यह एक उपलब्धि हो सकती है, लेकिन वर्तमान में अब भी संकोच पैदा करने जैसी घटनाएं शासन, प्रशासन की उपस्थिति में हो रहा है, जिसमें स्थानीय निवासियों के समग्र विकास के साथ - साथ पत्र��ारिता पर भी रोक लगाने जैसी घटनाएं सामने आ रही है।
यह सरकार के लिए निंदनीय हो सकता है।
#छत्तीसगढ़सरकार
छत्तीसगढ़ प्रांत अभ्यास वर्ग के द्वितीय दिवस के सत्र क्रमांक-5 "कार्यकर्ता व्यवहार" विषय पर प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. शैलेश द्विवेदी जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
भगवान राजीव लोचन की पावन भूमि, राजिम में 12 से 15 जून 2026 तक आयोजित प्रांत अभ्यास वर्ग का शुभारंभ प्रांत अध्यक्ष डॉ. विकाश पांडे, प्रांत मंत्री @cganantsoniअखिल भारतीय जनजाति कार्य प्रमुख निलेश सोलंकी एवं निवर्तमान प्रांत संगठन मंत्री @maheshprasad88 द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया
Remembering the vision of Chhatrapati Shivaji Maharaj on Hindavi Swarajya Diwas. His coronation at Raigad wasn't just a royal ceremony it was the rebirth of our cultural identity and indigenous values.
#ShivajiMaharaj#HindaviSwarajyadiwas@ABVPVoice
Kudos to @rpraggnachess on becoming the Norway Chess Champion 2026.
You have made the nation proud with the victory earned through wholehearted dedication, brilliant moves and strategic thinking. May you continue to inspire our youngsters by bringing home more honours.
5 Days To Go | प्रांत अभ्यास वर्ग – राजिम
📍 राजिम | 🗓️ 12–15 जून 2026
भगवान राजीव लोचन एवं भगवान कुलेश्वरनाथ की पावन नगरी राजिम में आयोजित प्रांत अभ्यास वर्ग के लिए अब केवल 5 द��न शेष।
प्रदेश भर से पधार रहे सभी कार्यकर्ताओं का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन। 🚩
मिलते हैं राजिम में🙏
प्रांत अभ्यास वर्ग – राजिम
📍 12 से 15 जून 2026
भगवान राजीव लोचन एवं भगवान कुलेश्वरनाथ की पावन नगरी राजिम में आयोजित प्रांत अभ्यास वर्ग में प्रदेश भर से पधार रहे सभी कार्यकर��ताओं का हार्दिक स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन ।🙏
ठीक करेंगे तीन काम-परिवेश, परीक्षा और परिणाम।🚩
GGU समर्थ ���ोर्टल गड़बड़ी व पेपर लीक मामले में आज #Abvp4ggu कार्यकर्ताओं ने यूनिवर्सिटी प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
हमारी मांग साफ है: छात्रों का डेटा सुरक्षित हो, परीक्षा की गोपनीयता बनी रहे और निष्पक्ष जांच कर तुरंत एक्शन लिया जाए।
ABVP National General Secretary Dr. Virendra Singh Solanki addressed the media, highlighting the organization’s vision and outlining how ABVP will work with and empower youth in the times ahead.
#ABVPNEC2026
युवाओं के अंदर बढ़ते स्क्रीन टाइम के बीच “स्क्रीन टाइम टू फैमिली टाइम” और “स्क्रीन टाइम टू एक्टिविटी टाइम” के कॉन्सेप्ट के साथ युवाओं के बी�� जा कर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देश के युवाओं को सही दिशा की ओर आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है।
- डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी, राष्ट्रीय महामंत्री, अभाविप
#ABVPNEC2026
भारत के जनजाति समुदायों की सांस्कृतिक पहचान, आस्था और पारंपरिक विरासत को समर्पित 'जनजाति सांस्कृतिक समागम' का आयोजन दिल्ली के लाल किला मैदान में हुआ।
भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित इस भव्य आयोजन में देश भर से 550 से अधिक जनजातियों के लगभग 1.5 लाख प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। हमारा जनजाति समाज सदिय��ं से प्रकृति संरक्षण, सामाजिक समरसता, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण की अमूल्य परंपराओं का संवाहक रहा है। इस आयोजन ने राष्ट्र जीवन में जनजाति समाज के अमूल्य योगदान और उनकी गौरवपूर्ण पहचान को नई ऊर्जा प्रदान की।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, इस समागम के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक एकता की भावनाओं को सशक्त करने के प्रयास का अभिनंदन करती है।
#जनजाति_सांस्कृतिक_समागम #ABVP #जनजाति_सुरक्षा_मंच #वनवासी_कल्याण_आश्रम
महान स्वतंत्रता सेनानी, ओजस्वी वक्ता स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।
भारत की स्वतंत्रता के लिए उन्होंने अनेक यातनाएँ सहते हुए अपना सर्वस्व मातृभूमि के चरणों में समर्पित कर दिया। उनका जीवन त्याग, संघर्ष, तेजस्वी चिंतन और निस्वार्थ राष्ट्रसेवा की अमिट गाथा है।
माँ भारती के प्रति उनकी कर्तव्यनिष्ठा, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्र न��र्माण के प्रति उनका समर्पण हम सभी को सदैव प्रेरित करता रहेगा।
#VinayakDamodarSavarkar
अवसर को देख कर , सिर्फ़ सोशल मीडिया माइलेज लेने के लिए बनी CJP के फॉलोअर्स का “फैक्ट चेक” होना चाहिए , कितने भारत से बाहर के फॉलोअर्स है देश के युवा पूछना चाहते है |
#abvp#abvpvoice#CJP
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के केंद्रीय प���रवास के निमित्त राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री आदरणीय श्री एस. बालकृष्ण जी की उपस्थिति में बिलासपुर महानगर एवं बिलासपुर विभाग की एक दिवसीय बैठक संपन्न हुई।#abvpcg #bilaspur #districtsmeet #nationfirst
प्रेस विज्ञप्ति :
https://t.co/UDVycZp0e5
विद्यार्थियों के संवाद एवं सहयोग हेतु अभाविप न�� जारी किए आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर
परिसरों में अभाविप के नाम के दुरुपयोग की जानकारी देने हेतु अपील: अभाविप
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हाल में पश्चिम बंगाल चुनाव में राज्य को भयमुक्त, लोकतांत्रिक एवं राष्ट्रवादी वातावरण की दिशा में मिले जनादेश का स्वागत करती है और आशा करती है कि पश्चिम बंगाल के शैक्षणिक परिसरों में भी सकारात्मक, स्वस्थ एवं निर्भय वातावरण सुदृढ़ होगा। अभाविप सदैव ही ��कारात्मक एवं भयमुक्त शैक्षिक परिवेश की पक्षधर रही है, ऐसे में पश्चिम बंगाल में भी विद्यार्थी खुलकर अपने विचार व्यक्त कर सके ऐसा वातावरण बनाना आवश्यक है।
इन सकारात्मक परिवर्तनों के मध्य समाज एवं शैक्षणिक परिसरों में ऐसे कुछ तत्व भी सक्रिय दिखाई दे रहे हैं जो स्वयं को अभाविप का कार्यकर्ता या प्रतिनिधि बताकर भ्रम की स्थिति उत्पन्न करने का प्रयास कर रहे हैं। अभाविप स्पष्ट करती है कि वह सदैव अनुशासन, लोकतांत्रिक मूल्यों, छा��्रहित एवं सकारात्मक छात्र आंदोलन की परंपरा में विश्वास रखती है। किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि, अशांति अथवा अराजक वातावरण से अभाविप का कोई संबंध नहीं है।
अभाविप यह भी मानती है कि पश्चिम बंगाल में लंबे समय तक भय और हिंसा के वातावरण के कारण अनेक विद्यार्थी खुलकर राष्ट्रवादी छात्र आंदोलन से जुड़ने में असमर्थ रहे। ऐसे सभी विद्यार्थी जो सकारात्मक सोच, छात्रहित और राष्ट्र निर्माण की भावना के साथ अभाविप से जुड़ना चाहते हैं, अभाविप उनका सहृदय स्वागत करती है। विद्यार्थियों की सुविधा एवं संवाद को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से अभाविप, पश्चिम बंगाल ने अपने विभिन्न जिला एवं नगर इकाइयों के आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। साथ ही प्रदेश स्तर पर एक केंद्रीकृत हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है, जिसके माध्यम से विद्यार्थी संगठन के अधिकृत कार्यकर्ताओं से सीधे संपर्क कर सकते हैं, संगठनात्मक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं तथा आवश्यकता पड़ने पर सहायता भी ले सकते हैं।
अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि, "अभाविप शैक्षणिक परिसरों में छात्रों के राष्ट्रोन्मुख समग्र विकास हेतु निरंतर कार्य करती रही है। ऐसे में विद्यार्थी परिषद का सदस्य बताकर भ्रम एवं अराजकता की स्थिति उत्पन्न करना अत्यंत दुखद और अनुचित है, जिसका अभाविप स्पष्ट रूप से खंडन करती है तथा विद्यार्थियों एवं नागरिकों से आग्रह करती है कि वे किसी भी प्रकार के भ्रम या भ्रामक ���्रस्तुतियों से बचें तथा केवल संगठन के आधिकारिक माध्यमों एवं अधिकृत कार्यकर्ताओं से ही संपर्क करें। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पश्चिम बंगाल में विद्यार्थी हित, शैक्षणिक गरिमा एवं सकारात्मक छात्र नेतृत्व को सशक्त बनाने हेतु निरंतर कार्य करती रहेगी।"
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के शिल्पकार, प्रेरणास्रोत एवं राष्ट्रनिर्माण की चेतना के वाहक प्रो. यशवंत राव केलकर जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
उनके विचार, संगठन क्षमता और विद्यार्थी शक्ति पर अटूट विश्वास हम सभी को सदैव प्रेरित करता रहेगा। 🙏🇮🇳
आज गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम कैंपस ड्राइव' के सफल आयोजन हेतु प्रमुख कार्यकर्ताओं की एक महत्��पूर्ण बैठक की बैठक संपन्न हुई।इस बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई एवं कार्यक्रम सफल बनाने हेतु कार्यकर्ताओं ने अपने महत्वपूर्ण विचार प्रस्तुत किए।
#abvp4ggv
भारतीय संविधान के शिल्पी,भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती पर गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में @abvpggu कार्यकर्ताओं द्वारा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर कि गई ,उनके विचार हमें सदैव राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करते रहेंगे।