 🙏🏻🚩
#Navratri
श्वेते वृषे समारूढा श्वेताम्बरधरा शुचिः।
महागौरी शुभं दद्यान्महादेवप्रमोददा॥
शक्ति की उपासना के पावन पर्व दुर्गाष्टमी की आप सभी को ढेरों शुभकामनाएं।
जय माता दी 🙏🏻🚩