22/5 को रंगदारी के लिए हत्या करने वाले नवीस के ख़िलाफ़ क�� संगीन मुक़दमे दर्ज हैं। क्राइम ब्रांच ने उससे अपराध में प्रयुक्त पिस्तौल, बुल्लेट मोटर साइकल और मोबाइल बरामद किया।
रामदास का बेटा अर्जुन। महाभारत वाले का ध्यान मछली की आँख पर होता था, इसका राह चलते के मोबाइल फ़ोन पर। झपटमारी में उस्ताद। वारदात में इस्तेमाल मोटर साइकल के साथ #पुलिस की गिरफ़्त में। जेल में हिसाब लगाएगा कि ख़रीदना सस्ता था कि छीनना? #JhapatmaarArjun
अधिकारियों के साप्ताहिक समीक्षा बैठक में CP फ़रीदाबाद ने 324 चिन्हित अपराधियों (जिनके ख़िलाफ़ दो या दो से अधिक चोरी-लूट-मारकुटाई के मामले दर्ज हैं) को दस नंबरी घोषित करने के दिए आदेश। उनका बनेगा Bad character roll, कहलाए��गे वो बीसी, होगी उनकी नियमित चेकिंग।
फ़िल्मों जैसी कहानी। एक नाबालिग़ लड़की अपने पसंद के लड़के से शादी करना चाहती है। माँ-बाप मना करते हैं। नाराज़, वो हरिद्वार भाग जाती है। फिर वहाँ से अंबाला। एक वकील के यहाँ बेटी की तरह रहती है। पुलिस दोबारा कोशिश करती है और तीन साल बाद ही सही, लड़की माँ-बाप को दोबारा मिल जाती है।
ट्रैफ़िक पुलिस ने ज़िला प्रशासन से आग्रह किया है कि अंडरपास के ऊपर गुरुग्राम के तर्ज़ पर शेड बनाएँ जिससे कि बारिश के मौसम में जल-भराव की समस्या से निजात मिले। नालों की स��़ाई भी जिससे कि बारिश का पानी जल्दी से निकल जाए। @KPGBJP @DC_Faridabad
सेकंड वेव लगातार उतार पर है। आज 102 नये कोरोना पोजिटिव केस आये। 2 की मृत्यु हुई। 255 ठीक होकर डिस्चार्ज हुए।
*कुल पोजिटिव केस 98738*
*कुल नैगेटिव केस 96718*
*कुल मृत्यु 706*
*कुल एक्टिव केस 1304*
*पोजिटिविटी रेट 11.8%*
पिछले 24 घंटे में 1 पुलिसकर्मी #Corona+ हुआ और 11 ठीक। कोरोना सेकंड वेव में अब तक 355 संक्रमित पुलिसकर्मी में 227 ठीक हो गए हैं, 127 अभी भी उपचाराधीन हैं।
June 1, 2021
लगातार तीसरे दिन नये कोरोना पोजिटिव की संख्या 100 के आसपास (105), मृत्यु 1, ठीक होकर डिस्चार्ज 236
************************
*कुल पोजिटिव केस 99050*
*कुल नैग��टिव केस 97514*
*कुल मृत्यु 709*
*कुल एक्टिव केस 827*
*पोजिटिविटी रेट 11.7%*
Oxygen concentrator ऑनलाइन बेचने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले शातिर गिरोह को फ़रीदाबाद साइबर पुलिस स्टेशन ने किया मटियामेट। इसमें से एक विशाल अलीगढ़ का टॉप 10 क्रिमिनल है, हत्या और बलात्कार के 13 मुक़दमे में नामजद है। For more information, click https://t.co/ecsvXlVz0J
कहा वैक्सीन कारगर है। पुलिस के 350 से ऊपर कर्मी #Corona2ndWave में संक्रमित हुए। 99% से ऊपर होम आइसोलेसन में 10-12 में ठीक हो गए। अपनी बारी आने पर वैक्सीन ज़रूर लगवाएँ।