जन स्वास्थ्य विभाग, दिल्ली नगर निगम ने दिल्ली मेट्रो में यह विज्ञापन चस्पां करवाया है। कितना अच्छा होता यदि भाषा की सेहत का भी ध्यान रखा गया होता!
आन्त्रशोध – गलत, आन्त्रशोथ – सही क्योंकि शोध = शुद्ध करना और शोथ = सूजन तो आँतों की सूजन = आन्त्रशोथ
शेष चित्र में...
आप रुपया लिखते हैं या रूपया? रुपए लिखते हैं या रुपये? मेरा यह विडियो देखिए, न केवल इस शब्द के बारे में, बल्कि ऐसे ही दूसरे कुछ शब्दों को लिखते हुए भी कभी सोचना नहीं प���़ेगा। विद्यार्थियों के लिए विशेष महत्त्वपूर्ण।
https://t.co/euavyeJHcV
कल शाम जब घर की लिफ़्ट में घुसी तो एक लड़की पहले ही अपना कुत्ता लिए खड़ी थी लड़की ने तो मोबाइल से मुँह तक न उठाया पर कुत्ते ने कई बार मुझे पलटकर देखा, शायद एक ही बिल्डिंग में रहने के कारण पहचान गया था
इंसानों के बीच रह-रहकर ये आजकल के कुत्ते भी कुछ ज़्यादा ही ह्यूमन नहीं हो गए?
विडियो अलर्ट :
सनकादिक ब्रह्मादि मुनीसा
नारद सारद सहित अहीसा
हनुमान चालीसा पढ़ते हुए जब ये पंक्तियाँ आती हैं तो बाकी नाम तो समझ में आते हैं पर ये ‘सनकादिक’ आखिर कौन हैं? चलिए, जानते हैं इस विडियो में।
https://t.co/EwjTuunTxn
#हनुमानचालीसा
यह सच है कि सिर्फ़ किताबी ज्ञान से कुछ हासिल नहीं होता लेकिन यह भी सच है कि अगर आप किताबें पढ़ते हैं तो आपके जीवन में कुछ करिश्माई घटने की संभावना प्रबल हो जाती है क्योंकि किताबें आपको वह कसौटी प्रदान करती हैं जिस पर आप अपने जीने के अंदाज़ को लगातार परख सकते हैं।
#पुस्तक_दिवस
‘‘हे धरती माँ! जो कुछ भी तुमसे लूंगा, वह उतना ही होगा जितना तू पुन: पैदा कर सके। तेरी जीवन शक्ति पर कभी आघात नहीं करूंगा।’’
(अथर्ववेद में हमारी शपथ)
#worldearthday2023