पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे सासद चन्द्रशेखर आज़ाद को रोकने के लिए पूरी सरकारी ताकत सड़क पर उतार दी गई।
हजारों पुलिस और पैरामिलिट्री जवान, बेरिकेड, धक्का-मुक्की और नतीजा सबके सामने है-फटी हुई शर्ट।
लेकिन याद रखिए, कपड़े फाड़कर आवाजें नहीं दबाई जा सकतीं।
अगर एक निर्वाचित सांसद को पीड़ित परिवार तक पहुंचने से रोका जाएगा, तो यह सिर्फ एक व्यक्ति को नहीं, लोकतंत्र को रोकने की कोशिश मानी जाएगी।
शर्ट फटी है, संघर्ष नहीं।
श्रम मंत्री रहने के दौरान मजदूरों के लिए महंगाई भत्ता, ��्वास्थ्य बीमा, काम के घंटे 12 से हटाकर 08 घंटे करना, महिलाओं के लिए मातृत्व अवकाश, ट्रेड यूनियन को बाध्यकारी मान्यता... आदि सब परम पूज्य बाबा साहेब की देन है।
मजदूर दिवस पर परम पूज्य बाबा साहेब को नमन। 🙏🙏
#LabourDay #thanksdrambedkar
राजस्थान से पहली बार, राजस्थान की माटी के लाल, भाई विनोद जाखड़ जी को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) का राष्ट्रीय अध्��क्ष नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
@VinodJakharIN
उत्तर प्रदेश के जनपद मेरठ के थाना सरधना के ग्राम कपसाड में आज सुबह लगभग 8 बजे दलित महिला पर जानलेवा हमला किया जाना तथा उनकी बेटी का अपहरण किया जाना एक अत्यंत पीड़ादायक और दण्डनीय है।
दलित महिला एवं उनकी बेटी खेत में गन्ने की छुलाई के लिए जा रही थीं। इसी दौरान जातंकवादियों द्वारा रास्ता रोककर बेटी का जबरन अपहरण करने का प्रयास किया गया। विरोध करने पर पीड़िता माँ के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौच की गई तथा फरसे से सिर पर जानलेवा हमला किया गया, जिससे वे मौके पर ही बेहोश हो गईं।
गंभीर रूप से घायल माँ को मेरठ के ही हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी स्थि��ि अत्यंत गंभीर बनी हुई है।
हम प्रकृति से प्रार्थना करते हैं कि वे शीघ्र स्वस्थ हों। इस घटना के बाद जातंकवादी, बेटी का अपहरण कर फरार हो गए, जो कानून व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है।
यह घटना केवल एक आपराधिक कृत्य नहीं है, बल्कि बहुजन समाज के विरुद्ध जातिगत हिंसा और महिलाओं की असुरक्षा के प्रति अपराध का भयावह उदाहरण है।
हम @UPGovt से माँग करते हैं कि— जातंकवादियों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए,
SC/ST (अत्याचार निवारण) अधिनियम सहित सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज हो,अपहृत बेटी की शीघ्र व सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित की जाए,पीड़ित परिवार को सरकारी सुरक्षा, उचित मुआवजा और न्याय प्रदान किया जाए।
@CMOfficeUP
@myogiadityanath
भीम आर्मी प्रदेश सचिव, विधायक प्रत्याशी किशनगढ़ नन्दकिशोर मेघवंशी (मटरू बन्ना) की धर्म पत्नी श्रीमति सरोज देवी का निधन दिनांक 6 दिसम्��र 2025 हो गया
प्रकृति से प्रार्थना करते है इस दुःख की घड़ी मे उनके परिवार को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे
@MatruBanna
भीम आर्मी संस्थापक व आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद नगीना लोकसभा हमारे नेता, युवा दिलो की धड़कन @BhimArmyChief एड. चन्द्रशेखर आज़ाद जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व मंगलकामनाए ।
#परबतसर के ग्राम पंचायत पीह मे डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर सर्किल पर लगी हुई बाबासाहेब की प्रतिमा को रात्रि में किसी असामाजिक तत्व द्वारा खंडित किया जाना अत्यंत निंदनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण है प्रशासन जल्द से जल्द दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई करते हुए शीघ्र गिरफ्तार किया जाए!
विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में एकता ,समानता एवं समरसता के परिचायक पवित्र ग्रंथ संविधान को समर्पित संविधान दिवस की सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई एवं अनंत मंगलकामनाएं।
राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य राजस्थान मे भीम आर्मी व आज़ाद समाज पार्टी को मज़बूती देने वाले राजस्थान के प्रभारी बड़े भाई #अनिल_धेनवाल जी ���ो जन्मदिवस की बहुत-बहुत बधाई एवं मंगलकामनाएं. @anil_aazad
मेरा नेता केव��� एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचार है।
वह न्याय का प्रतीक, सच्चाई की आवाज़ और गरीबों की आशा है।
मेरा नेता केवल मेरा नहीं, हर उस व्यक्ति का अभिमान है,
जो सच्चाई, ईमानदारी और विकास में ��िश्वास रखता है।
मेरा नेता, मेरा गौरव, मेरी पहचान।
@BhimArmyChief
मेरा नेता, मेरा अभिमान
मेरा नेता केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचार है।
वह न्याय का प्रतीक, सच्चाई की आवाज़ और गरीबों की आशा है।
उसके कदमों में ��िश्वास है, और उसकी बोली में जनता के लिए प्यार।
वह हर चुनौती को स्वीकार करता है और हर अन्याय के खिलाफ खड़ा रहता है।
मेरा नेता केवल मेरा नहीं, हर उस व्यक्ति का अभिमान है,
जो सच्चाई, ईमानदारी और विकास में विश्वास रखता है।
मेरा नेता, मेरा गौरव, मेरी पहचान।
@BhimArmyChief
"हम सामाजिक न्याय नही, सामाजिक परिवर्तन चाहते है सामाजिक न्याय सत्ता मे मौजूद व्यक्ति पर निर्भर करता है - मा. कांशीराम जी"
शोषित समाज को शासक बनाने वाले बहुजन नायक मान्यवर साहब कांशीराम जी के परिनिर्वाण दिवस पर उन्हें कोटि कोटि नमन।
सचिन पायलट साहब.....
आपकी ही पार्टी के नेता भाई विनोद जाखड का साथ नही दे रहे है उसपर भी कोई प्रतिकिया देना चाहिए आपको।
@VinodJakharIN दलित समाज का राजस्थान का लोकप्रिय चेहरा है.... और उसके लिए पुरा समाज सड़को पर उतरने को तैयार है।
आज शाम जयपुर सेंट्रल जेल में NSUI राजस्थान के अध्यक्ष @VinodJakharIN जी से मुलाकात करने पहुँचा, परंतु प्रशासन ने मिलने की अनुमति नहीं दी। इससे पहले भी हमारे विधायकों ने उनसे मिलने की अनुमति मांगी थी, लेकिन उनसे मिलने नहीं दिया गया।
विनोद जाखड़ ने राजस्थान विश्वविद्यालय में RSS की विचारधारा के प्रचार का विरोध किया था, जिसके चलते उन पर कई तरह के आरोप लगाकर उन्हें कैद कर दिया गया है।
पहले 24 घंटों तक विनोद जाखड़ और उनके साथियों को विभिन्न थानों में घुमाया गया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विनोद जाखड़ और उनके साथियों के हौसले बुलंद है, और हम सभी उनके साथ मजबूती से खड़े है।
@varunchoudhary2@kanhaiyakumar@nsui@NSUIRajasthan
राजस्थान सरकार द्वारा कोचिंग माफियाओं को
बचाने के लिए एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष भाई विनोद जाखड़ के साथ किया गया व्यवहार अशोभनीय है अगर सरकार जल्द ही विनोद जी जाखड़ को रिहा नहीं करेगी तो राजस्थान का युवा वर्ग सड़कों पर प्रदर्शन करेगा..
@VinodJakharIN#विनोद_जाखड़_को_रिहा_करो
लोग मशहूर हो गए.... हमें बदनाम करते करते...😄
इस ग्रीन टी को शराब बताने वालो..अगर ये ग्रीन टी शराब भी होती तो ��ी हम चन्द्रशेखर आज़ाद के साथ खडे है।
तुमने इस आदमी का सिर्फ चेहरा देखा होगा लेकिन हमने इसके साथ संघर्ष मे कही आन्दोलनो मे साथ निभाया है।
भाई चन्द्रशेखर आज़ाद जिन्दाबाद
राजस्थान के बाड़मेर ज़िले में चौहटन के डीएसपी द्वारा विभागीय वाहन चालक एवं मेघवाल समाज से आने वाले हैड कांस्टेबल रामूराम मेघवाल जी के साथ गाली-गलौच कर थप्पड़ मारना और मारपीट करना एक अत्यंत पीड़ादायक, दण्डनीय तथा दलितों पर हो रहे दमन की सच्चाई उजागर करने वाली घटना है, जो पूरे पुलिस महकमे की कार्यशैली और सरकार की नीतियों पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
पहले इस पूरे प्रकरण को अधिकारियों ने रफा-दफा करने का प्रयास किया, लेकिन पीड़ित चालक रामूराम जी के सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो और बयान ने पूरे मामले में विभागीय पारदर्शिता और निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े क��� दिए हैं।
न्याय की मांग करने वाले पीड़ित रामूराम जी को इंसाफ दिलाने की बजाय उल्टा लाइन हाजिर कर दिया ,जो इस ��ात का सबूत है कि राजस्थान पुलिस का तंत्र दलित कर्मचारी के पक्ष में खड़ा होने की बजाय दोषी अधिकारी को बचाने में जुटा है।
पीड़ित रामूराम मेघवाल का बयान:- “मेरे साथ नाइंसाफी हुई है। मैं कोई अपराधी नहीं, सिर्फ एक कर्मचारी हूं। मुझे थप्पड़ मारा गया, बेइज्जत किया गया। घटना के बाद एसपी से मिलकर पूरी घटना बताई, लेकिन मेरे साथ कोई नहीं है। अब मैं इस माहौल में नौकरी नहीं कर सकता। मेरे अधिकारी मेरे साथ ���हीं हैं। मुझे सेवा से मुक्त किया जाए।”
यह केवल एक कर्मचारी के अपमान का मामला नहीं, बल्कि दलित समाज का सीधा दमन और सरकार की नीतियों पर सवाल है।
हम @RajGovOfficial जी से मांग करते हैं कि:
1. पीड़ित रामूराम जी को लाइन हाजिर करने का आदेश तुरंत वापस लिया जाए और उन्हें पूर्ण सम्मान के साथ पुनः बहाल किया जाए।
2. दोषी डीएसपी पर एससी/एसटी एक्ट की धाराओं सहित सख्त कार्रवाई हो।
3. इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय और निष���पक्ष जांच कराई जाए।
4. राजस्थान पुलिस में कार्यरत दलित पुलिस कर्मियों की सुरक्षा, गरिमा और सम्मान की गारंटी सुनिश्चित की जाए।
दलित समाज अब और अन्याय बर्दाश्त नहीं करेगा।
@RajCMO
@BhajanlalBjp