This handle is about educating the real Message of Prophet Muhammad(S.A.W) - The Messenger of Peace. So that peace and brotherhood will prevail in the world.
#OdishaTrainAccident की इस दुखद दुर्घटना में हताहत यात्रियों के परिवारों एवं सभी देशवासियों ���े प्रति मैं और हमारी NGO ‘वर्क’ हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं। जहां पी एम का तुरंत घटनास्थल पर पहुँचना सराहनीय है वहीँ सरकार सुनिश्चित करे कि AI के विकास के युग में अब ऐसे हादसे न हों
तौहीन के नाम पर भयानक पाप व जुर्म की मानसिकता ने क़ुरआन और रसूल स. की छवि बिगाड़ी है। #उदयपुर#UdaipurHorror की घोर निन्दा ही नहीं, इसे रोकना भी ज़रूरी है। जो हदीसें क़ुरआन और रसूल स. की सीरत के ख़िलाफ़ हैं सब झूठी और मानवता विरोधी हैं। Blasphemy पर मेरे पुराने व्याख्यान देखें।
पैग़म्बर मुहम्मद ﷺ ने फ़रमाया
जिसकी कोई बेटी ह�� और वह उसकी पैदाइश पर उसका क़त्ल न करे, न उसको तुच्छ जाने और न बेटे को उस पर प्राथमिकता दे तो अल्लाह उसको जन्नत में प्रविष्ट करेगा। (अबू दाऊद)
अल्लाह फरमाता है:-
ऐ लोगो जो ईमान लाए हो, अपने घरों के सिवा दूसरे घरों में दाख़िल न हुआ करो जब तक कि घरवालों कि रज़ामंदी न ले लो और घरवालों पर सलाम न भेज लो,
ये तरीक़ा तुम्हारे लिये बेहतर है। उम्मीद है कि तुम इसका ख़याल रखोगे।
*Quran 24:27*
पैग़म्बर मुहम्मद ﷺ ने फ़रमाया
खाना सब साथ मिलकर खाया करो और खाते समय (वक़्त) अल्लाह का नाम लिया करो तो तुम्हारे लिए उस खाने में बरकत प्रदान की जाएगी। (अबू दाऊद)
जुमा व ईद की नमाज़ों में इज्तिमाइयत शर्त है। महामारी के चलते असाधारण हालात में हम ने आनलाइन इज्तिमाइयत शुरू की। जहाँ अब इंफ़ेक्शन का डर नहीं है वहाँ जुमा व ईद के लिये हक़ीक़ी इज्तिमा ज़रूरी है लेकिन असमर्थ लोगों और कोरोना ग्रस्त स्थानों के लिये आनलाइन नमाज़ की सुविधा जारी रहेगी।
हमें अपनी न्याय प्रणाली पर गर्व है लेकिन कभी-कभी हमें शर्म से सिर झुकाना भी पड़ता है। पार्किंसन से जूझते 84 साला #StanSwami ने पानी पीने के लिए स्ट्रा माँगा जिसके बिना वह पानी नहीं पी पाते थे। अदालत ने फ़ैसले के लिए 3 हफ़ते की तारीख़ डाली। स्वामी इससे पहले हिरासत ही में गुज़र गए।
पैग़म्बर मुहम्मद ﷺ ने फ़रमाया
जब लोग किसी पर अत्याचार होते देखें और ज़ालिम का हाथ न पकड़ें तो शीघ्र ही अल्लाह उस ���़ौम के सभी लोगों को अपने प्रकोप में घेर लेगा । (अबू दाऊद)
पैग़म्बर मुहम्मद ﷺ ने फ़रमाया
अल्लाह उस पर अपनी करुणा (रहमत) की छाया क���े जो बेचने में, ख़रीदने में तथा वसूलयाबी करने में नम्रता से काम लेता है ।(बुख़ारी)
पैग़म्बर मुहम्मद ﷺ ने फ़रमाया
अल्लाह के मार्ग (रास्ते) में एक दिन की चौकीदारी संसार (दुनिया और सभी दुनियावी चीज़ों) व सभी सांसारिक वस्तुओं से बेहतर है। (बुख़ारी)