पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों का संचालन समुचित प्रबंधन, इंफ्रास्ट्रक्चर और आवश्यक वित्तीय संसाधनों के बिना किया जा रहा था। इन विद्यालयों को केवल घोषणा मात्र तक सीमित रखा गया, जिससे विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
हमारी सरकार आने के पश्चात इन विद्यालयों को सुव्यवस्थित, संसाधनयुक्त और परिणामोन्मुखी बनाने की दिशा में ठोस कदम उठ��ए जा रहे हैं। आगामी शैक्षणिक सत्र 2025-26 में विद्यार्थियों के लिए प्रवेश प्रक्रिया चालू है और अंग्रेजी माध्यम हेतु चयनित शिक्षकों के पदस्थापन हेतु काउंसलिंग 26 जून से 29 जून के मध्य करवाई जाकर सत्र प्रारम्भ होने से पूर्व पदस्थापन कर दिया जायेगा ।
हमारी सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश के प्रत्येक विद्यार्थी को गुणवत्तायुक्त, सुलभ और समावेशी शिक्षा प्राप्त हो, जिससे वे उज्ज्वल और सशक्त भविष्य की ओर अग्रसर हो सकें।
निदेशक महोदय से संगठन की कल की वार्ता के अनुसार महात्मा गांधी अंग्रेजी विद्यालय हेतु पदस्थापन च्वाइस भरने का चयन ट्रायल शुरू हो गया है। शीघ्र ही Choise Feeling की शुरुआत होगी।-
विपिन प्रकाश शर्मा
प्रदेश अध्यक्ष
राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ
महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में चयनित शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर बीकानेर निदेशालय पर चल रहे धरने को आठ दिन हो चुके है। शिक्षित, योग्य और चयनित युवा शिक्षक साथियों को न्याय के लिए सड़कों पर बैठना पड़े, यह किसी भी सरकार के लिए दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है।
राज्य सरकार से अनुरोध है कि इन शिक्षकों ���ी पीड़ा को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाए। ये वही शिक्षक हैं जो आने वाले समय में हमारे बच्चों को दिशा देंगे, समाज को जागरूक करेंगे और देश को सशक्त बनाएंगे।
@RajCMO @BhajanlalBjp