2008 से 2013 के बीच जब मैं मुख्यमंत्री था तो मेरी सरकार की चलाई कई योजनाओं और परियोजनाओं को 2013 के बाद भाजपा सरकार ने रोक दिया।
वैसे तो ऐसी योजनाओं और परियोजनाओं की सूची बहुत लंबी है लेकिन उदाहरण के लिए:
1. पचपदरा रिफाइनरी
2. मुख्यमंत्री ग्रामीण बीपीएल आवास योजना
3. मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा
4. दूध पर 2 रु. लीटर सब्सिडी
5. जयपुर मेट्रो फेज 2 (अंबाबाड़ी से सीतापुरा)
6. केदारनाथ त्रासदी पीड़ितों को अनुकंपा नियुक्ति
7. कई मुफ्त दवाइयां
दूध का जला छाछ भी फूंक-फूंक कर पीता है। राजस्थान की जनता को अहसास है कि उनके हित और अधिकार की लोकप्रिय योजनाएं सिर्फ हमारी कांग्रेस सरकार में सुरक्षित हैं। कांग्रेस मतलब भरोसा।
#कांग्रेस_फिर_से
मध्य प्रदेश में एक 12 साल क�� बच्ची के साथ हुआ भयावह अपराध, भारत माता के हृदय पर आघात है।
महिलाओं के खिलाफ़ अपराध और नाबालिग बच्चियों के खिलाफ़ हुए दुष्कर्म की संख्या सबसे ज़्यादा मध्य प्रदेश में है।
इसके गुनहगार वो अपराधी तो हैं ही जिन्होंने ये गुनाह किए। साथ ही प्रदेश की भाजपा सरकार भी है, जो बेटियों की रक्षा करने में अक्षम है।
न न्याय है, न कानून व्यवस्था और न अधिकार - आज, मध्य प्रदेश की बेटियों की स्थिति से पूरा देश शर्मसार है।
मगर, प्रदेश के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री में बिल्कुल शर्म नहीं है - चुनावी भाषण, खोखले वादों और झूठे नारों के बीच बेटियों की चीखें उन्होंने दबा दी हैं।
शिक्षा विभाग:MGGS अध्यापक की काउंसलिंग अक्टुबर के फर्स्ट वीक में कर के पोस्टिंग दे दी जाएगी। जिले आपसे भरवाए हुए है।ये विभागीय प्रक्रिया से एक साल के लिए प्रतिनियुक्ति होगी जिसको बाद में परिवर्तित/स्थाई कर दिया जायेगा। इसलिए आचार संहिता में उलझने का खतरा नहीं है। सरकार का लक्ष्य आपको पहले ही नियुक्ति देना है और निरंतर मंथन चल रहा है मिशन मोड के लिए पूरी तयारी कर रखी ह।
लेकिन जो न���न टीचिंग स्टाफ ह उनकी नियुक्ति इंटरव्यू से होगी और उसमे थोड़ी देरी ��ो सकती है।आपका समय प्रोसेस पर निर्भर करेगा। धैर्य रखे।
अगली अपडेट के लिए फॉलो करें ट्वीट कर दिया जायेगा।
धन्यवाद।
स्कूल शिक्षा विभाग की अभिनव पहल के तहत 26 अगस्त को संपूर्ण प्रदेशभर में सुरक्षित स्कूल, सुरक्षित राजस्थान अभियान शुरू किया जाएगा। इस अभियान के तहत बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यालयों में गुड टच-बैड टच के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी।
कांग्रेस नेता श्री राजेश पायलट भारतीय वायुसेना के वीर पायलट थे।
उनका अपमान करके भाजपा भारत���य वायुसेना के बलिदान का अपमान कर रही है। इसकी पूरे देश को निंदा करनी चाहिए।
भाजपा ने आज पूरे देश पर केरोसिन फेंक दिया है।
मणिपुर पर फेंका, वहां आग लगा दी,
हरियाणा पर छिड़का, वो भी जल रहा है।
पूरे देश को जलाने में लगे हैं!
ये भारत मां के रखवाले नहीं, भारत मां के हत्यारे हैं!
सात खेलों के सप्तरंग
ओलंपिक का शुभारंभ
आज सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेलप्रेमियों के बहुप्रतीक्षित राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक 2023 का शुभारंभ किया।
गांव व शहरों में आयोजित खेल के इस महोत्सव के प्रतिभागी बनकर अपनी प्रतिभा को उचित मंच दें। बधाई व शुभकामनाएं।
#खेलेगा_राजस्थान_जीतेगा_राजस्थान
#RajasthanOlympics2023
देश को दो वर्गों में बांटा जा रहा है!
एक तरफ सत्ता संरक्षित ताकतवर लोग हैं जिनके इशारों पर देश की नीतियां बन रही हैं।
और दूसरी तरफ है आम हिंदुस्तानी, जिसकी पहुंच से सब्ज़ी जैसी बुनियादी चीज़ भी दूर होती जा रही है।
हमें अमीर-गरीब के बीच बढ़ती इस खाई को भर, इन आंसुओं को पोंछना होगा।