प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 118वें संस्करण में देशवासियों को संबोधित किया। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने भी प्रयागराज महाकुंभ स्थित, राजस्थान मण्डप में प्रधानमंत्री के सम्बोधन को सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का उद्बोधन हम सब देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणादाय��� होने के साथ ही, उत्सावर्धक होता है। उनके उद्बोधन के माध्यम से हमें हमारे देश की उपलब्धियों के बारे में जानकारी मिलती है और गर्व महसूस होता है।
#RajCMO
#CMORajasthan
भारतीय पुरुष टीम को खो-खो विश्व कप-2025 जीतने पर हार्दिक बधाई।
आपकी इस शानदार उपलब्धि ने हम सभी को गौरवान्वित किया है।
टीम के सभी प्रतिभाशाली खिलाडियों को स्वर्णिम भविष्य हेतु अनंत शुभ��ामनाएं!
भारतीय महिला टीम ने खो-खो विश्व कप जीतकर विश्व पटल पर मॉं भारती को गौरवभूषित किया है।
अद्भुत खेल कौशल और टीम भावना से भरा हुआ आप सभी का प्रदर्शन अगणित खेल प्रतिभाओं के लिए अप्रतिम प्रेरणा है।
माँ भारती की सभी बेटियों को उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत शुभकामनाएं!
मेवाड़ के स्वाभिमानी योद्धा, राष्ट्रभक्ति की प्रतिमूर्ति वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
धर्म रक्षा के लिए वे विशाल मुग़ल सेना के सामने चट्टान के भांति अडिग रहे। आपकी शौर्यगाथा सदा अजर-अमर रहेगी।
मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp ने प्रयागराज में आस्था, श्रद्धा एवं एकता के महासमागम 'महाकुम्भ-2025' के पवित्र त्रिवेणी संगम पर आस्था की पावन डुबकी लगाई।
इसके पश्चात, लेटे हुए ह���ुमान जी के दिव्य दर्शन कर, विधिपूर्वक पूजन-अर्चन करते हुए प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, मंगलमय एवं आरोग्यमय जीवन की प्रार्थना की ।
“ॐ श्री वेंकटेश्वराये नमो नमः.
श्रीमन नारायण नमो नमः.
तिरुमल तिरुपति नमो नमः.
जय बालाजी नमो नमः”
नव वर्ष भगवान तिरुपति बालाजी के चरणों में समस्त मनोभावों के समर्पण से प्रारंभ हुआ।
संसार के स्वामी भगवान वेंकटेश्वर भारत पर
अपनी छत्रछाया बनाए रखें।
तिरुमाला का यह अलौकिक स्थान वास्तव में “भूलोक वैकुंठम” है।
भाजपा के संस्थापक सदस्य व पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री जसवंत सिंह जी जसोल की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
राष्ट्र व प्रदेश के विकास और समाज की सेवा हेतु किय�� अपने अभूतपूर्व कार्यों व प्रयासों के लिए आप सदैव स्मरणीय रहेंगे।
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में, राज्य सरकार प्रदेश के औद्योगिक विकास एवं निवेश को बढ़ावा देने के लिए, एक बेहतरीन विजन एवं रोडमैप के साथ कार्य कर रही है। इसी दिशा में कार्यकाल के पहले ही वर्ष में, राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के सफल आयोजन के बाद हस्ताक्षरित हुए, एमओयू के समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए, मुख्यमंत्री ने त्रि-स्तरीय समीक्षा व्यवस्था की पहल की है।
#RajCMO
#CMORajasthan
आज जयपुर में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित रैन बसेरों का निरीक्षण किया, जहाँ उपलब्ध सुविधाओं एवं मूलभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस अवसर पर खुले आसमान के नीचे सोने के लिए विवश प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति को रैन बसेरों में सम्मानजनक एवं सुरक्षित रूप से रहने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश द��ए गए।
भजनलाल सरकार का एक वर्ष, राज्य में खुशहाली और हर्ष।
56,510 कृषि यंत्रों की वित्तीय स्वीकृति जारी, 140 करोड़ रुपए ���ा अनुदान दिया गया।
#एक_वर्ष_परिणाम_उत्कर्ष
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के किसानों के हित में, मूंग के खरीद लक्ष्य को बढ़ाने सहित खरीद अवधि को भी, 5 फरवरी तक बढ़ाने के संबंध में, केन्द्रीय कृषि एवं ��िसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर, अनुरोध किया है।
#RajCMO
#CMORajasthan
भारतीय राजनीति में शुचिता, कर्मठता एवं सत्यनिष्ठा के पर्याय, भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री निवास पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।
हम सभी के प्रेरणापुरुष, भारत रत्न से अलंकृत, देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती 'सुशासन दिवस' पर राजस्थान सरकार द्वारा लिए गए ऐतिहासिक निर्णय :-
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित, सुशासन दिवस के अवसर पर प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत पर, अटल ज्ञान केन्द्र शुरू करने की घोषणा की है।
#RajCMO#CMORajasthan
गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के साहिबज़ादों के बलिदान दिवस 'वीर बाल दिवस' (साहिबज़ादा दिवस) के अवसर पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
चारों साहि���ज़ादों का सर्वोच्च बलिदान मातृभूमि और धर्म की रक्षा हेतु हम सभी को युगों-युगों तक प्रेरणा प्रदान करता रहेगा।
आज माननीय केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री @JPNadda जी की अध्यक्षता में आयोजित 'क्षय रोग (टीबी) उन्मूलन अभिया���' कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सहभागिता की तथा माननीय मंत्री महोदय का ओजस्वी मार्गदर्शन प्राप्त किया।
टीबी मुक्त राष्ट्र की दिशा में यह 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान न केवल जन-जागरूकता का माध्यम बनेगा बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग को इस महत्वपूर्ण कार्य से जोड़ने में भी सहायक सिद्ध होगा। प्रदेश सरकार केन्द्रीय नेतृत्व के कुशल मार्गदर्शन में निरंतर इस अभियान को राजस्थान में सफल बनाने हेतु दृढ़ संकल्पित है तथा इस दिशा में स��स्त आवश्यक कदम उठा रही है।