नमस्कार, मैं हूँ ‘यमुना’।
प्रकृति से मेरा जुड़ाव है और हरित ब्रज मेरा संकल्प।
मथुरा-वृन्दावन को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में अब मैं आपसे जुड़ूँगी, जनहित की बातें साझा करूँगी और जागरूकता के इस संवाद को आगे बढ़ाऊँगी।
#MVDA#MathuraVrindavan#Yamuna#HaritBraj #GreenMathuraVrindavan #PublicAwareness
प्लॉट खरीदना एक महत्वपूर्ण निवेश है। इसलिए खरीद से पूर्व उसकी वैधानिक स्थिति एवं आवश्यक सुविधाओं की समुचित जाँच अवश्�� करें।
सुनिश्चित करें कि कॉलोनी प्राधिकरण से स्वीकृत हो, स्वीकृत ले-आउट मानचित्र उपलब्ध हो, सड़क एवं नाली की उचित व्यवस्था हो तथा विकास कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप हों।
सतर्कता से लिया गया निर्णय आपके निवेश को सुरक्षित बनाता है।
आवश्यक जाँच के बाद ही प्लॉट क्रय करें।
#MVDA #MathuraVrindavan #PlotPurchase #PropertyAwareness #SafeInvestment #UrbanDevelopment #जनहित_में_जारी
कोसी कलां, मथुरा में अनाधिकृत विकास के विरुद्ध मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण द्वारा सख्त कार्रवाई की गई।
एन.एच.-19 पर ब्रज वसुन्धरा कॉलोनी से आगे, ब्रज भूमि ढाबे के पास लगभग 4,000 वर्गमीटर क्षेत्र में बिना स्वीकृति विकसित की जा रही ‘राधापुरम एन्क्लेव’ नामक अनाधिकृत कॉलोनी पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई।
निर्धारित अवधि में अनाधिकृत निर्माण न हटाए जाने पर प्राधिकरण प्रवर्तन दल ने उपाध्यक्ष महोदया के निर्देशन एवं सचिव महोदय के नेतृत्व में स्थल पर कार्रवाई सम्पन्न की।
मथुरा-वृन्दावन के सुनियोजित एवं व्यवस्थित विकास हेतु अनाधिकृत कॉलोनियों एवं अवैध निर्माण के विरुद्ध MVDA की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
#MVDA #MathuraVrindavan #KosiKalan #EnforcementDrive #DemolitionDrive #IllegalConstruction
मथुरा-वृन्दावन की स्वच्छता, हरित ब्रज और उज्ज्वल भविष्य के संकल्प को अब मिली है एक नई पहचान।
मिलिए ‘यमुना’ से, जो जनहित से जुड़ी जानकारियों, नागरिक जागरूकता और जनसहभागिता के संदेशों को आप तक पहुँचाएंगी।
यह परिचय जनसंवाद की एक नई शुरुआत है।
#MVDA#MathuraVrindavan#Yamuna #SwachhMathuraVrindavan #HaritBraj #Janhit
जवाहर बाग शहरी क्षेत्र में विकसित एक महत्व���ूर्ण हरित स्थल है, जो नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं प्राकृतिक वातावरण उपलब्ध कराता है।
सुव्यवस्थित उद्यान, हरित परिदृश्य एवं खुला वातावरण इसे परिवारों, पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनाते हैं। ऐसे सार्वजनिक स्थलों का विकास पर्यावरण संरक्षण एवं बेहतर जीवन गुणवत्ता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
#MVDA #MathuraVrindavan #JawaharBagh #GreenInfrastructure #UrbanDevelopment #PublicAmenities
ब्रह्मांड घाट - जहाँ आस्था, इतिहास और प्रकृति का अद्भुत संगम साकार होता है।
यमुना तट पर स्थित ब्रह्मांड घाट ब्रज की आध्यात्मिक विरासत का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। अपनी शांत वातावरण, प्राचीन स्थापत्य एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ यह स्थल श्रद्धालुओं और पर्यटकों को दिव्य अनुभव प्रदान करता है।
मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण द्वारा ब्रज की सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण, सौंदर्यीकरण एवं आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु निरंतर कार्य किए जा रहे हैं, जिससे प्रत्येक आगंतुक को स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध हो सके।
आइए, ब्रज की इस अमूल्य धरोहर के संरक्षण और गरिमा को बनाए रखने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
#MVDA #MathuraVrindavan #ब्रह्मांडघाट #ब्रजधाम #यमुनातट #धार्मिकपर्यटन
मथुरा-वृन्दावन... आस्था, संस्कृति और विरासत की वह पावन भूमि, जहाँ हर स्थान अपनी एक अलग पहचान और कहानी समेटे हुए है।
अगर कोई आपसे पूछे कि मथुरा-वृन्दावन में सबसे पहले कहाँ जाना चाहिए, तो आपका जवाब क्या होगा?
���्या आप किसी मंदिर का सुझाव देंगे, किसी ऐतिहासिक स्थल की, किसी आध्यात्मिक अनुभव की या किसी ऐसे स्थान की जो हर आगंतुक को एक बार अवश्य देखना चाहिए?
अ��नी पसंद कमेंट में साझा करें और बताइए कि आपके अनुसार मथुरा-वृन्दावन की यात्रा की शुरुआत किस स्थान से होनी चाहिए।
#MVDA #MathuraVrindavan #VisitMathura #Heritage #SpiritualTourism
मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण, जिला प्रशासन एवं अग्निशमन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए विशेष जांच अभियान के अंतर्गत गोविन्द नगर क्षेत्र (महाविद्या), मथुरा में अग्निशमन सुरक्षा एवं भवन निर्माण मानकों का उल्लंघन करने वाले 6 होटल एवं गेस्ट हाउस पर सीलिंग की कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान श्री राधा ललित बिहारी पैइंग गेस्ट हाउस, होटल लड्डू गोपाल, होटल जी.एम.एस. रेजीडेंसी, होटल ग्रीनलैंड, होटल जयन्तीधाम तथा श्री हरिधाम गेस्ट हाउस को तत्काल प्रभाव से सील किया गया।
इसके अतिरिक्त 10 अन्य प्रतिष्ठानों को अग्निशमन विभाग के नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने, स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप निर्माण एवं भू-उपयोग बनाए रखने तथा आवश्यक अभिलेख प्राधिकरण में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
मथुरा-वृन्दावन के सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित विकास हेतु सुरक्षा मानकों एवं वैधानिक प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करें। नियमों के उल्लंघन पर निय��ानुसार कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
#MVDA #MathuraVrindavan #FireSafety #PublicSafety #UrbanDevelopment #MathuraNews
मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण द्वारा संचालित ओटीएस (OTS) योजना-2026 अनेक आवंटियों एवं विकासकर्ताओं के लिए राहत का माध्यम बन रही है। योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को बकाया देयों के निस्तारण, ब्याज एवं दण्ड राशि में राहत तथा आसान भुगतान विकल्पों का लाभ प्राप्त हो रहा है।
इस वीडियो में एक ��ाभार्थी अपने अनुभव साझा कर रहे हैं कि किस प्रकार ओटीएस योजना ने उनकी लंबित देयताओं के समाधान में सहायता की तथा उन्हें आर्थिक एवं प्रशासनिक राहत प्रदान की।
यदि आपके ऊपर भी कोई बकाया देय राशि लंबित है, तो यह योजना का लाभ उठाने का उपयुक्त समय है। निर्धारित अवधि के भीतर आवेदन कर अधिकतम लाभ प्राप्त करें।
अधिक जानकारी एवं ऑनलाइन आवेदन हेतु बायो में दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
#MVDA #MathuraVrindavan #OTS2026 #OneTimeSettlement #SuccessStory #PublicBenefit
@Narendr84773840 धन्यवाद। कृपया संबंधित प्रकरण का विस्तृत विवरण हमें Direct Message (DM) के माध्यम से साझा करें। प्राप्त जानकारी की समीक्षा कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही हेतु संबंधित विभाग को प्रेषित किया जाएगा।
मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण द्वारा चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के अंतर्गत वृन्दावन क्षेत्र में अग्निशमन सुरक्षा एवं भवन निर्माण मानकों का उल्लंघन करने वाले 11 प्रतिष्ठानों पर सीलिंग की कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान प्रिया कुंज धाम, राधा वन, अमर शीला रेजीडेंसी, आश्रम गोकर्ण धाम, श्री जू धाम, सरिताश्रय निकुंज, वृन्दावन बाला जी सदन, राधा रमण धाम, श्री मिथिला धाम, गोपाला निकुंज वन सहित अन्य प्रतिष्ठानों को तत���काल प्रभाव से सील किया गया।
सभी भवन स्वामियों एवं संचालकों को निर्देशित किया गया है कि अग्निशमन सुरक्षा मानकों एवं आवश्यक अनुमतियों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करें। नियमों के उल्लंघन पर नियमानुसार कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
#MVDA #MathuraVrindavan #Vrindavan #SealingDrive #FireSafety #PublicSafety #EnforcementDrive #MathuraNews
@Narendr84773840 धन्यवाद। कृपया संबंधित प्रकरण का विस्तृत विवरण ��में Direct Message (DM) के माध्यम से साझा करें। प्राप्त जानकारी की समीक्षा कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही हेतु संबंधित विभाग को प्रेषित किया जाएगा।
मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण, जिला प्रशासन एवं अग्निशमन विभाग द्वारा स��युक्त रूप से चलाए गए विशेष जांच अभियान में वृन्दावन क्षेत्र के विभिन्न होटल, गेस्ट हाउस, आश्रम एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की गई।
जांच के दौरान अग्निशमन सुरक्षा एवं भवन निर्माण से संबंधित निर्धारित मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर 19 प्रतिष्ठानों को तत्काल प्रभाव से सील किया गया।
देव लोक धाम, श्री कृष्ण कृपा कुटीर, वृन्दावन दरबार, होटल ब्रज वसुन्धरम्, राधे-राधे धाम, केशवी धाम स��ित कई प्रतिष्ठानों पर सीलिंग की कार्रवाई की गई।
सभी संचालकों को निर्देशित किया गया है कि सुरक्षा मानकों एवं आवश्यक अनुमतियों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करें। नियमों के उल्लंघन पर नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
#MVDA #MathuraVrindavan #Vrindavan #SealingDrive #FireSafety #PublicSafety
@shubhagrawa Dear Shubham, thank you for reaching out. Kindly share your application details and any relevant documents via Direct Message (DM). Our concerned team will review the details and assist you regarding the next steps for registry and possession.
मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण, जिला प्रशासन एवं अग्निशमन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए विशेष जांच अभियान में सुरक्षा एवं भवन निर्माण मानकों का पालन न करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान मथुरा क्षेत्र में 4 तथा वृन्दावन क्षेत्र में 16 प्रतिष्ठानों को तत्काल प्रभाव से सील किया गया।
मथुरा क्षेत्र में आकाश इंस्टीट्यूट, दीक्षित पाठशाला, होटल शिवोहा एवं जेकेके इंस्टीट्यूट पर कार्रवाई की गई, जबकि वृन्दावन क्षेत्र में विभिन्न गेस्ट हाउस, होटल एवं आश्रमों पर सीलिंग की कार्यवाही की गई।
सभी भवन स्वामियों एवं संचालकों को निर्देशित किया गया है कि निर्धारित सुरक्षा मानकों एवं आवश्यक अनुमतियों का पू���्ण अनुपालन सुनिश्चित करें। मानकों के उल्लंघन की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
#MVDA #MathuraVrindavan #Mathura #Vrindavan #FireSafety #EnforcementDrive #UrbanDevelopment
ब्रह्मांड घाट से गूंजा संकल्प “हम सबने यह ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है”
ब्रज की पावन धरा को स्वच्छ, सुंदर और संरक्षित बनाने के उद्देश्य से महावन स्थित ब्रह्मांड घाट पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी श्री चंद्र प्रकाश सिंह ने स्वयं श्रमदान कर स्वच्छत�� का संदेश दिया तथा उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, हार्टफुलनेस स्वयंसेवकों, विद्यार्थियों एवं स्थानीय नागरिकों के साथ अभियान में सहभाग��ता की।
घाट परिसर और आसपास के क्षेत्र की सफाई करते हुए सभी ने यह संदेश दिया कि ब्रज की स्वच्छता केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
आइए, हम भी संकल्प लें, ब्रज की पवित्रता बनाए रखें, स्वच्छता अपनाएं और अपनी धरोहरों के संरक्षण में सहभागी बनें।
#MVDA #MathuraVrindavan #SwachhBraj #BrahmandGhat #JanBhagidari #CleanBraj
गोवर्धन रोड, मथुरा स्थित दो अनाधिकृत कॉलोनियों पर मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण द्वारा ध्वस्तीकरण ��ी कार्यवाही की गई।
निर्धारित अवधि में अवैध निर्माण न हटाए जाने पर प्राधिकरण प्रवर्तन दल ने पुलिस बल के सहयोग से स्थल पर पहुंचकर कार्रवाई सम्पन्न की।
मथुरा-वृन्दावन के सुनियोजित एवं व्यवस्थित विकास हेतु अवैध निर्माण एवं अनाधिकृत कॉलोनियों के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी है।
#MVDA #MathuraVrindavan #EnforcementDrive #IllegalConstruction #UrbanDevelopment #Mathura
ब्रज की सांस्कृतिक एवं साहित्यिक विरासत के महत्वपूर्ण प्रतीकों में से एक रसखान समाधि परिसर को संरक्षित एवं विकसित करने की दिशा में विभिन्न कार्य किए गए हैं।
परिसर में सौंदर्यीकरण, संरचनात्मक सुधार ��वं आगंतुक सुविधाओं के विकास के माध्यम से इस ऐतिहासिक धरोहर को अधिक आकर्षक, व्यवस्थित एवं श्रद्धालु-अनुकूल स्वरूप प्रदान किया गया है।
यह परिवर्तन न केवल हमारी विरासत के संरक्षण का उदाहरण है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों तक ब्रज की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को सुरक्षित पहुंचाने का एक सार्थक प्रयास भी है।
#MVDA #MathuraVrindavan #BrajTirthVikasParishad #RasKhanSamadhi #HeritageConservation #BrajHeritage
सौख रोड, मथुरा स्थित दो अनाधिकृत कॉलोनियों पर मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई।
निर्धारित अवधि में अवैध निर्माण न हटाए जाने पर प्रवर्तन दल ने पुलिस बल के सहयोग से स्थल पर पहुंचकर कार्रवाई सम्पन्न की।
मथुरा-वृंदावन के सुनियोजित एवं व्यवस्थित विकास हेतु अवैध निर्माण एवं अनाधिकृत कॉलोनियों के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी है।
#MVDA #MathuraVrindavan #EnforcementDrive #IllegalConstruction #UrbanDevelopment #Mathura
ब्रज की ऐतिहासिक धरोहरों में से एक - कुसुम सरोवर
गोवर्धन क्षेत्र में स्थित कुसुम सरोवर अपनी भव्य स्थापत्य कला, सांस्कृतिक महत्व एवं मनोहारी प्राकृतिक वातावरण के लिए विशेष पहचान रखता है। यह स्थल ब्रज की समृद्ध विरासत को संरक्षित करते हुए श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को एक अद्वितीय अनुभव प्रदान करता है।
मथुरा-वृन्दावन क्षेत्र की सांस्कृतिक एवं धार्मिक धरोहरों के संरक्षण तथा विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे आने वाली पीढ़ियाँ भी ब्रज की गौरवशाली विरासत से परिचित हो सकें।
कुसुम सरोवर, गोवर्धन
#MVDA #MathuraVrindavan #KusumSarovar #BrajHeritage #HeritageConservation