यह तस्वीर मेरे विधानसभा क्षेत्र सपोटरा के राजकीय उच्�� माध्यमिक विद्यालय, खिरखिड़ी की है। देखने में यह स्कूल भले ही बाहर से ठीक-ठाक लगे, ��ेकिन इसकी अंदरूनी स्थिति बेहद चिंताजनक है। छत इतनी जर्जर हो चुकी है कि बारिश के दौरान लगातार पानी टपकता है, जिससे न सिर्फ बच्चों की पढ़ाई बाधित होती है बल्कि उनकी जान भी खतरे में पड़ जाती है। कक्षाएं किसी तरह डर और असुविधा के बीच संचालित हो रही हैं, जो शिक्षा की गरिमा के साथ एक क्रूर मज़ाक है। यह हालत हमारे शिक्षा तंत्र की उपेक्षा को उजागर करती है। समय की मांग है कि इस विद्यालय की मरम्मत और संरचनात्मक सुधारों को प्राथमिकता दी जाए, ताकि हमारे बच्चे एक सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक माहौल में शिक्षा प्राप्त कर सकें।
चेतावनी के साथ माँग करता हूँ कि राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा देवली से विधानसभा उपचुनाव के उम्मीदवार नरेश जी मीणा सहित सभी निर्दोष साथियों को तत्काल रिहा करवाए।