Gurudev Rabindra Nath Tagore Ji empowered the youth with knowledge, self-upliftment, and absolute fearlessness. His eternal mantra—'Ekla Chalo Re'—continues to remind us move toward our goals with unwavering strength.
Remembering the legendary polymath on his death anniversary.
पंजाब में पिछले साढ़े चार वर्षों के दौरान केवल दो नए सरकारी स्कूल खुले, जबकि सात स्कूल बंद हो गए। इसी अवधि में सरक���री स्कूलों में करीब छह लाख छात्रों की संख्या भी घटी जिससे शिक्षा व्यवस्था और सरकारी स्कूलों की स्थिति पर नई बहस शुरू हो गई है।
#Punjab #Education #GovernmentSchools
फतेहाबाद पुलिस ने निवेश पर मोटे मुनाफे का ल��लच देकर करीब 70 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़ितों से सोना, नकदी और बैंक खातों के जरिए रकम लेकर धोखाधड़ी की गई थी। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
#Fraud #CrimeNews #Police #Fatehabad
लगातार बारिश के बाद गांव भागल का सरकारी स्कूल जलमग्न हो गया। जलनिकासी व्यवस्था फेल होने से स्कूल परिसर में पानी भर गया और छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द स्थायी समाधान की मांग की है।
#Rain#School#Education#Waterlogging
पड़ोसी के खेत से उड़ी दवा से तोरई की फसल बर्बाद
पड़ोसी के खेत में हुए कीटनाशक और खरपतवारनाशक के छिड़काव का खामियाजा एक किसान को भुगतना पड़ा। दवा की चपेट में आने से तोरई की पूरी फसल खराब हो गई, जिससे हजारों रुपये का नुकसान हुआ।
#Kisan#FasalNuksan#Agriculture#Haryana
तूफान में क्षतिग्रस्त हुई सोलर प्लेटों की शिकायत पर एडीएम ने संब��धित कंपनी और डीडीए को कार्रवाई के निर्देश दिए। समाधान शिविर में लोगों ने सड़क, अतिक्रमण और सफाई जैसी समस्याएं भी रखीं, जिनके जल्द समाधान का भरोसा दिया गया।
#SolarEnergy #PublicGrievance #Administration #Kaithal
यमुनानगर में शेयर कारोबार शुरू कराने का झांसा देकर करीब 2.45 करोड़ रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
#Yamunanagar#FraudCase#InvestmentFraud#HaryanaNews
बेटियां किसी से कम नहीं, वे हर परिस्थिति में परिवार का सबसे मजबूत सहारा बन सकती हैं।
सदियों पुरानी रूढ़ियों को तोड़ते हुए ब्लॉक खोड़ा, गाज़ियाबाद की एक बेटी ने अपने पिता को अंतिम विदाई स्वयं दी। पूज्य हज़ूर पिता संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा से उन्��ोंने अपने पिता के अंतिम संस्कार की रस्में निभाकर यह साबित कर दिया कि बेटियां हर जिम्मेदारी निभाने में पूरी तरह सक्षम हैं।
यह केवल एक अंतिम संस्कार नहीं था, बल्कि समानता, साहस और संस्कारों का एक प्रेरणादायक संदेश था। ऐसे कदम समाज में सकारात्मक बदलाव की नई सोच को जन्म देते हैं।
#WomenEmpowerment #GenderEquality #SocialChange #InspiringIndia