मेरा राजस्थान सरकार से निवेदन है कि लैब असिस्टेंट, लाइब्रेरियन के रद्द किए स्थानांतरण बहाल करें और लगे हाथों अध्यापक L-1,L-2 के स्थानांतरण भी करे । @madandilawar@BhajanlalBjp
शिक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मान मिलना चाहिए, दंड नहीं।
जिन शिक्षकों और प्राचार्यों ने अपनी विद्यालयों का कायाकल्प किया, करोड़ों रुपये का जनसहयोग जुटाकर सरकारी शिक्षा को नई पहचान दी और समाज का विश्वास अर्जित किया, उन्हीं कर्मयोगियों को सुदूर जिलों में स्थानांतरित करना अत्यंत पीड़ादायक और निराशाजनक है।
ऐसे निर्णय केवल व्यक्तियों का स्थानांतरण नहीं, बल्कि शिक्षा में नवाचार, जनसहयोग और उत्कृष्ट कार्य संस्कृति पर आघात हैं। इससे उत्कृष्ट कार्य करने वाले हजारों शिक्षकों का मनोबल प्रभावित होता है। शिक्षा के हित में ऐसे निर्णयों पर गंभीर पुनर्विचार अपेक्षित है।@madandilawar@BhajanlalBjp@GovindDotasra@ashokgehlot51
रेसला के पूर्व प्रधान संरक्षक पूर्व रेसा (प्रधानाचार्य) के प्रदेशाध्यक्ष आदरणीय डायालाल जी पाटीदार के सेवानिवृत कार्यक्रम में उपस्थित होने का शुभ अवसर मिला । उपस्थित जनसमुदाय व टीम डायाभाई का हार्दिक आभार 🙏