"फीका पड़ता था तेज सूरज का, जब माथा ऊंचा करता था,
थी तुझमे कोई बात राणा, अकबर भी तुझसे डरता था।"
'मेवाड़ गौरव', वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
#MaharanaPratap
इंकलाब की ज्योति प्रज्वलित करने वाले अमर बलिदानी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का त्याग भारत के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है।
उनका साहस, समर्पण और राष्ट्रप्रेम की भावना सदियों तक हमें 'राष्ट्र सर्वोपरि' की प्रेरणा देती रहेगी।
आज बलिदान दिवस पर अमर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि।
पिंडजप्रवरारूढा, चंडकोपास्त्रकैर्युता ।
प्रसादं तनुते मह्यं चंद्रघंटेति विश्रुता ।।
चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन अधिष्ठात्री माँ चंद्रघंटा के चरणों मे�� कोटि कोटि वंदन।
माँ चंद्रघंटा सभी के जीवन से विघ्न-बाधाओं का नाश कर सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें।
या देवी सर्वभूतेषु शक्ति-रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
आप सभी को चैत्र नवरात्रि एवं नव संवत्सर विक्रम संवत 2083 की हार्दिक शुभकामनाएं। यह नववर्ष एवं नवरात्री आप सभी के लिए मंगलमय हो और आपके जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आएं। #चैत्र_नवरात्रि
चैंपियंस! 🇮🇳🏆
क्या जीत है! क्या टीम है! 🇮🇳🏆
भारत ने इतिहास रच दिया है ICC Men's T20 World Cup का खिताब लगातार बचा���े वाली पहली टीम बनकर और इसे तीन बार जीतने वाली पहली टीम बनकर।
कौशल, धैर्य और चैंपियन जज़्बे का अद्भुत प्रदर्शन करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम ने दुनिया को एक बार फिर दिखा दिया कि वह क्यों हमेशा एक मजबूत और ताकत बनी रहती है।
ट्रॉफी उठाकर पूरे देश को अपार गर्व महसूस कराने के लिए पूरी टीम को हार्दिक बधाई!
#INDvsNZ #T20WorldCup2026final #T20WorldCup26 #TeamIndia
समाज को आकार और संस्कार देने में अद्वितीय योगदान दे रही नारीशक्ति को कोटि-कोटि नमन।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समस्त मातृशक्ति को हार्दिक शुभकामनाएं।
#अंतरराष्ट्रीय_महिला_दिवस#InternationalWomensDay
सत्यम् शिवम् सुन्दरम्।
धर्मो रक्षति रक्षितः।
होलिका दहन केवल परंपरा नहीं,
यह विश्वास की विजय और अहंकार के अंत का प्रतीक है।
#होलिका_दहन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
#Holi#Holi2026#HolikaDahan
भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के महान विचारक एवं समाज सुधारक गोपाल कृष्ण गोखले जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
राष्ट्रसेवा, शिक्षा और सामाजिक जागरण के प्रति उनका समर्पण सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
“वह परिवर्तन स्वयं बनिए,
जो आप दुनिया में देखना चाहते हैं।”
— महात्मा गांधी
विश्व को नैतिकता, शांति और मानवता का मार्ग दिखाने वाले राष्ट्रप���ता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन।
#MahatmaGandhi #GandhiJi
संघर्ष कष्टदायक हो सकते हैं,
लेकिन वे प्रगति की सीढ़ियाँ हैं।
—लाला लाजपत राय
महान स्वतंत्रता सेनानी, लाला लाजपत राय "पंजाब केसरी" को जयंती पर सादर नमन।#LalaLajpatRai
तू माटी का लाल है,कोई कंकड़ या धूल नहीं।
तू समय बदल कर रख देगा,इतिहास लिखेगा,भूल नहीं।।
तू भोर का पहला तारा है, परिवर्तन का एक नारा है।
यह अंधकार पल भर का है,फिर सबकुछ तुम्हारा है।।
Happy birthday to you bhai shab @hanumanbeniwal
हॉकी के जादूगर व पद्म भूषण से सम्मानित मेजर ध्यानचन्द जी की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि शत शत नमन एवं समस्त देशवासियों को राष्ट्रीय खेल दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। #MajorDhyanChand#NationalSportsDay@IJatParliament
अज्ञानतिमिरान्धस्य ज्ञानाञ्जनशलाकया।
चक्षुरुन्मीलितं येन तस्मै श्रीगुरवे नमः॥
जो गुरु हमें अज्ञान रूपी अंधकार से निकालकर ज्ञान का प्रकाश प्रदान करते हैं, उन्हें कोटि-कोटि न���न।
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर समाज में ज्ञान, सद्गुण और संस्कारों का दीप प्रज्वलित करने वाले सभी गुरुओं को हार्दिक शुभकामनाएँ और अभिनंदन।
#GuruPurnima #गुरु_पूर्णिमा
सत्य शिव है,
अनंत शिव है,
अनादि शिव है,
ओंकार शिव है,
शिव ही ब्रह्म,
शिव ही शक्ति है।
देवाधिदेव महादेव की आराधना को समर्पित पवित्र श्रावण मास के आरंभ की हार्दिक शुभकामनाएं।
भोलेनाथ जी का आशीर्वाद सभी पर सदैव बना रहे।
हर हर महादेव। #श्रावण_मास
हमेशा बड़े भाई की तरह साथ निभाने वाले और हम सब को ख़ुद से भी बड़ा बनाने की सोच रखने वाले,
डिग्री से वक़ील, उपाधी से डॉक्टर, पेशे से प्रोफेसर, कलम से आलोचक, दिल से ग्रामीण, विचारों से समानतावादी, आदरणीय भाई @Virendersindhu को जन्मदिवस: की बहुत-बहुत बधाई एवँ हार्दिक शुभकामनाएं 💐