राजस्थान में शिक्षा व्यवस्था गंभीर प्रशासनिक लापरवाही व निष्क्रियता के कारण ��र्त में जा रही है। भाजपा सरकार के पास न तो कोई ठोस योजना है, और न ही शिक्षा सुधार की स्पष्ट मंशा।
शिक्षा विभाग 3801 उपप्रधानाचार्यों के पदोन्नति पदस्थापन के लिए अब तक पांच-पांच बार काउंसलिंग स्थगित कर चुका है, जब��ि नया सत्र शुरू होने वाला है। हैरानी की बात ये है कि सितंबर 2025 में 11,822 व्याख्याताओं को उपप्रधानाचार्य पद पर पदोन्नत करने के बावजूद सरकार आज तक उनका पदस्थापन नहीं कर पाई। नतीजा ये हुआ कि कहीं एक ही स्कूल में 3 से 4 उपप्रधानाचार्य बैठे हैं, तो कहीं कोर्ट स्टे एवं अव्यवस्थित ट्रांसफर के कारण 2-2 प्रधानाचार्य एक ही संस्था में जमे हुए हैं, जबकि प्रदेश के अधिकांश विद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी है��
इतना ही नहीं स्थिति इतनी खराब है कि विभाग में वर्षों से डीपीसी लंबित पड़ी हैं। तृतीय श्रेणी से वरिष्ठ अध्यापक की 5 डीपीसी, वरिष्ठ अध्यापक से व्याख्याता की 3 डीपीसी, व्याख्याताओं की अगली पदोन्नति (सत्र 2025-26 से) बकाया है, उपप्रधानाचार्य से प्राचार्य की डीपीसी लंबित है, और साथ ही शारीरिक शिक्षक, पुस्तकालयाध्यक्ष व प्रबोधकों की कुल 4 डीपीसी अटकी ��ुई हैं। समसा में इंटरव्यू आधारित पदस्थापन भी अधर में लटका हुआ है।
दूसरी ओर, स्कूलों में हुए हादसों व कोर्ट की फटकार के बाजवूद भाजपा सरकार 3700 जर्जर स्कूल भवनों और 83 हजार कक्षा-कक्षों के निर्माण के लिए कोई ठोस रोडमैप तक पेश नहीं बना पाई है, और न ही आवश्यकतानुसार बजट जारी कर पा रही है।
विडंबना ये है कि जहां स्कूलों में नामांकन बढ़ाने की जरूरत है, वहां भाजपा की #पर्ची_सरकार स्कूलों को मर्ज या बंद ���रने की दिशा में कदम उठा रही है। सत्र के बीच भ्रष्टाचार और राजनीतिक दुर्भावना से बड़े पैमाने पर ट्रांसफर करने वाले शिक्षा मंत्री जी के पास शिक्षा सुधार के लिए समय तक नहीं है। शिक्षा विभाग की न केवल प्रशासनिक विफलता है, बल्कि प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खुला खिलवाड़ है।
सरकारी कर���मचारी को मेडिकल अवकाश या आकस्मिक अवकाश लेकर तमाम कार्यों को निपटाना पड़ता है. कितनी विचित्र बात है एक शिक्षक मेडिकल अवकाश लेकर शादी विवाह करता है उसके बाद जॉइन करने के दिन सीएमओ द्वारा प्रमाणित डेंगू का प्रमाणपत्र जमा करता है. किसे बेवक़ूफ़ बना रहे हो. राज्य सभा सांसद श्री दिनेश कुमार शर्मा की माँग एकदम जायज़ है----◾
✍️
बाड़मेर में सांसियों का तला उच्च प्राथमिक स्कूल में छात्र पर पंखा गिरना सिर्फ हादसा नहीं, बल्कि भाजपा सरकार में शिक्षा विभाग की अव्यवस्थाओं और घोर लापरवाही का परिणाम है।
झालावाड़ दुखांतिका, जैसलमेर और अनेक जिलों में स्कूल हादसों के बाद भी भाजपा सरकार इन हादसों से कोई सबक नहीं ले रही है। न तो सरकारी स्कूलों के भवनों की मरम्मत हो रही है, और न ही उपकरणों की नियम���त जांच और सुरक्षा मानकों की पालना हो रही है।
असल में भाजपा की प्राथमिकता में शिक्षा है ही नहीं, क्योंकि प्रदेश में 3768 सरकारी स्कूल भवन बुरी तरह जर्जर हालत में हैं। झालावाड़ की घटना के बाद 20 हजार करोड़ से अधिक का प्रस्ताव बना, मगर बजट में 1000 करोड़ का भी प्रावधान नहीं किया गया।
क्या भाजपा सरकार के लिए बच्चों की जान इतनी सस्ती है? ये सरासर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।
ईश्वर से घायल छात्र के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
राजस्थान के हजारों कर्मचारियों ने ���पना वेतन कटौती करवा रखा था उसको मिलाकर हर माह के वेतन पर लोन की मांग पिछले 3-4 माह से कर रखी है उधर वित्त वर्ष खत्म होने जा रहा है।
परंतु वित्त विभाग ना लोन का ना बेरोज़गारी भत्ता का ना छात्रवृत्ति की राशि का ECS कर रहा।
ECS होगा तो केवल 200 विधानसभा सदस्यों को 10-10 लाख तक के लैपटॉप के लिए जनता के Tax की धन राशि। @KumariDiya @RajCMO
*💎अध्यापक LPG गैस वितरण का कार्य भी संभालेंगे।*👆🏻👆🏻 @madandilawar जी क्या राजस्थान में और कोई कर्मचारी नहीं है जो सिर्फ अध्यापकों को हर जगह लगा दिया जाता है
पुलिस मुख्यालय में आयोजित बैठक में प्रेजेंटेशन दे रहे दौलतराम अटल (निदेशक, दूरसंचार) पर उनकी जूनियर नीतू बुगलिया (पुलिस अधीक्षक, दूरसंचार) की फब्ती- ‘रिज़र्वेशन का डायरेक्टर है, जाति के आधार पर प्रमोट होने के कारण डायरेक्टर हो।’ बार-बार टोका-टाकी से बात इतनी बिगड़ी कि AGD वीके
बीकानेर का रणजीत पुरा गाँव….
गाँव में भी एक दूरस्थ ढाणी की एक मासूम बच्ची…
जो मात्र 13 साल की थी, और 8 वीं कक्षा में पढ़ रही थी…
परीक्षा देकर हमेशा की तरह, सुनसान रास्ते से गुजरते हुए घर लौट रही थी…
कुछ द���िंदों ने उसका अपहरण किया…
फिर जंगल में उसके साथ बलात्कार किया…
और गला घोटकर मार डाला….!!
इतने से मन नहीं भरा तो शव के साथ भी दरिंदगी की…
सोशल मीडिया इस्तेमाल करने वाले हर एक इंसान का ये नैतिक कर्तव्य बनता है कि आप उस मासूम की आवाज़ बनें…
और उन दरिंदों को गिरफ़्तार करवाने में सहयोग करें…
#बीकानेर_मासूम_से_दुष्कर्म_और_हत्या
#शासन_प्रशासन_शर्म_करो
प्रधानाचार्य पद पर 50% सीधी भर्ती
श्रीमान मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp जी प्रधानाचार्य पद पर 50% सीधी भर्ती आयोजित कर लगभग 3 लाख शिक्षकों को राहत प्रदान करवावे
केंद्र सरकार के विद्यालयों में भी प्रधानाचार्य पद पर सीधी भर्ती आयोजित की जाती हैं
और वर्तमान में जो भी युवा अधिकारी है वो प्रधानाध्यापक पद पर सीधी भर्ती से चयनित ही शिक्षक हैं । किंतु वर्तमान में प्रधानाध्यापक का पद समाप्त कर देने के कारण युवा शिक्षकों के उच्च पदों पर पहुंचने का रास्ता बंद सा हो गया है