मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की पावन धरा अयोध्या में आयोजित “श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव शिक्षक सम्मान एवं शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी” में शामिल होने का अवसर मिला।
आदरणीय नेताजी की स्मृति में अयोध्या के समाजवादी साथी पिछले लगभग डेढ़ दशकों से लगातार शिक्षकों के सम्मान की इस परंपरा को निभा रहे हैं। यह आयोजन समाजवादी विरासत और शिक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाने का सुंदर प्रयास है।
इस गरिमामयी आयोजन के लिए सपा नेता व पूर्व मंत्री श्री पवन पांडेय जी सहित सभी साथियों को हार्दिक बधाई और सभी आदरणीय गुरुजनों को सादर प्रणाम!
विकास की नई उड़ान, मुबारकपुर की नई पहचान !!
कल मुबारकपुर विधानसभा में स्थानीय विधायक माननीय श्री अखिलेश यादव जी द्वारा जनहित में किए गए विभिन्न विकास कार्यों का भव्य लोकार्पण संपन्न हुआ।
"समाजवादियों का काम,
जनता के नाम!"
आओ मिलकर संकल्प लें—PDA की इसी अटूट ताकत के बल पर आगामी विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना है और उत्तर प्रदेश में खुशहाली वापस लाना है।
PDA की एकजुटता ही लाएगी सामाजिक न्याय का सवेरा !
आज़मगढ़ के मेंहनगर में आयोजित 'PDA चौपाल' ने यह स्पष्ट कर दिया है कि पूरा देश और प्रदेश आज बदलाव की ओर देख रहा है।
शोषितों, पीड़ितों, पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों के हक और अधिकार की लड़ाई को केवल एक ही नाम से नया हौसला मिला है—आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी।
जब PDA एक साथ खड़ा होगा, तभी दमनकारी शक्तियों का अंत होगा और सामाजिक न्याय की नींव मजबूत होगी।
📍 PDA चौपाल | मेंहनगर, आज़मगढ़
कारगिल युद्ध में अपने अदम्य साहस और पराक्रम से मातृभूमि की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए, नत्थूपुर, अंजान शहीद आज़मगढ़ की पावन धरती के अमर शहीद राम समुझ यादव जी के 26 वें शहादत दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।
उनकी अमर शहादत की स्मृति में प्रतिवर्ष उनके परिजनों एवं ग्रामवासियों द्वारा उनके पैतृक गांव में भव्य 'शहीद मेले' का आयोजन किया जाता है, जो आने वाली पीढ़ियों में राष्ट्रभक्ति की ज्वाला प्रज्वलित कर रहा है। ऐसे वीर सपूत और उनके त्यागी परिवार को शत्-शत् प्रणाम!
🇮🇳 जय हिंद! अमर शहीद राम समुझ यादव अमर रहें! 🇮🇳
आज महिला समानता दिवस है। समानता का मतलब केवल शुभकामनाएँ देना नहीं है। इसका मतलब है महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा, आर्थिक आज़ादी और बराबर की हिस्सेदारी देना। इसी ख़ास दिन समाजवादी पार्टी ने आधी आबादी के लिए बड़े संकल्प सामने रखे हैं। शुरुआत ₹40,000 से होगी और हर साल इसमें बढ़ोतरी होगी। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, सुरक्षा और रोजगार को लेकर कई महत्वपूर्ण वादे किए गए हैं। यह महिलाओं को दया या सहायता का पात्र नहीं, बल्कि अपने अधिकारों में बराबर का हिस्सेदार मानने की राजनीति है।
आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने आज पार्टी की महिला नेताओं के साथ ये ऐलान किए। नारी शक्ति की प्रतीक एवं सांसद आदरणीय डिंपल यादव जी की अगुआई में यह आधी आबादी को भरोसा देने का संकल्प है कि समाजवादियों की सरकार में महिलाओं को सम्मान भी, सुरक्षा भी और संपन्नता भी मिलेगी। क्योंकि महिला समानता का रास्ता आर्थिक आत्मनिर्भरता, अच्छी शिक्षा, सुरक्षित जीवन और फैसलों में बराबर की भागीदारी से होकर जाता है। आज की घोषणाएँ इसी दिशा में एक बड़ा और मजबूत दृढ़ संकल्प हैं।
समाजवादियों के इन संकल्पों पर देश ख़ासकर उत्तर प्रदेश की महिलाओं को भरोसा है। और भरोसे की वजह भी है—समाजवादियों ने पहले भी जो वादे किए, हर वादा पूरा करके दिखाया है। जो पहले किया है, आने वाले समय में उससे भी बेहतर करके दिखाएँगे।