महाकुंभ की पुण्य-यात्रा!
महाकुंभ 144 साल में एक बार आता है, वो भी संगम के किनारे ही मतलब जीवन में एक बार और वो भी नदियों के मिलन स्थल पर, इसीलिए इससे ये संकल्प लेना चाहिए कि हमें जो जीवन मिला है वो अलग-अलग दिशाओं से आती हुई धाराओं के मिलन से ही अपना सही अर्थ और मायने पा सकता है।
एक तरफ़ श्रद्धालु भीड़ में धक्के खा रहे हैं, कोई 5 तो कोई 10 किमी तक पैदल चल रहा है तो दूसरी तरफ़ नेता, अधिकारी और उनका पूरा खानदान मौज से कार में सवार होकर हूटर बजाते हुए श्रद्धालुओं को चिढ़ाते हुऐ सीधे महाकुंभ ��क पहुंच रहे हैं।
योगी जी जिन व्यवस्थाओं का बखान करते है और उनका प्रचार करने में करोड़ों फूंक रहे हैं,उन व्यवस्थाओं का लाभ भी सिर्फ VIP ही उठा रहे हैं,जनता को उसका लाभ उठाने के लिये भी लाइन में लगना पड़ रहा है या घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
समझ नहीं आता कि आस्था के स्थल पर VIP सुविधाएं लेकर पहुंचने वालों के पाप कट रहे हैं या और लद रहे हैं?
सरकार की अकर्मण्यता का मजा अधिकारी खूब ले रहे हैं बाकि सरकार में बैठे नेताओं को ये गलतफहमी है ही कि चुनाव में जनता को उल जुलूल बातों में उलझा कर फिर कुर्सी हासिल कर लेंगे।
महाकुंभ में अव्यवस्थाजन्य हादसे में श्रद्धालुओं के हताहत होने का समाचार बेहद दुखद है। श्रद्धांजलि!
हमारी सरकार से अपील है कि:
- गंभीर रूप से घायलों को एअर एंबुलेंस की मदद से निकटतम सर्वश्रेष्ठ हॉस्पिटलों तक पहुंचाकर तुरंत चिकित्सा व्यवस्था की जाए।
- मृतकों के शवों को चिन्हित करके उनके परिजनों को सौंपने और उन्हें उनके निवास स्थान तक भेजने का प्रबंध किया जाए।
- जो लोग बिछड़ गये हैं, उन्हें मिलाने के लिए त्वरित प्रयास किये जाएं।
- हैलीकाप्टर का सदुपयोग करते हुए निगरानी बढ़ाई जाए।
- सतयुग से चली आ रही ‘शाही स्नान’ की अखण्ड-अमृत परंपरा को निरंतर रखते हुए, राहत कार्यों के समानांतर सुरक्षित प्रबंधन के बीच ‘मौनी अमावस्या के शाही स्नान’ को संपन्न कर��ने की व्यवस्था की जाए।
श्रद्धालुओं से भी हमारी अपील है कि वो इस कठिन समय में संयम और धैर्य से काम लें और शांतिपूर्वक अपनी तीर्थयात्रा संपन्न करें। सरकार आज की घटना से सबक लेते हुए श्रद्धालुओं के रुकने, ठहरने, भोजन-पानी व अन्य सुविधाओं के लिए अतिरिक्त प्रबंध करे।
हादसे में आहत हुए सभी लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना।
आप सभी को मकर संक्रांति की अनेकानेक शुभकामनाएं। उत्तरायण सूर्य को समर्पित यह पावन उत्सव आप सबके जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे।
#मकर_संक्रांति#मकरसंक्रांति
महान अर्थशास्त्री,देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह जी के निधन का समाचार बहुत ही दुःखद है।
ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहने का संबल प्रदान करे।
!!!... ॐ शांति...!!!
#RIP#ManmohanSingh
प्रदेश वासियों को 78वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं!
आइए, आज के पावन दिन हम सभी 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत, विकसित-आत्मनिर्भर भारत' के निर्माण के लिए संकल्पित हों।
वंदे मातरम्, जय हिंद!
#15August#IndependenceDay2024#IndependenceDayIndia
ज़िन्दगी तो मेरी कट ही रही है आपके बाद भी,
मगर आपके बिन जीने में वो बात नही !! ❣️😔
आज पापा को गुजरे हुए 2 महीने हो गए,
miss you paра ❤️
#papa#missyoupapa
भाजपा को चेतावनी है कि वो जनता के रास्ते में न आए। वोटर क�� वोट डालने से रोकना भी एक अपराध हैं।
भाजपा सत्ता का दुरुपयोग करके लोगों को वोट डालने से रोकने का जो षड्यंत्र कर रही है, उसके बारे में जनता को पता चल गया है। भाजपाई असामाजिक तत्व की तरह हिंसा पर उतारू हैं।
सपा के समर्थक हर ज़ुल्म और हिंसा सहकर भी अपना वोट डालेंगे। कल जब कन्नौज और बाक़ी सभी सीटों पर दसों लाख लोग भाजपा को हराने निकलेंगे, तो देखते हैं भाजपा कितना दल-बल लगाकर कितनों को रोक पाती है। भाजपा के चुनावी घपलों की पोल खुल चुकी है, और भाजपा के अंदर आपस में ही आरोप-प्रत्यारोपण का दौर शुरू हो चुका है। भाजपा चुनाव बुरी तरह हार रही है। इसीलिए जो कु�� लोग डर या लालच की वजह से भाजपा का साथ दे भी रहे थे, वो भी जनता का आक्रोश देखकर पीछे हट गये हैं।
जनता गुप्त तरह से अपराधी प्रवृत्ति के लोगों और बेईमान अधिकारियों के वीडियो और नाम-फ़ोटो लेने को तैयार बैठी है। सरकार बदलते ही सबको चिन्हित करके, उन सबको उनके अपराध की सज़ा दी जाएगी। जनता की जान की दुश्मन बनी भाजपा सरकार का साथ देने वाले ऐसे लोग अपने ही लोगों को मुँह दिखाने लायक नहीं रहेंगे।
बेख़ौफ़ वोट डालने बाहर आएं, और इंडिया गठबंधन के समाजवादी पार्टी, कांग्रेस व अन्य प्रत्याशियों को जिताएं।
#कभी_नहीं_चाहिए_भाजपा