प्रतापगढ़ प्रवास के दौरान दैनिक जागरण द्वारा आयोजित ‘जागरण विमर्श–2026: विकसित उत्तर प्रदेश, विकसित प्रतापगढ़’ कार्यक्रम में सहभागिता से जुड़ी खबरों को आज समाचार पत्रों ने प्रमुखता से प्रकाशित किया।
सभी सम्मानित पत्रकार साथियों एवं मीडिया संस्थानों का हृदय से आभार।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मोत्सव पर ऊँचाहार में सवा करोड़ महामृत्युंजय मंत्रों के सामूहिक महाजप की खबर समाचार पत्रों की सुर्खियों में।
हर-हर महादेव!
महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी का ऊँचाहार की पावन धरा पर हृदय से स्वागत एवं अभिनंदन।
पूज्य पं. प्रदीप मिश्रा जी महाराज का आशीर्वाद लेकर महामहिम ने श्री शिवमहापुराण कथा का पुण्य लाभ लिया।
हर-हर महादेव!
श्री शिवमहापुराण कथा के द्वितीय दिवस पर कुंडा से माननीय विधायक एवं जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’ जी ने सहभागिता कर कथा का पुण्य लाभ लिया।
इस पावन अवसर पर उनसे आत्मीय भेंट हुई एवं उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई।
द्वितीय दिवस | कथा आरंभ
आज फिर सजा है शिव का दरबार…
पूज्य पं. प्रदीप मिश्रा जी के श्रीमुख से शिव महापुराण की पावन कथा आरंभ हो चुकी है। श्रद्धा और शिवभक्ति से पूरा वातावरण शिवमय है।
हर हर महादेव!
श्री श���व महापुराण कथा — प्रथम दिवस
वह पावन क्षण आ गया, जिसका हम सभी को इंतजार था।
पूज्य पं. प्रदीप मिश्रा जी (सीहोर वाले) के श्रीमुख से शिव महापुराण कथा की दिव्य धारा प्रवाहित हो रही है। आज ऊँचाहार की पावन धरा शिवभक्ति में सराबोर है।
हर-हर महादेव! ॐ नमः शिवाय!
भव्य शिव महापुराण कथा का शुभारंभ हो चुका है। ऊँचाहार की पावन धरती पर पूज्य पंडित प्रदीप मिश्रा जी महाराज के श्रीमुख से कथा प्रारंभ होते ही पूरा पंडाल हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। वातावरण पूर्णतः शिवमय है।
आइए, इस दिव्य अवसर के साक्षी बनें।
हर-हर महादेव! 🙏
उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी से शिष्टाचार भेंट कर रायबरेली के ऊंचाहार में 11–17 सितंबर तक आयोजित होने वाली भव्य श्री महाशिव पुराण कथा हेतु आमंत्रित किया। उन्होंने कार्यक्रम में पधारने की सहमति देते हुए ��ुभकामनाएं प्रेषित कीं।
ॐ नमः शिवाय 🙏🚩
आज ऊँचाहार में देश के कर्णधार और कल के भविष्य—16 से 24 वर्ष तक के 28 से अधिक नौजवानों से लंबे समय तक संवाद किया, उनकी बातें सुनीं और उनके विचारों को समझा।
यह देखकर हर्ष हुआ कि आज का युवा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी ��वं उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी के विजन को स्वीकार करते हुए राष्ट्र निर्माण के साथ खड़ा है।
मैंने सभी नौजवानों को आश्वस्त किया कि बदलते हुए ऊँचाहार में रोजगार के नए अवसरों के सृजन के लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं। ऊँचाहार में प्रस्तावित नई इंडस्ट्रियल एरिया, जिसमें 100 से अधिक औद्योगिक इकाइयों के संचालन की संभावना है, आने वाले समय में युवाओं के लिए रोजगार और विकास का मील का पत्थर साबित होगी।
हमारा संकल्प—युवा शक्ति को अवसर, ऊँचाहार को विकास और राष्ट्र को नई गति।
संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं का सम्मान और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता।
आज जगतपुर ब्लॉक के ग्राम प्रधानों, पूर्व प्रधानों, कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न समितियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक क्षेत्रीय विकास और जनसरोकारों पर सार्थक संवाद।
आज दीनशाहगौरा ब्लॉक के ग्राम सभा प्रधान एवं पूर्व प्रधान बंधु, सम्मानित कोटेदार भाई एवं हृदय प्रिय ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ ��ैठक कर, क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों एवं जनहित के विषयों पर संवाद किया संगठन मजबूत • जनसेवा सर्वोपरि • विकास निरंतर
आज डलमऊ क्षेत्र के सम्मानित प्रधान एवं पूर्व प्रधान भाइयों से मिलकर मन प्रफुल्लित है।
माननीय मुख्यमंत्री जी के दिशा निर्देशों को अपने हृदय प्रिय कोटेदार भाइयों तक प्रेषित किया।
कदम से कदम मिलकर साथ चलने वाले सम्मानित कार्यकर्ता बंधुओं को सरकार एवं संगठन के संकल्पों से अवगत कराया
माननीय कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय जी ने आज डलमऊ तहसील स्थित सभागार में माननीय मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोइयां माताओं के बढ़े हुए मानदेय के साथ साथ मातृशक्ति का सम्मान समारोह एवं प्रतीकात्मक कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग कर माननीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय मुख्यमंत्री जी की जनकल्याणकारी भावना को ���न-जन तक पहुंचाने का कार्य किया।।
आज अपने क्षेत्र के प्रसिद्ध एवं आस्था के केंद्र गौरी शंकर मंदिर में सपरिवार बाबा गौरी शंकर का विधिवत रुद्राभिषेक एवं पूजन कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।
बाबा गौरी शंकर से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं शांति की कामना की।
हर हर महादेव
तिरंगा यात्रा — नई पीढ़ी का राष्ट्र संकल्प
ऊंचाहार की पावन धरती पर आज तिरंगे की आन, बान और शान के साथ उमड़ा यह जनसैलाब राष्ट्रभक्ति की अद्भुत मिसाल बना।
हजारों कदम एक साथ चले, हाथों में तिरंगा और हृदय में मां भारती के प्रति अटूट सम्मान—यही है नए भारत की नई पीढ़ी का राष्ट्र संकल्प।
आप सभी के अपार स्नेह, उत्साह और सहभागिता के लिए हृदय से आभार।
तिरंगा हमारा गौरव है, तिरंगा हमारी पहचान है।
#तिरंगा_यात्रा #राष्ट्र_संकल्प #ऊंचाहार #हर_घर_तिरंगा #राष्ट्रभक्ति #जय_हिंद
आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार के मा० कैबिनेट मंत्री श्री राकेश सचान जी से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश के विकास, जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को लेकर सार्थक चर्चा और विचार-विमर्श हुआ।
जनसेवा एवं जनकल्याण के संकल्प के साथ प्रदेश के सर्वांगीण विकास को और गति देने हेतु निरंतर प्रयासरत हैं।
आज लखनऊ स्थित शासक���य कार्यालय, बापू भवन में अपने विभाग के सहयोगी मा० राज्य मंत्री, खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति विभाग, श्री सतीश चन्द्र शर्मा जी ने आत्मीय भेंट की।
इस दौरान खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति विभाग से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा एवं विचार-विमर्श हुआ। साथ ही प्रदेश के आमजन, किसानों एवं जरूरतमंद परिवारों तक विभागीय योजनाओं और आवश्यक सुविधाओं का प्रभावी एवं पारदर्शी ढंग से लाभ पहुंचाने को लेकर भी चर्चा हुई।
माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और अंत्योदय के संकल्प को धरातल पर और अधिक प्रभावी बनाने हेतु हम सभी निरंतर प्रतिबद्ध हैं।
जनहित सर्वोपरि, विकास हमारा संकल्प!
आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश विधान मंडल के मानसून सत्र-2026 के द्वितीय दिवस सदन की कार्यवाही में सम्मिलित हुआ।
माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश के विकास, जनकल्याण एवं जनहित से जुड़े विषयों पर सदन में सार्थक चर्चा के साथ उत्तर प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के संकल्प को और मजबूती प्रदान की।
#उत्तर_प्रदेश_विधान_मंडल_मानसून_सत्र_2026
#MonsoonSession2026
#UttarPradesh
आज 5-कालिदास मार्ग, मुख्यमंत्री आवास, लखनऊ में मा० मुख्यमंत्री श्री MYogiAdityanath जी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में सहभागिता किया।
बैठक में प्रदेश के सर्वांगीण विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए प्र��ेश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने हेतु महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
जनता की सेवा ही हमारा संकल्प, जनसमस्याओं का समाधान ही हमारी प्राथमिकता।
आज रायबरेली स्थित निज आवास पर जनसुनवाई कार्यक्रम में क्षेत्र से आए सम्मानित नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।
प्राप्त शिकायतों एवं जनहित से जुड़े विषयों पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के लिए कहा।
जनता के सुख-दु��ख में साथ खड़ा रहना ही सच्ची जनसेवा है।