ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक* *मीट–2026(GRAM-2026)जयपुर में आयोजित होने वाला ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट–2026 प्रदेश के किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने और कृषि को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इसकी तैयारियों कोलेकर शासन सचिवालय में बैठक आयोजित की गई
विकसित भारत- जी राम जी एक्ट, 2025 के तहत गांव की जरूरत का कोई भी काम कराये जाने का फैसला अब ग्राम सभा द्वारा ही लिए जा सकेगा।
- श्री @ChouhanShivraj
माननीय केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री
#VBGRAMG#ViksitBharat_GRAMG#GRAMG #125days_RozgarKiNayiGuarantee #125daysGuarantee_G_RAM_G #ViksitBharat_G_RAM_G #VB_GRAMG
*🌨️ पाले से फसल बचाव – जरूरी सूचना 🌨️*
*कृषि विभाग की किसानों के लिए विशेष सलाह 👇*
✅ *पाले की संभावना पर हल्की सिंचाई करें*
✅ *उत्तर-पश्चिम* मेड़ों पर धुआँ करें
✅ *0.1% गंधक / घुलनशील गंधक* का छिड़काव करें
✅ छोटे पौधों व सब्जियों को *टाट/पॉलीथीन* से ढकें
#agriculture
जो लोग फूल बेचते है उनके हाथों से भी सुगंध आती है जो लोग कोयले का व्यापार करते है उनके हाथों में भी कालिख रह जाती है
इसलिए जीवन मे सदैव परोपकार का कार्य करते रहें किसी के लिए फूल नही बन सकते तो कांटा बनने का प्रयास ना करें
#agriculture
*माननीय कृषि मंत्री किरोडी लाल मीना जी ने अमरूद महाउत्सव में सम्लित होने की किसानों से की अपील*
*सवाई माधोपुर, 8 जनवरी।* जिले के डेकवा गांव में पारंपरिक लोक संस्कृति के प्रतीक पद ��ंगल का भव्य आयोजन दौरान
@DrKirodilalBJP
सीएम साहब नशे को लेकर आपकी चिंता वाजिब है। यह आपकी संवेदनशीलता दर्शाती है कि आप प्रदेश की जनता के लिए कितना सोचते हो और देश का भव���ष्य आपके लिए कितना महत्वपूर्ण है।
हमारे सीमांत बाड़मेर जोधपुर और जालौर जिले में घातक नशा स्मैक और एमडी लगातार पांव पसारता जा रहा है लगभग हर गांव में यह नशा फैल चुका है इस नशे की रोकथाम के लिए सबसे पहले मुख्य भूमिका बीट कांस्टेबल की होनी चाहिए जबकि ऐसा नहीं हो रहा है नशा बेचने वाले प्रतिमाह एक राशि देकर अपने धंधे को फलीभूत और क्षेत्र के युवाओं के भविष्य बर्बाद करने में तुले हुए हैं अगर इस कड़ी को तोड़ना है तो सबसे पहले पुलिस विभाग अपनी सबसे निचली कड़ी यानी बीट कांस्टेबल को मजबूती से कसे।
लेकिन आपने आज जो बाड़मेर की फैक्ट्री का जिक्र किया उसमें से दो फैक्ट्रियां हमारे बाड़मेर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा के नेतृत्व में पकड़ी गई है इसमें ना तो मुंबई की टीम थी ना ही गुजरात की। बॉर्डर पर स्थित सेड़वा के पास फैक्ट्री और सदर थाना क्षेत्र के चवा गांव में पकड़ी गई दोनों ही फैक्ट्री में बाड़मेर पुलिस के जांबाज पुलिस कप्तान और उनकी बेहतरीन टीम की मेहनत काम आई है वाकई में उनकी टीम को सलाम है जिन्होंने युवाओं के भविष्य को बर्बाद होते देख इस प्रकार के नशे की रोकथाम के लिए यह काम किया उम्मीद करते हैं कि यह प्रक्रिया निरंतर जारी रहे।
@BhajanlalBjp
बाड़मेर जैसलमेर के पूर्व सांसद व समाज तथा किसानों के मसीहा श्रीमान आदरणीय कर्नल सोनाराम का आकस्मिक निधन की खबर अत्यंत दुःखद है
ईश्वर उनकी आत्मा को शा��ति प्रदान करें।
आज हमने हमने दबंग नेतृत्व व आवाज को खो दिया है ।
आज भारत के महान कृषि वैज्ञानिक डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन जी की जन्मशताब्दी है।
आज के समय और वर्तमान भू-राजनीतिक परिदृश्य में उन्हें याद करना और उनसे प्रेरणा लेना बेहद जरूरी है।
हमें उनके जैसे सोच और नेतृत्व क्षमता वाले लोगों की आज सबसे ज्यादा जरूरत है।
सोचिए, 1960-70 के दशक में हम खाने के अनाज के लिए भी अमेरिका पर निर्भर थे। हमें वहाँ से गेहूँ खरीदना पड़ता था और अमेरिका हमें पीएल-480 योजना के तहत ऐसा मिलावटी गेहूँ भेजता था जिसे उनके अपने नागरिक तक नहीं खाते थे। उस गेहूँ की गुणवत्ता पर भी सवाल उठते थे, और उसका असर हमारे स्वास्थ्य ,खाद्य प्रणाली एवं हमारे खेतों में अवांछित खर-पतवार के रूप में आज भी महसूस किया जा सकता है।
लेकिन सोचिए, तब डॉ स्वामीनाथन और कुछ अन्य भारतीयों ने ठान लिया कि अब बहुत हो गया-और नतीजा यह हुआ कि आज हम न केवल खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर हैं, बल्कि दुनिया के शीर्ष खाद्यान्न निर्यातकों में से एक हैं।
भारत को आज उसी तरह के दृष्टिकोण और नेतृत्व की आवश्यकता है -मैन्युफैक्चरिंग और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में भी हमें डॉ. स्वामीनाथन जैसी दूरदृष्टि वाले वैज्ञानिकों और नीतिकारों की जरूरत है, जो बाहरी देशों पर हमारी निर्भरता समाप्त करें।
हमें ऐसी नीति और प्रेरणा चाहिए जिससे न केवल हम तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर बनें, बल्कि छोटे-छोटे उत्पादों के लिए भी दूसरों की तरफ़ देखने की आदत खत्म हो- और हमारे देश का टैलेंट अमेरिका या दूसरे देशों की ओर पलायन करने के बजाय अपने ही देश में रहकर काम करें।