Honourable Chief Minister Sir, we humbly request you not to exclude or debar Arabic and Persian aspirants from TRE-4. They waiting patiently for this opportunity for last two years. Kindly ensure their inclusion in TRE process.#TRE4#Arabic#Persian@samrat4bjp@officecmbihar
शिक्षक अभ्यार्थियों के साथ धोखा और वादाखिलाफी
=========================
दो साल के लम्बे इंतजार के बाद शिक्षक बहाली हेतु #टीआरई4 के लिए कुल 32,388 पदों पर बहाली करने की अधियाचन बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को भेजे जाने का दावा किया गया है। जबकि बिहार विधानसभा चुनाव के पूर्व तत्कालीन मुख्यमंत्री श्र�� नीतीश कुमार जी और एनडीए नेताओं द्वारा टीआरई 4( #TRE4) में 1 लाख से अधिक (1लाख 20हजार)शिक्षकों की बहाली का वादा किया गया था। पिछले दो वर्षों से सरकार द्वारा अभ्यर्थियों को सिर्फ झूठे आश्वासनों और झांसे में रखा गया ।जब भी युवाओं ने अपने हक के लिए आवाज उठाई, उन पर लाठियां बरसाई गईं।
लाठियों के दंश के बाद इसी वर्ष फरवरी में 46,000 पदों की घोषणा का ढिंढोरा पीटा गया, जिसे आधिकारिक रूप से भी दिखाया गया। लेकिन अंततः मात्र 32,388 शिक्षकों की बहाली की अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग को भेजी गई है। बहाली की पूर्व घोषित संख्या में कटौती बिहार के लाखों शिक्षित युवाओं और अभ्यर्थियों के साथ एक बहुत बड़ा धोखा, छल और अन्याय है। पदों में क��ौती किए जाने से शिक्षक अभ्यार्थियों में भारी रोष है।
लगता है कि पिछले दिनों दिल्ली के जंतर-मंतर के साथ हीं बिहार सहित देश के विभिन्न हिस्सों में हुए छात्र-युवाओं के आक्रोश प्रदर्शन से सरकार ने कोई सबक नहीं सीखा है। अब मंचों से सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें हांकने और सोशल मीडिया पर झूठे आंकड़े परोसने से काम चलने वाला नहीं है।सरकार को धरातल पर ईमानदारी से काम करने की जरूरत है। अब हवा-हवाई वादों का दौर बंद कर ज़मीनी स्तर पर युवाओं को उनका वाजिब हक दिया जाना चाहिए।
चित्तरंजन गगन
प्रदेश प्रवक्ता राजद बिहार
@Ravi_Ranjan940 @btetctet @kaul_vivek @ShikshaBihar @ShikshitBihar @BiharTetStet @BIHARSS1 @BiharTet2017
#शिक्षक_बहाली
@ctet86210668 खजाने में पैसे नहीं हें, इस लिए टाल मटोल pre+ mens चला रहा है, बहाली करेंगे तो पैसे भी तो देना होगा शिक्षक को, इस लिए भेजे हुए अधियाचना को 27 हजार कर दिया गया है 46हजार से और इसी में pre + mens भी कराएगा, ताके 2 साल तक यही बहाली चलती रहे?
@Sikshasarthi Tre3.0 में EWS cadidate को 4.5% सीट दी गई थी, उसका किया कर रही है सरकार,मामला कोर्ट में भी चल रहा है, मामला सरकार लटकाये हुए है, जल्द TRE3.0 में कमी की गई सीट पर Result जारी करे बिहार सरकार? EWS के साथ इंसाफ हो?
@Sikshasarthi TRE4.0 के लिए इतने उतावले कियों हो रहे हें, जब BPSC ने कह ही दिया 20 तारीख तक जारी कर देंगे तो 20तक शांत रहें, कई मामले TRE3.0 के EWS 4 % सीट का चल रहा है?
@ChitranjanGaga1 महाराज आप तो बोलिये ही नहीं, आप और RJD की वजह से ही तो TRE आया, नहीं तो TRE की कोई जरुरत ही नहीं थी, सभी स्टूडेंट को रोड पर ला कर TRE4.0 की बात करते हें, इस लिए ही तो RJD 25सीट पर आ गई, और ऐसे ही झूठा नौटंकी की जियेगा TRE4.0 में Pre मेंस लागु किया जाने वाला है, नहीं रुकाइयेगा?