आज नागौर आवास पर बीकानेर जिले के कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष श्री रेखाराम जी मेघवाल (कालवा) ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) की सदस्यता ग्रहण की।
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रति बढ़ते जनविश्वास और व्यवस्था परिवर्तन की विचारधारा से प्रभावित होकर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता एवं कार्यकर्ता लगातार RLP परिवार से जुड़ रहे हैं।
आपका RLP परिवार में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।
इस अवसर पर बीकानेर जिला परिषद के वार्ड संख्या 39 से प्रत्याशी डॉक्टर विवेक जी माचरा भी उपस्थित रहे |
#Jaipur: खींवसर के दूजासर में RLP समर्थक निर्विरोध !
भागीरथ डूडी निर्विरोध बने सरपंच, RLP के नेता है भागीरथ डूडी, दूजासर पंचायत में RLP का वर्चस्व दिखा
#RajasthanWithFirstIndia@yogesh2727sh1
विरोधी चाहे कितनी भी ताकत लगा लें,
जनता का प्यार और विश्वास खरीदा नहीं जाता।
जिसके साथ जनता खड़ी हो, उसका हौसला कभी छोटा नहीं होता!
दीपिका चौधरी 🔰🔰🔰
वॉर्ड नम्बर 32 बाड़मेर जिला परिषद
राम राम सा 🙏🏻मेरे जीवन के 13 साल किसान जवान के सम्मान में समर्पित करते हुए इस पंचायतीराज चुनाव में वार्ड नंबर 39 से जिला परिषद सदस्य के लिए आप सब के आशीर्वाद से भ्रातावधू अनीता माचरा को RLP सुप्रीमो हनुमान जी बेनीवाल के निर्देशानुसार चुनाव मैदान में है।
आप सब युवाओं से किसानों जवानों से अपील है कि किसान जवान के हक और अधिकार के लिए मैं पूरे जीवन में आपकी सेवा में समर्पित हूँ
हमारी स्पष्ट मांग है कि सरकार घड़साना में आंदोलनरत किसानों की सभी मांगों को स्वीकार कर उनका सम्मानजनक समाधान करे, लेकिन सरकार की हठधर्मिता पर अड़ी हुई है |
चूंकि पंचायती राज चुनाव के प्रथम चरण के नामांकन में अब केवल दो दिन शेष हैं, इसलिए फिलहाल चुनावी जिम्मेदारियों के निर्वहन के बाद दो दिन पश्चात संघर्ष समिति आंदोलन को जिस भी दिशा में आगे ले जाने का निर्णय करेगी, मैं किसानों के साथ पुनः मजबूती से खड़ा मिलूंगा। किसानों के हक, अधिकार और सम्मान की लड़ाई में मेरा साथ हमेशा इन किसानों के साथ रहेगा |
प्रदेश के मुख्यमंत्री के गृह जिले भरतपुर में आरएसएस के नजदीकी माने जाने वाले, पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया के करीबी तथा बयाना के पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता श्री अंतर सिंह भड़ाना जी की निर्मम हत्या राजस्थान में जंगलराज होने का प्रमाण है | स्थानीय लोगों के अनुसार, राजस्थान सरकार के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म के कथित उकसावे के बाद पूर्व विधायक के साथ गंभीर मारपीट हुई, जिसमें उनकी जान चली गई। यदि इन आरोपों में सच्चाई है, तो यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और गंभीर मामला है। इन आरोपों की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाना सरकार की जिम्मेदारी है।
इस पूरे प्रकरण में सबसे गंभीर सवाल यह है कि जब विवाद की जानकारी पुलिस को पहले से थी और भरतपुर के पुलिस अधीक्षक ने भी मीडिया के समक्ष इसकी जानकारी होने की बात कही, तो समय रहते विवाद का समाधान क्यों नहीं करवाया गया ? यदि पुलिस ने समय रहते प्रभावी कार्रवाई की होती, तो शायद अंतर सिंह भड़ाना जी आज हमारे बीच होते। यह खुफिया तंत्र की विफलता के साथ-साथ पुलिस - प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।
राजस्थान में कानून व्यवस्था लगातार सवालों के घेरे में है। सत्ता की नाकामी के चलते अफसरशाही हावी है और आमजन में असुरक्षा का माहौल है। हाल ही में जयपुर ग्रामीण क्षेत्र के एक पुलिस थाने में कथित तौर पर सत्ता की कमान संभालने वाले RSS के एक जिला प्रचारक के कपड़े उतरवाकर पुलिसकर्मियों द्वारा उसे पेशाब पिलाने व बेरहमी से मारपीट किए जाने का मामला भी सामने आया। ये घटनाएं प्रदेश की पुलिस व्यवस्था और शासन की जवाबदेही पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाती हैं।
मैं देश के गृह मंत्री श्री @AmitShah का ध्यान राजस्थान में उनके ही दल के एक नेता एवं पूर्व विधायक की निर्मम हत्या से जुड़े इस गंभीर प्रकरण की ओर आकर्षित करते हुए यह बताना चाहता हूँ कि पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार के कार्यकाल में आपके साथ जिन भाजपा नेताओं के फोन टेप किए जाने के आरोपों से जुड़े जिन पुलिस अधिकारियों पर सवाल उठे थे, उन्हें मुख्यमंत्री भजनलाल जी शर्मा की सरकार ने फिर से महत्वपूर्ण पदों पर तैनात कर रखा है |
मेरी मांग है कि अनुभवहीन भरतपुर रेंज आईजी एवं भरतपुर जिला पुलिस अधीक्षक को तत्काल पद से हटाया जाए, गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म को पद से हटाकर उनके विरुद्ध लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच करवाई जाए,चूंकि स्थानीय लोगों द्वारा हत्या के आरोपियों और गृह राज्य मंत्री के बीच करीबी संबंध होने के संदर्भ में किए जा रहे दावों की भी स्वतंत्र रूप से जांच आवश्यक है इसलिए पुरे मामले की जांच सीबीआई को दी जाये |
दिवंगत पूर्व विधायक श्री अंतर सिंह भड़ाना जी मेरे भी अच्छे मित्र थे। उनके असामयिक निधन से मुझे व्यक्तिगत रूप से गहरा दु:ख पहुंचा है। मैं उन्हें पुनः श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।
@PMOIndia@BhajanlalBjp@RajCMO@PoliceRajasthan
*ये अंतिम युद्ध है राजस्थान के लिए*
*ये हम अंतिम अवसर माँग रहे है आपसे*,
*ये अंतिम समय है हनुमान के साथ खड़ा होने का*!!
*एक नेता से इससे ज्यादा क्या चाहिए आपको चार बार एमएलए दो बार सांसद पिता विधायक भाई विधायक सब कुछ हासिल फिर भी किसान जवान पिछड़ों के लिए सड़क पर सो कर रात गुजार रहा है ये इंसान*!!
*हनुमान जी पीढ़िया इतिहास पढ़ेगी तो फक्र करेगी अपनी आने वाली पीढ़ियाँ हमसे स्वाल पूछेगी*!!
*आपसे माँग रहे हैं एक मौका हनुमान को दीजिए राजस्थान में व्यवस्था ना बदल जाए तो कहना*!!
@hanumanbeniwal
*Rashtriya Loktantrik Party*
*आओ चले व्यवस्था परिवर्तन कि ओर*
किसानों के हक़ की लड़ाई में सड़क ही हमारा बिस्तर है और किसानों को न्याय दिलवाना ही हमारा संकल्प! ✊🚜
अन्नदाता के सम्मान और अधिकारों के लिए राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नागौर सांसद श्री हनुमान बेनीवाल जी सड़कों पर हैं, क्योंकि उनके लिए सत्ता से बढ़कर किसान का स्वाभिमान है।
#हनुमान_बेनीवाल #किसान_आंदोलन #RLP #घड़साना #श्रीगंगानगर
आपकी मांगों पर फैसला करवाए बिना मैं यहाँ से वापस नहीं जाऊँगा
~@hanumanbeniwal
पंचायत चुनाव की राजनीतिक तैयारियों छोड़कर #किसानों के बीच पहुँचना और यह कहना कि “आपकी मांगों पर फैसला करवाए बिना मैं यहाँ से वापस नहीं जाऊँगा”—यह @hanumanbeniwal की किसानों के प्रति प्रतिबद्धता है।
अजमेर जिले के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री सलीम जी देशवाली, रसूलपुरा ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) की सदस्यता ग्रहण की।
श्री सलीम जी देशवाली लगातार दो बार सरपंच रह चुके हैं तथा देशवाली समाज के अध्यक्ष के रूप में भी अपनी सेवाएँ दे चुके हैं। दशकों तक कांग्रेस पार्टी में सक्रिय भूमिका निभाने के बाद उन्होंने कांग्रेस पार्टी के प्रति निराशा व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी का दामन थामा।
इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के युवा नेता एवं अजमेर जिला चुनाव प्रभारी शहजाद खान, केकड़ी के उपसभापति राजेंद्र चौधरी, अजमेर जिला सह-प्रभारी सीताराम चौधरी एवं विजयपाल राव, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रिछपाल खालिया, महेंद्र, शेख रऊफ, श्योराम, जावेद चीता, साभुदीन सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।