अब आप की मर्ज़ी है सँभालें न सँभालें
ख़ुशबू की तरह आप के रूमाल में हम हैं !
सोशल मीडिया की यही ताक़त है कलीम प्रधान जी और सोनू बाबू से मेरी शिकायत थी गिले शिकवे थे आज वो सारे दूर हो गए मेरी शिकायत थी मोहर्रम के प्रोग्राम में ये दानो लोग गायब थे !
ये मोहब्बत नहीं तो और क्या है कलीम प्रधान बाबू को जैसे पता चला कि मैं ��ल दिल्ली निकल जाऊंगा गोरखपुर से चल कर मिलने आए !
कलीम प्रधान बाबू और सोनू अली बाबू आप दोनों का दिल की गहराइयों से शुक्रिया मुझे मलाल है कि आप लोगों को बकरा नहीं खिला पाया लेकिन कोई बात नहीं इंशा अल्लाह अगली बार रात में आइएगा !
परवरदिगार आप दोनों को खूब बुलंदी दें आमीन 🤲
किसी मजबूर या गरीब की मदद करने से जो दिली सुकून मिलता है वही असल में रब की रज़ा (खुशी) है !
जब हम किसी के चेहरे पर मुस्कान लाते हैं या किसी का बोझ हल्का करते हैं तो ऊपर वाला हमारे रास्ते आसान कर देता है ! इंसानियत की सेवा ही सबसे बड़ी इबादत है !
आप सबके इस नेक सोच को दिल से सलाम करता हूँ परवरदिगार आप सबकी कमाई में बरकत अता करें आमीन
❤️🤲🥰
हुसैन तुम को ज़माना सलाम कहता है ,
तुम्हारे सज्दे को का’बा सलाम कहता है ,
जलाल-ए-क़ुब्बा-ए-ख़ज़रा सलाम कहता है ,
चमन का हर गुल-ओ-ग़ुंचा सलाम कहता है ,
हुसैन ! तुम को ज़माना सलाम कहता है !
❤️❤️🥰
वो आए घर में हमारे ख़ुदा की क़ुदरत है
कभी हम उन को कभी अपने घर को देखते हैं !
परवरदिगार का लाख लाख शुक्रिया आज की दावत के साथ ही कल दिल्ली रवानगी होगी बेशुमार दुआएं प्यार मोहब्बत और आशीर्वाद लेकर इंशा अल्लाह कल दिल्ली निकल जाऊंगा !
अल्लाह रब्बुल इज्ज़त आप सबको अपने हिफ्जों अमान में रखें इंशा अल्लाह जब अगली बार आऊंगा तो और दोस्तों से मुलाकात होगी !
❤️🤲🥰
मरहूम हकामुद्दीन की मां का एक ही सवाल बाबू हमें इंसाफ कब मिलेगा ?
इस सवाल का मेरे पास कोई जवाब नहीं था हम सब आर्थिक मदद कर सकते है !
मरहूम की मगफिरत के लिए दुआएं कर सकते है ?
पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगा सकते है ?
इंसाफ महराजगंज के पुलिस अधीक्षक महोदय करेंगे ?
❤️🤲🥰
गरज-बरस प्यासी धरती पर फिर पानी दे मौला
चिड़ियों को दाने बच्चों को गुड़-धानी दे मौला
दो और दो का जोड़ हमेशा चार कहाँ होता है
सोच समझ वालों को थोड़ी नादानी दे मौला
फिर रौशन कर ज़हर का प्याला चमका नई सलीबें
झूटों की दुनिया में सच को ताबानी दे मौला
फिर मूरत से बाहर आ कर चारों ओर बिखर जा
फिर मंदिर को कोई 'मीरा' दीवानी दे मौला
तेरे होते कोई किसी की जान का दुश्मन क्यूँ हो
जीने वालों को मरने की आसानी दे मौला !
निदा फ़ाज़ली साहब
इंडियन बैंक सोहरौना तिवारी में एसी कब लगेगा ये सवाल मैं तब तक पूछता रहूंगा जब तक व्यवस्था दुरुस्त न हो जाए !
आखिर ग्रामीण इलाको से सौतेला व्यवहार कब तक होता रहेगा ? क्या ग्रामीण इलाको में रहने वालों को सुख सुविधा नहीं मिलेगी ?
@MyIndianBank
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी साहब तेल बचाने में नंबर एक पर है उन्होंने सभी नेताओं को मात देते हुए प्रधानमंत्री जी की अपील को दिल से लिया !
वो पैदल ही अपने ऑफिस जा रहे है ऐसी कृतज्ञता प्रतिबद्धता देख कर आंखों से आंसू आ गए !
यूपी के बाराबंकी जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र स्थित गेरावा मठ हनुमान मंदिर में शुक्रवार शाम मारपीट की घटना सामने आई है !
मंदिर के पुजारी तेजराम ने आरोप लगाया है कि झाड़-फूंक करने से मना करने पर राहुल सिंह नामक व्यक्ति ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की !
आज सपा मुखिया अखिलेश यादव जी के छोटे भाई स्वर्गीय प्रतीक यादव जी की अस्थियां हरिद्वार में प्रवाहित की गई !
अपर्णा यादव जी के साथ बदायूं सांसद आदित्य यादव करहल विधायक तेज प्रताप यादव निजी हवाई जहाज से हरिद्वार पहुंचे !
अखिलेश यादव जी ने प्लेन भेजा उत्तराखंड के सपा नेताओं ने आगे की व्यवस्था की !
अपने पतंजलि आश्रम से बाबा रामदेव भी पहुंचे थे !
सपा मुखिया अखिलेश यादव जी का परिवार प्रतीक यादव जी की आकस्मिक मृत्यु के बाद जिस तरह एकजुट होकर खड़ा रहा वो बहुत कम देखने को मिलता है !
अपर्णा यादव के बीजेपी में शामिल होने के बावजूद समाजवादी पार्टी का झंडा जलाने के बावजूद जिस तरह से पूरा परिवार सारे मतभेदों को किनारे रखकर इस दुख की घड़ी में एक साथ नज़र आया वो काबिल ए तारीफ है !
दुश्मन मौके की तलाश में रहता है कि कोई मौका मिले आपके परिवार में फूट डाले लेकिन काबिल लोग छोटी छोटी बातों को जब किनारे रखकर एकजुटता का परिचय देते है तो आपका दुश्मन शर्मिंदा हो जाता हैं !
सियासत और कारोबार में घाटा मुनाफा देखा जाता है लेकिन जब बात परिवार की आती है तो असली इंसान परिवार को देखता है क्योंकि परिवार को खुश देख कर बुजुर्गों की रूहें सुकून पाती है !
जिंदगी में चाहे जितनी भी मुश्किलों का सामना करना पड़े कभी भी अपनों से कटना नहीं यही जिंदगी का सार है !
विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने कहा ईमानदारी से कहूं तो अब विराट कोहली के बारे में कहने के लिए कुछ बचा ही नहीं है ! हम उन्हें जीनियस, GOAT, लीजेंड और हर बड़े शब्द से सम्मान दे चुके हैं ! क्रिकेट के लिए उन्होंने जो किया है, उसे शब्दों में बयान करना अब मुमकिन नहीं !