🇮🇳 80वाँ स्वतंत्रता दिवस- बिहार को शुभकामनाएँ 🇮🇳
आज हम स्वतंत्रता के 80वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। यह गौरवशाली अवसर हमें उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान का स्मरण कराता है, जिनके संघर्ष से हमें स्वतंत्र भारत मिला।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में बिहार को मिल रहे सहयोग एवं संसाधनों का सदुपयोग करते हुए हम सभी मिलकर समृद्ध बिहार के निर्माण के संकल्प को साकार करेंगे। विकास की इस यात्रा में समाज के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए बिहार को नई ऊंचाइयों तक ले जाना हमारा लक्ष्य है।
आइए, राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए एक सशक्त, समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ें।
जय हिंद! 🇮🇳
भारत माता की जय!
#स्वतंत्रता_दिवस #80IndependenceDay #Bihar
From classrooms to careers!
Hon’ble PM Shri @narendramodi Ji’s visionary push for skill-based education is equipping our youth with the skills and confidence to excel. When our youth succeed, the nation surges.
Onward to building a future-ready workforce.
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी एवं माननीय केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती @nsitharaman जी को कर हस्तांतरण (Tax Devolution) की अग्रिम किस्त जारी करने के लिए हार्दिक आभार।
यह निर्णय बिहार के विकास कार्यों को नई गति देगा एवं "समृद्ध बिहार" के स���कल्प को और सशक्त बनाएगा।
#विकसित_भारत #समृद्ध_बिहार
खुशखबरी!
बिहार के युवाओं के लिए एक और ऐतिहासिक सौगात।
TRE-4 के अंतर्गत 32,388 शिक्षकों के पदों पर नियुक्ति के लिए शिक्षा विभाग द्वारा अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को भेज दी गई है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, युवाओं को रोजगार और विकसित बिहार के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
पदों का विवरण:
• कक्षा 1–5 : 3,847
• कक्षा 6–8 : 8,563
• कक्षा 9–10 : 3,877
• कक्षा 11–12 : 16,101
कुल पद : 32,388
हमारी सरकार युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और बिहार की शिक्षा व्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
#TRE4 #BPSC #TeacherRecruitment #JobsForYouth #समृद्ध_बिहार #विकसित_भारत
माननीय केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना है।
@rajnathsingh
बिहार के लिए खुशखबरी, माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को धन्यवाद!
रक्सौल हवाई अड्डा के नवनिर्माण के लिए टेंडर जारी किया गया ✈️
राज्य के सीमावर्ती क्षेत्र को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए रक्सौल हवाई अड्डे के ��नवे, एप्रन, टैक्सीवे सहित एयरसाइड इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण हेतु इंजीनियरिंग कंसल्टेंसी सेवाओं का टेंडर जारी किया गया। ये परियोजना चंपारण क्षेत्र में हवाई यात्रा के आवागमन को सुगम बनाएगी, साथ ही व्यापार, पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई ऊर्जा देगी।
डबल इंजन सरकार के संकल्प के साथ,
बिहार अब विकास की नई ऊँचाइयों को छूने के लिए तैयार है।
#RaxaulAirport #ViksitBihar #NDA4Bihar #NewBihar #TransformingBihar
भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा मुझ पर विश्वास जताते हुए #भाजपा_बिहार_विधानमंडल_दल के #नेता का दायित्व सौंपने पर हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
यह मेरे लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि बिहार की जनता की सेवा, उनके विश्वास और सपनों को साकार करने का एक पवित्र अवसर है। मैं पूर्ण निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ जन-जन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प लेता हूँ।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कुशल नेतृत्व एवं माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी के मार्गदर्शन में बिहार को विकास, सुशासन और समृद्धि के नए आयामों तक ले जाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगा।
आप सभी का स्नेह, आशीर्वाद और सहयोग ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है।
जय बिहार,
जय भारत!
#NDA4Bihar