योग जब हमारी शिक्षा में, हमारी चिकित्सा में, हमारे जीवन में पूरा समाहित हो जाएगा, उस दिन समाज में कोई रोग, कोई बीमारी, कोई बुराई नहीं रहेगी। शिक्षक दिवस पर योग विद्या के रहस्य म��ं बताऊँगा आपको सिर्फ @indiatvnews पर कल सुबह 7:56 बजे।
सुदूर पश्चिमअंचल नेपाल के विभिन्न स्थानों के भ्रमण के साथ में हमारे पतंजलि के कर्मठ कार्यकर्ताओं योग शिक्षक भाई-बहनों के पुरुषार्थ से हम अभिभूत हैं। कार्य का अवलोकन स्थान पर जाने से होता है वहीं तीर्थों की दिव्यता की अनुभूति उसके दर्शन से ही मिल सकती है। ऐसे दिव्य तीर्थों की अनुभूतियां जहां मानसरोवर से निकलने वाली करनाली नदी हो, हिमालय के सुदूर क्षेत्रों से निकलने वाली सेती नदी हो चाहे वह भगवान राम के पूर्वज महाराज दिलीप की तपस्थली दीपायन ही क्यों न हो। शक्तिपीठों में देवी शैलेश्वरी के दर्शन हो, चाहे उग्रतारा की शक्तिपीठ हो या घटोत्कच का भ्रमण क्षेत्र घटाल बाबा ही हो। अनेक स्थानों पर भ्रमण के साथ योग शिक्षकों के कार्यों व उनके पुरुषार्थ का अवलोकन करने का अवसर मिला और उनको उद्बोधन से प्रेरित करके और भी दृढ़ता से सेवा कार्यो व सांस्कृतिक आध्यात्मिक ऊर्जा से राष्ट्र सृजन के अभियान से जुड़ने के लिए आह्वान किया इस अवसर पर सुदूर पश्चिम प्रांत के मुख्यमंत्री कमल बहादुर शाह जी, उनके बहुत सारे मंत्रीगण, योग शिक्षकों के मुख्य केंद्रीय प्रभारी श्री लव देव जी श्री शालिग्राम जी व विभिन्न क्षेत्रों के वरिष्ठ कार्यकर्ता गण योग शिक्षक शिक्षिकाएं व अनेक स्थानों पर अनेक व्यक्ति मौजूद रहे।
आज World Yoga Asana संस्था की एक महत्वपूर्ण बैठक पतंजलि योगपीठ में आयोजित हुई
विश्व पटल पर योगासन खेल को स्थापित करने को लेकर परम श्रद्धेय @yogrishiramdev जी के प्रयास से माननीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी ने एक दूरगामी योजना क��� साथ योगासन को भारत में खेल के रूप में घोषित कर खेलों इंडिया गेम्स में सम्मिलित कर दिया है !
पतंजलि योगपीठ में विवेकानंद विश्वविद्यालय बेंगलुरु के चांसलर एवं वर्ल्ड योगासना के महासचिव डॉ नागेंद्र जी के साथ योगासन खेल को विश्व पटल पर स्थापित करने हेतु योजना पर विचार मंथन किया गया
इस बैठक में श्री उदित सेठ ,डॉ जयदीप आर्य , डॉ संजय मालपानी , डॉ उमंग सहित ऑनलाइन रूप से पूज्य स्वामी चिदानंद मुनि जी, साध्वी भगवती जी, श्री विष्णु शर्मा जी एडवोकेट दिल्ली ने योगासन को विश्व पटल पर स्थापित करने हेतु अपने विचार साझा किए !
आदरणीय भाई राकेश जी, मुख्य केंद्रीय प्रभारी #BharatSwabhiman के पावन सानिध्य में जोरहाट, असम पूर्व प्रांत में संगठनात्मक बैठक में उपस्थिति राज्य प्रभारी, राज्य कार्यकारिणी सदस्य, जिला प्रभारी, सक्रिय योग शिक्षक व सक्रिय कार्यकर्तागण