बालोतरा जिले के भांडियावास के पास देर रात हुई भीषण सड़क दुर्घटना अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है।
इस हादसे में आरएलपी परिवार के सदस्य, बायतू विधानसभा क्षेत्र के कानोड़ निवासी स्वरूपाराम गोदारा, भरत गोदारा, भावेश गोदारा, रेवन्ताराम थाकन और किशन लेगा का असामयिक निधन अत्यंत पीड़ादायक है। एक ही परिवार के तीन सदस्यों तथा दो पड़ोसी युवाओं का इस प्रकार असमय चले जाना अपूरणीय क्षति है।
दिवंगतों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हुं । ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवारों को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
यह हृदयविदारक हादसा एक गंभीर चेतावनी भी है। सड़क पर थोड़ी-सी लापरवाही भी पूरे परिवार की खुशियां छीन सकती है। आप सभी से आग्रह है कि वाहन चलाते समय गति सीमित रखें, यातायात नियमों का पालन करें, सीट बेल्ट एवं हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा थकान या नींद की स्थिति में वाहन चलाने से बचें। आपकी सावधानी ही आपके परिवार की सबसे बड़ी सुरक्षा है।
RLP बायतु के लिए काला दिवस 😭😭😭😭😭😭
एक साथ 5 नौजवानों का बीच राह में छोड़ कर चले जाना हमारे लिए व्यक्तिगत और पार्टी परिवार के लिए ह्रदय विदारक घटना है ।
कानोड़ निवासी पांचों नौजवानों का जाना हमारे लिए व्यक्तिगत क्षति है , कॉलेज समय से सभी साथी कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़े रहे , लेकिन आज सुबह सुबह ऐसी ह्रदय विदारक घटना को सुनते ही स्तब्ध रह गए ।
नौजवान अपने परिवार और अपने रिश्तेदारों साथियों के लिए महत्वपूर्ण है , लापरवाही और मस्ती में खुद चले जाते हैं लेकिन पीछे सबको रुला कर छोड़ देते हैं , इससे पहले भी कई साथी बीच में छोड़कर चले गए , उनकी कमी पूरी हुई ही नहीं कि आज एक और दुखदाई खबर आ गई 😭😭😭😭😭
परम पिता परमेश्वर सभी दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करे और अपने श्री चरणों में स्थान दें , परिजनों को इस विकट घड़ी में दुख सहन करने की ताकत प्रदान करे ।
ॐ शान्ति शत शत नमन 💐🌹💐🌹सभी साथियों को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं 😭😭😭😭😭
एक बार जातिवाद से ऊपर उठकर इंसानियत और भाईचारे को अपनाकर तो देखो।
फिर देखना, ज़रूरत पड़ने पर तुम्हारे लिए खून का एक-एक कतरा बहाने वाले भी मिलेंगे।
रिश्ते जाति से नहीं, दिल और कर्म से बनते हैं। ❤️🤝 ..