ठेकाकर्मियों को लेकर अपना विज़न स्पष्ट करे भजनलाल सरकार :
अभी मैं ठेका प्रथा (Contract) पर काम करने वाले लोगों से मिला। वे लोग भारी तकलीफ में हैं। हमारी सरकार के समय अस्पतालों और अन्य जगहों पर काम करने वाले करीब 1 लाख संविदा कर्मी थे, जिन्हें हमने स्थायी (Permanent) करने का फैसला किया था। लेकिन सरकार बदलते ही वह काम रोक दिया गया। आज वे लोग रो रहे हैं, गुहार लगा रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस सरकार ने तो जैसे किसी की सुनवाई न करने की कसम खा रखी है।
आप उनकी दयनीय स्थिति देखिए—20-25 साल से काम करने के बावजूद उन्हें मुश्किल से 7-8 हज़ार रुपये मिलते हैं। उनके जीवन स्तर को सुधारने और बेहतर मानदेय दिलाने के लिए, हमने पूर्व सैनिकों की तर्ज़ पर एक संस्था (एजेंसी) बनाई थी, जिसके माध्यम से उन्हें काम मिलना था। लेकिन सरकार बदलते ही वह योजना भी ���ंद कर दी गई।
मैं मुख्यमंत्री श्री भजनलाल जी से आग्रह करना चाहूंगा कि जनहित (Public Interest) के कुछ काम ऐसे होते हैं, जिनमें यह नहीं देखा जाना चाहिए कि फैसले पिछली सरकार के हैं। नई सरकार को यह देखना चाहिए कि उन फैसलों को कैसे लागू किया जाए, जिससे गरीबों, कर्मचारियों और समाज के हर वर्ग को ��सका सीधा लाभ मिले।
संविदा कर्मियों को नियमित (Regular) कैसे किया जाए, उन्हें पक्का कैसे किया जाए—इन तमाम मुद्दों पर सरकार को आगे आकर अपना विजन स्पष्ट करना चाहिए और जनता को विश्वास में लेना चाहिए।
आदरणीय @NitinNabin जी प्रणाम, #पधारो_महारे_देश ।।
आपका #वीरभूमि#राजस्थान की पावन #प्रथम_पूजनीय धरा पर प्रदेश के 24000 पीड़ित और शोषित #पंचायत_शिक्षक_विद्यालय_सहायक परिवारों की ओर से #हार्दिक_स्वागत एवं #अभिनंदन 🙏🌹।।
आदरणीय पिछले डेढ़ माह से हमारी #मांग लगभग #प्रतिदिन ट्विटर पर #टॉप_ट्रेंड कर रही है।।
#पं_शिक्षक_वि_सहायक_नियमित_करो
#Regularize_PS_VS
आदरणीय #निकाय_चुनाव के #वास्तविक_परिणामों की #समीक्षा तो आप ने कर ही ली होगी, बाकी जमाने को दिखाने वाले तो दिख ही रहे हैं।।
#जनाधार में #डेंट तो लगा है।।
#कारण तो आप भलीभांति जानते ही हैं, आपके #अपनों की आपसे बढ़ती #दूरी।।
जिस सरकार को बड़े #अरमानों से #चुना था, कि सरकार #अपनी है अपने #दुख दूर करेगी लेकिन सरकार तो 3 साल में 3 कदम चलना तो दूर 3 इंच हिली तक नहीं हमारे #नियमितीकरण के लिए ।।
#समय रहते किए गए #कामों को ही जनता याद रखती है चुनाव में #ईवीएम का #बटन दबाते समय, बाकी #चुनावी_वर्ष में तो सभी सरकारें #घोषणाएं करती हैं।।
हम अपनी मांग #प्रतिदिन उठाते रहेंगे #ट्विटर पर, अब इसका प्रभाव #सकारात्मक होगा या #नकारात्मक आपके लिए, इसका #आंकलन आप स्वयं करें और अपने रणनीतिकारों से करवा लें।।
आदरणीय, हमने प्रभु #श्री_राम_जी की शपथ ल�� है कि जब तक हमारा #नियमितीकरण नहीं हो जाता, तब तक प्रतिदिन ट्विटर पर अभियान चलाएंगे।।
आपके #अपने ही हैं सदैव से, समय पर #संभालें कहीं #दूरी इतनी ना बढ़ जाए कि #वापसी ही नहीं हो सके।।
आदरणीय निवेदन है इसे #गंभीरता से लें, अन्यथा 2028 में #बदलाव निश्चित है।।
आदरणीय राजस्थान की फितरत तो आप जानते ही हैं, #बदलाव वाली।।
✊