जब गोरखपुर में एक्सीडेंट में मारे गये एक बच्चे के संबंध में उप्र के मुख्यमंत्री द्वारा फैलाये गये झूठ का भंडाफोड़ सीसीटीवी के वीडियो से हो गया है तो अब वो बौखला गये हैं और पूरी दुनिया में बदनाम होने की हताशा से अब हमारे पीडीए कार्यकर्ताओं के घर-परिवार को परेशान कर रहे हैं।
हम अपने साहसी कार्यकर्ताओं से कहेंगे कि वो इस जुल्म और नाइंसाफ़ी से डरें नहीं क्योंकि अब बस दो-तीन महीनों के मेहमान मुख्यमंत्री जी की शक्ति बची ही कितने दिनों की है। ये बुरी तरह हारकर हमेशा के लिए हटनेवाले हैं, इसीलिए हताशा में ऐसे उत्पीड़न पर उतारू हैं।
दरअसल इतनी कमज़ोर स्थिति तो आज तक किसी मुख्यमंत्री की नहीं हुई है कि :
- दिल्लीवाले इनको अपने दरबार में बुलवाकर हाज़िरी लगवा रहे हैं;
- उन्हीं के शहर के, उन्हीं के दल के प्रदेश अध्यक्ष अलग दल बनाने की साज़िश करने पर उन्हें धमका रहे हैं;
- प्रदेश संगठन उनकी बनाई प्रत्याशियों की लिस्ट को फ़र्ज़ी बताने के लिए ‘नकार-पत्र’ पर जबरदस्ती हस्ताक्षर करवा रहा है;
- उनके साथ उनके अपने ही दल के 10 विधायक भी नहीं हैं;
- नौकरशाही और पुलिस महकमे में कुछ गिने-चुने महाभ्रष्ट सजातीय अधिकारियों को छोड़कर इनके अन्याय और जुल्म में कोई साथ नहीं दे रहा है;
- इनकी अपनी ही सरकार ���े उप मुख्यमंत्री इनकी बात को काटते हुए कह रहे हैं कि कोई वोट नहीं कटा है;
- उप्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी तक इनकी बात को ये कहकर नकार रहे हैं कि हम तो धर्म पर आधारित कोई आँकड़ा देते ही नहीं हैं;
- जनता न इनके साथ कभी थी न आज है। लखनऊ के अग्निकांड में युवा मृतक की माँ के साथ किये गये इनके दुर्व्यवहार की वजह से अब पूर�� प्रदेश की महिलाएं इनके ख़िलाफ़ हो गई हैं;
- युवाओं को इनकी आरक्षण विरोधी, नौकरी विरोधी दक़ियानूसी-रूढ़िवादी सोच कभी नहीं पसंद थी, अब तो और भी नहीं है;
- निवेशक 5% एडवांस कमीशन वसूली से परेशान हैं और ठेकेदार 50% एडवांस से। हर निर्माण में अपार कमीशनख़ोरी के परिणाम और प्रमाण धंसते हाईवे, गिरती पानी की टंकियों व पुलों में जनता देख रही है। दुकानदार, व्यापारी, कारोबारी इनके टैक्स अधिकारियों और थानों की वसूली से बुरी तरह त्रस्त हैं;
- इनके राज में थाना, कचहरी, तहसील के महाभ्रष्टाचार का गोरखधंधी गिरोह जनता को लूट-खसोट रहा है;
- पीडीए समाज 2024 व 2026 के चुनावों में इनको हराकर अपनी एकजुटता दिखा चुका है;
- प्राध्यापकों, पत्रकारों, अधिकारियों व वकीलों के साथ इनके अशोभनीय व्यवहार की वजह से बुद्धिजीवी इनके साथ नहीं है और इन्हें ‘हाता नहीं भाता ��ै’;
- यश भारती सम्मान बंद करने से कोई भी प्रतिभावान कलाकार, रचनाकार, पेशेवर डॉक्टर, इंजीनियर, सीए, खिलाड़ीआदि इनके साथ नहीं है;
- किसान की बोरी में चोरी करने व खाद की लाइन में लगाने और छुट्टा पशुओं के कारण रात भर पहरा देने के लिए जगाने के कारण गाँव-ग्रामीण इनको हराने के लिए लामबंद हैं , मजदूर व श्रमिक इनके विरुद्ध सड़कों पर उतर चुके हैं;
- अब तो इनके ‘क़ानून-व्यवस्था’ के झूठे प्रचार की भी कलई खुल गई है। पूरा उत्तर प्रदेश देख रहा है कि मुख्यमंत्री जी ने सरेआम हत्या करनेवाले ‘जेल में बंद अपराधी’ को ‘अच्छे आचरण’ के नाम पर बाहर निकाला है। जिसने सरेआम क़ानून-व्यवस्था की गोलियों से धज्जियाँ उड़ाई हों, उसका आचरण अच्छा कैसे हो सकता है। याद रहे मुख्यमंत्री जी ने ख़ुद पर से भी मुक़दमे हटाए थे। सत्ता-सजातीय माफ़ियाओं पर डर के मारे इनकी ��िग्घी बंध जाती है क्योंकि आधे से ज़्यादा सजातीय माफ़िया ही इनके अहंकारी दुर्व्यवहार से अंदर-ही-अंदर इनके ख़िलाफ़ हो गये हैं। इनके फ़र्ज़ी एनकाउंटर व हिरासत में पीडीए को मरवाने से, दलितों व महिलाओं पर अत्याचार-अपराध में उप्र के नंबर एक बन जाने से, STF में एक ही जाति के लोगों का पोस्ट करने से, बुलडोज़र के व्यवस्था की जगह अव्यवस्था का प्रतीक बन जाने से, थानों को ‘भ्रष्टाचार का भट्टा’ बनाने के कार��� अब जनता कह रही है कि *अपराध जिनकी कार्यशैली का हिस्सा है, वो क्या क़ानून-व्यवस्था सुधारेंगे।* इस बार भाजपा इनके क़ानून-व्यवस्था के पूरी तरह बर्बाद और फ़ेल होने के कारण ही चुनाव हारेगी, इसीलिए पूरी भाजपा और उसके प्रत्याशी मिलकर इन्हें हटाना चाहते हैं;
"जिस समय पूरा देश आंदोलन में था, जब जनता सड़को पर थी, चौरी चौरा के उस समय के संघर्ष में बड़ी संख्या में लोग शहीद हुए, ऐसी धरती पर आने पर हमें गर्व है।"
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, गोरखपुर
गोरखपुर में हमारे रोडशो में उमड़े जनसैलाब को देखकर जनता कह रही है कि ‘किसी का गढ़ गड़बड़ा गया है!’
इस बार गोरखपुर में जनता भाजपा को ‘नौ बटे निल’ कर ���ेगी। पूरे गोरखपुर मंडल में एकजुट ‘पीडीए’ का समाज प्रभुत्ववादियों को धूल चटा देगा।
गोरखपुर की ये पुकार
अहंकार की होगी हार
#भाजपा_का_गढ़_गड़बड़ाया
बिहार विधानसभा में 243 विधायक हैं,
JDU के विधायक तैयार हों तो RJD, कांग्रेस, AIMIM और लेफ्ट पार्टी के समर्थन से निशांत कुमार को कल ही मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है,
@grok इस गणित पर तेरा क्या कहना है,
It was great to meet people from all walks of life in Gopiganj, Gyanpur and Bhadohi (Sant Ravidas Nagar district)
कुर्सी छोड़ी, रुतबा छोड़ा, छोड़ा 'साहब' वाला नाम,
गाड़ी, गनर, सलामी छोड़ी, छोड़ा बँगले का आराम।
लोग पूछते, पागल हो क्या? क्यों छोड़ा ऐसा मुक़ाम?
मैं हँसकर बस इतना कहती , सुन लो दिल का पैग़ाम।
बचपन से सुनते आए हैं, बड़े-बुज़ुर्गों से हर शाम:
"जिस विधि राखे राम, ताही विधि रहिए", बस इतना-सा है काम।
अब न ऊपर कोई अफ़सर, न कोई आदेश, न इनाम,
अब तो आप ही मालिक मेरे, आप ही मेरे चारों धाम।
रूखी दें तो रूखी खा लूँ, छाँव मिले या तपता घाम,
जिस विधि राखोगे, रह लेंगे, अब आप ही मेरे राम।
संसार के सबसे बड़े इको-फ्रेंडली, समाजवादी एवं समतावादी सोच के प्रतीक लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की ढ़ेरों शुभकामनाएं।
यह पर्व अति विशिष्ट है। इसमें किसी पंडित या पुरोहित की आवश्यकता नहीं होती। छठ में इस्तेमाल होने वाली सभी वस्तुएं और सामग्री नेचुरल होती है तथा हर आय वर्ग की पहुँच में होती है और यही इस पर्व की विशेषता है। इसमें किसी प्रकार की आधुनिकता का भौंडा प्रदर्शन नहीं होता। नदियों और तालाबों में अर्���्य के बाद जो भी चीजें प्रवाहित की जाती हैं, वह धीरे-धीरे पानी में गल जाती हैं और इससे प्रकृति को कोई नुकसान नहीं होता।
छठ पूजा पर गाए जाने वाले लोकगीतों में स्त्री व्यक्तित्व की प्रधानता, समानता, सामाजिक एकता, प्रकृति संरक्षण और जैव विविधता के कई संदेश हैं। मुझे लोक गीतों का सुनना अच्छा ल���ता है और इनका अपना विशिष्ट स्थान है। छठ की परंपरा और उसके महत्व को बताने वाली अनेक लोक कथाएं प्रचलित है।
छठ मैया आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण कर आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, प्रेम और बरकत दें।
#chathpuja #छठ #LaluYadav #RJD
लोकआस्था और पवित्रता के महापर्व छठ के दूसरे दिन खरना का विशेष महत्व है। आज व्रती पूरे श्रद्धाभाव और निष्ठा के साथ छठी मैया की आराधना करते हैं और प्रसाद ग्रहण कर 36 घंटे के निर्जला व्रत का संकल्प लेते हैं।
छठी मैया और भगवान भास्कर से प्रार्थना है कि सभी के जीवन में सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि बनी रहे।
जय छठी मैया!
आज भी भगवान कृष्ण की ‘नाग नथैया लीला’ का ये संदेश बरक़रार है कि जब-जब अहंकार के नाग सर उठाएंगे, वो हराए जाएंगे।
वाराणसी के तुलसी घाट पर 500 वर्ष पुरानी विश्वप्रसिद्ध ऐतिहासिक ‘नाग नथैया लीला’ हुई, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण अपनी गेंद लेने के लिए गंगा में कूदे और कालिया नाग के फन पर नृत्य करते हुए बाहर आए, संकट मोचन मंदिर के महंत जी बताते हैं कि इस परंपरा की शुरुआत गोस्वामी तुलसीदास जी ने स्वयं की थी।
इन आयोजनों से सांस्कृतिक परंपराओं का जो सार्वजनिक संदेश होता है वो व्यक्ति और समाज को सुधारने-संवारने का काम करता है, इसीलिए हम सबको इनकी निरंतरता सुनिश्चित करनी चाहिए।
"उस समय मैंने कहा कि भगवान केदारेश्वर के दर्शन करके उसके बाद प्रभु श्री राम के मंदिर के दर्शन करूंगा, यह मेरा संकल्प था।"
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी
"जो हाल ही के चुनाव में प्रभु श्री राम जी ने आशीर्वाद दिया है अयोध्या से, उसका धन्यवाद देन�� तो जाना ही पड़ेगा।"
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी
कौशांबी में विष्णु प्रजापति दीवाली के लिए दीया बनाते हैं। मिट्टी के बर्तन पकाने के लिए आग जलाते हैं। उससे जो धुआं उठा वह करीब 200 मीटर दूर एक जज के आवास तक पहुंचा। विष्णु का दावा है कि जज साहब ने चौकीदार के जरिए प्रदूषण फैलाने का मुकदमा करवा दिया। 10 पुलिसवाले पहुंचे और विष्णु के पकते मिट्टी के बर्तनों पर पानी डालकर तोड़ दिया। विष्णु को थाने ले गए। दिन भर बै��ाया। फिर कोर्ट में विष्णु को दो घंटे तक खड़ा रखा गया। 1 हजार जुर्माना लगाया।
यह सब कु�� दीवाली के ठीक पहले हुआ, जब विष्णु की कमाई का सबसे मुफीद वक्त होता है। विष्णु की पत्नी पुष्पा का कहना है कि इन चक्करो में पूरा त्योहार बर्बाद हो गया। आखिर हम मिट्टी के बर्तन भी न बनाएं तो क्या करें? हमें इसके अलावा कुछ नहीं आता।
स्थिति यह हो गई कि अब विष्णु की हिम्मत नहीं पड़ रही कि आवा लगाकर मिट्टी के बर्तन पकाएं। हम विष्णु प्रजापति के घर पहुंचे। पूरी रिपोर्ट भास्कर ऐप पर देखिए: https://t.co/Yd7YOXNbQ5
"एक मुख्यमंत्री जो शपथ लेते हैं वो कभी नहीं कह सकते कि 1 करोड़ 27 लाख हिन्दू वोट कट गए, उन्हें कैसे पता। वही बात अगर हम कहेंगे तो कहेंगे कि 90 प्रतिशत PDA का वोट कट गया।"
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी