Paid homage to Mahatma Gandhi at Rajghat and former Prime Minister Lal Bahadur Shastri Ji at Vijay Ghat.
Their lives of simplicity, courage and service to the nation continue to inspire generations.
Their ideals and unwavering commitment to India's progress will always remain a guiding light for us.
आज 7, लोक कल्याण मार्ग पर हरियाणा के सभी भाजपा विधायकों से मुलाकात बहुत सुखद रही।
उनसे कई विषयों पर बेहद सार्थक संवाद हुआ।
बैठक में जनता-जनार्दन की बेहतर से बेहतर सेवा के साथ ही जनकल्याण के लिए और प्रभावी तरीके से काम करने पर भी चर्चा हुई।
@BJP4Haryana
बिहार बनेगा उद्योग और स्किल का हब🏭
चकाई, जमुई में इथेनॉल प्लांट का निरीक्षण किया तथा औद्योगीकरण हेतु चिन्हित लगभग 9,000 एकड़ भूमि के संबंध में प्रस्तुतीकरण का अवलोकन किया। ये प्लांट अगले वर्ष तक शुरू हो जाएंगे।
जमुई में करीब ₹3,400 करोड़ के औद्योगिक निवेश से 10 हजार से अधिक प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे। उद्योग, निवेश और रोजगार के माध्यम से बिहार के विकास को नई गति देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।
पूज्य बापू का संपूर्ण जीवन सत्य, अहिंसा, करुणा और सेवा का ऐसा प्रकाशस्तंभ है, जो हर युग में मानवता का मार्ग प्रशस्त करता रहेगा।
अद्वेष्टा सर्वभूतानां मैत्रः करुण एव च।
निर्ममो निरहङ्कारः समदुःखसुखः क्षमी॥
सत्य और अहिंसा केवल सिद्धांत नहीं
जीवन जीने का मार्ग हैं।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन। आइए आज के दिन हम उनके विचारों को न केवल याद रखें, बल्कि अपने दैनिक जीवन में अपनाकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाएं ,आप सभी को गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏🏻
राज्य में हरित हाइड्रोजन के उत्पादन, निवेश और उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘बिहार हरित हाइड्रोजन नीति, 2026’ के प्रारूप की स्वीकृति प्रदान की गई।
#CabinetDecisions#NDA4Bihar
बिहार के सभी कृषि फीडरों के सोलराईजेशन हेतु 2,585 मेगावाट सौर ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना के लिए ₹2,714.25 करोड़ तथा 946 विद्युत उपकेन्द्रों में योजना के क्रियान्वयन हेतु ग्राम पंचायतों को ₹47.30 करोड़ प्रोत्साहन राशि- कुल ₹2,761.55 करोड़ के अनुदान की स्वीकृति प्रदान की गई।
#CabinetDecisions #NDA4Bihar
पथ निर्माण विभाग की महत्वपूर्ण पहल
मीठापुर-महुली एलिवेटेड पथ से 2-लेन डाउन रैम्प एवं परसा-सम्पतचक पथ संरेखण में 2 लेन एट-ग्रेड पथ के निर्माण कार्य हेतु लगभग ₹82.26 करोड़ की अनुमानित लागत पर प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।
#CabinetDecisions#NDA4Bihar
स्वास्थ्य के क्षेत्र में संवेदनशील पहल
राज्य में हीमोफीलिया से ग्रसित मरीजों के बेहतर उपचार हेतु मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष के अंतर्गत “मुख्यमंत्री हीमोफीलिया योजना” की स्वीकृति प्रदान की गई है।
योजना के क्रियान्वयन के लिए Emicizumab (Proprietary Item) दवा पर प्रथम वर्ष में होने वाले व्यय हेतु ₹26.33 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।
#CabinetDecisions #NDA4Bihar
विभाग/क्रय इकाई द्वारा निष्पादन योग्य वस्तुओं की नीलामी के लिए GeM पोर्टल के Forward Auction Module का आवश्यकतानुसार उपयोग करने की स्वीकृति प्रदान की गई है।
इसके लिए बिहार वित्त नियमावली, 1950 के नियम-130 के उपनियम-(ix) के बाद उपनियम-(x) जोड़े जाने की स्वीकृति प्रदान की गई।
#CabinetDecisions #NDA4Bihar
बहादुरपुर, सेक्टर-6, पटना स्थित जर्जर आवासीय कॉलोनी में 14 एकड़ पर स्व-वित्तपोषित पुनर्विकास (Redevelopment) हेतु NBCC (India) Ltd. के साथ MoU करने की स्वीकृति दी गई। साथ ही बहादुरपुर, सेक्टर-5 (टी.वी. टावर के निकट) स्थित 8.5 एकड़ भूखंड पर स्व-वित्तपोषित परियोजना के क्रियान्वयन हेतु NBCC (India) Ltd. के साथ MoU करने की स्वीकृति प्रदान की गई।
करीब 22.5 एकड़ पर दोनों योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित आवश्यक आनुषंगिक निर्णय लेने हेतु बिहार राज्य आवास बोर्ड को प्राधिकृत किया गया।
#CabinetDecisions #NDA4Bihar
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत “सेवा मेरा योगदान” के तहत लोकसेवक आवास के सामने, 1 अणे मार्ग पर आयोजित स्वच्छता अभियान में भाग लिया और स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता का आग्रह किया।
#SevaSankalpAbhiyan#SwachhataHiSeva#SwachhBharat
भारत की बेटियों ने फिर बढ़ाया देश का गौरव।
#AsianGames2026 में महिला स्क्वैश टीम स्पर्धा में तन्वी खन्ना जी, अनाहत सिंह जी, जोशना चिनप्पा जी और शमीना रियाज जी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।
महिला टीम स्पर्धा में लगातार दूसरी बार कांस्य पदक जीतना भारतीय स्क्वैश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है।
पूरी टीम को इस शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
#Cheer4Bharat