पंजाब राज्यसभा चुनाव के दौरान नवनीत चतुर्वेदी के ऊपर फर्जी साइन करने का आरोप लगाते हुए उनका नामांकन रिटर्निंग अधिकारी ने रद्द कर दिया था।
नवनीत चतुर्वेदी ने चंडीगढ़ हाईकोर्ट में इलेक्शन पिटिशन दाखिल की है जिसके ऊपर कल सुनवाई होगी, जहां चतुर्वेदी का कहना है कि
१ जब स्क्रुटनी चौदह October सुबह ग्यारह बजे होनी थी तो उनके ऊपर पंजाब के अलग अलग शहरों में एक दिन पहले ही तेरह अक्टूबर की देर शाम मुकदमे कैसे दर्ज हुए !!
२. चतुर्वेदी का नामांकन फॉर्म स्क्रुटनी से एक दिन पहले विधानसभा से लीक कैसे हुआ !!
३. पंजाब सरकार ने अपनी सरकारी मशीनरी और पुलिस का दुरूपयोग करते हुए चुनाव प्रक्रिया को बाधित क���या और चतुर्वेदी के ऊपर झूठे मुकदमे दर्ज कर रातों रात नेगेटिव मीडिया कैंपेन चलाया ताकि अगले दिन उसके नामांकन रद्द होने को जायज बताया जा सके।
४. जब नामांकन दाखिल किया पंजाब असेंबली में तो क्षेत्राधिकार चंडीगढ़ का बनता है, यदि मुकदमा दर्ज होता तो चुनाव आयोग दर्ज करता वो भी जब विधायक असेंबली में कंप्लेंट करते!!यह सब भी होता तो चौदह October को हो सकता था लेकिन तरह अक्टूबर की शाम कौनसे जादू से मुकदमे दर्ज हुए पंजाब के अलग अलग शहरों में
५. चतुर्वेदी ने सत्तर दिन जेल में निकाले और इस सत्तर दिन में भी पंजाब सरकार यह साबित नहीं कर पाई कि साइन असली थे या नकली उनके पास कोई फोरेंसिक जांच नहीं है और जांच करवाई भी नहीं गई है, तो सिर्फ सनसनी बना कर चतुर्वेदी को जेल भेज कर आम आदमी पार्टी ने अपने कैंडिडेट को निर्विरोध राज्यसभा चुनाव जितवाया है।
६. जब पंजाब सरकार सत्तर दिनों की कस्टडी के बाद भी कोई जांच नहीं करा पाई कि साइन असली थे या नहीं तो रिटर्निंग अधिकारी ने कैसे कौनसे जादू के जोर से दस मिनट में ही यह तय कर लिया कि साइन फर्जी थे!!!
७. चतुर्वेदी का कहना है कि विधायकों के लिखित या मौखिक बयान कोई सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र के वचन नहीं है जिन्हें सत्य माना जाए!! FSL जांच अभी तक क्यों नहीं करवाई गई है
Note
चतुर्वेदी ने अपने नामांकन रद्द होने को अवैध गैरकानूनी ब��ाया है। अपनी अरेस्ट और सत्तर दिन की कस्टडी को भी अवैध बताया है। और RP act की धारा 123, और 36(5) का उल्लंघन बताते हुए सेक्शन 100(1)(c) के तहत उक्त राज्यसभा चुनाव को रद्द करते हुए राजिंदर गुप्ता का निर्वाचन शून्य घोषित करने की मांग की है।और फ्रेश चुनाव दुबारा होना चाहिए।
चतुर्वेदी को आशंका है कि बदला लेने की नीयत से पंजाब सरकार उसको पुनः अन्य मुकदमों में अरेस्ट कर सकती है ताकि चतुर्वेदी को उलझाया जा सके और अ���नी राज्यसभा सीट सुरक्षित रखी जा सके।
अपनी गिरफ्तारी और जेल से बाहर आने के बाद यह मेरी पहली सार्वजनिक लिखित सफाई है जिसको मैं यहां साझा कर रहा हूं ताकि पंजाब की आम जनता समेत पूरे देश के सामने सत्य सामने आए!!
एक अकेला आदमी पूरी प्रदेश सरकार की तानाशाही से कैसे लड़ रहा है वो सबको देखना चाहिए।
#नवनीत_चतुर्वेदी
#Punjab #Rajyasabha #Nomination
वंदे मातरम् की 150 वर्ष की यात्रा अनेक पड़ावों से गुजरी है, लेकिन जब वंदे मातरम् के 50 वर्ष हुए, तब देश गुलामी में जीने के लिए मजबूर था।
जब वंदे मातरम् के 100 वर्ष हुए, तब देश आपातकाल क��� जंजीरों में जकड़ा हुआ था, और जब वंदे मातरम् का अत्यंत उत्तम पर्व होना चाहिए था, तब भारत के संविधान का गला घोंट दिया गया था।
जब वंदे मातरम् के 100 वर्ष हुए, तब देशभक्ति के लिए जीने-मरने वाले लोगों को जेल की सलाखों के पीछे बंद कर दिया गया था।
जिस वंदे मातरम् के गीत ने देश को आजादी की ऊर्जा दी थी, उसके 100 वर्ष पूरे होने पर हमारे इतिहास का एक काला कालखंड दुर्भाग्य से उजागर हो गया।
- पीएम @narendramodi
#VandeMataram150
बलिया जिले (यूपी) से हमारे भाई विशाल सिंह जी जो युवा तुर्क हमारे नेता जनता पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर जी के पारिवारिक सदस्यों में से एक है कल मैं उनके बुलावे पर कांस्टीट्यूशन क्लब में मुख्य अतिथि ���ा।
केयर विलेज फाउंडेशन एक NGO विशाल जी पिछले एक दशक से चला रहे है उसी एनजीओ का कार्यक्रम कल कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में था जहाँ देश भर से कई गणमान्य लोग भाग लेने के लिए पहुंचे थे।
note
मैं कार्यक्रम के आयोजकों से माफ़ी चाहूँगा कि एक तो मैं देरी से आया और जल्दी भी जाना पड़ा क्यूँकि अन्य व्यस्तताएँ भी थी। कुछ देर के लिए मंच पर उपस्थित होने का मौक़ा मिला।
विशाल सिंह जी के स्नेहिल आमंत्रण और उनके स्वागत हेतु मैं उनका आभार व्यक्त करता हूँ।
विशाल जी २०२७ में बलिया जिले से विधायक चुने जाएँ इसी शुभकामना के साथ कल कार्यक्रम से मैंने विदाई ली।
#नवनीत_चतुर्वेदी
#janataparty
पंजाब बाढ़ से प्रभावित है,
बाढ़ प्रभावित इलाक़ों का जायजा लेने के लिए कल सुबह अमृतसर पहुँच रहा हूँ।
दो दिन ९-१० सितंबर का प्रवास अमृतसर रहेगा
उसके बाद ११-१२ सितंबर चंडीगढ़ प्रवास रहेगा।
हमारे पंजाब के भाइयो के लिए हम हमारी क्षमता मुताबिक किसी न किसी प्रकार से उनकी मदद करने का प्रयास करेंगे।
#नवनीत_चतुर्वेदी
#janataparty
जासूसी के टुच्चे चिंदीचोर टाइप आरोप लगा कर कई लोगों को अरेस्ट कर लिया जाता है और चटखारे लेकर उनका अगले कई दिनों तक मीडिया ट्रायल किया जाता है।
जहां आरोपी मुस्लिम होते है ��ो यहाँ अब्दुल गद्दार है पाकिस्तानी है ये स्टैंड लेने का मौक़ा बहुसंख्यक आबादी को मिल जाता है।
कुछ केस में
आरोपी हिन्दू भी पाये जाते है ,इस स्थिति में मियाँ भाइयों की ख़ुशी सम्भाले नहीं संभलती वो कूद कूद कर हिंदू आरोपियों का हवाला कुछ इस तरह से देते है मानो धरती से पाप का नाश हो चुका है।
मेरा यह स्पष्ट मानना है कि आरोपी हिंदू या मुसलमान कोई भी हो इस तरह के आरोप हास्यास्पद है। सिर्फ सनसनी फै���ाने के मकसद से इस तरह की गिरफ्तारियां की जाती है।
कैसे let me explain
१.
एक नाम आया था पेगासस- क्या पाकिस्तान वाले पेगासस या उससे मिलता जुलता कोई प्रोग्राम किसी देश से नहीं ख़रीद सकते !! वो अपने कराची लाहौर में बैठे बैठे ही इस तरह के प्रोग्राम की मदद से स�� कुछ हासिल कर सकते है !! तो उन्हें क्या जरूरत है यहाँ के छुटभैया टाइप लोगो से जासूसी कराने की !!
२.
स्पेस सैटेलाइट गूगल इमेज गूगल मैप ये सब हरेक छोटे मोटे एयरपोर्ट आर्मी स्टेशन की फ़ोटो लोकेशन सब मुफ्त में दे रहे है सब कुछ डेटा मुफ्त में उपलब्ध है तो ये छुटभैया टाइप जासूस कौनसी फ़ोटो वीडियो बना लेते है जो पब्लिक डोमेन में उपलब्ध नहीं है। मुफ्त की जानकारी के लिए पाकिस्तान वाले क्यों इन फुकरे जा���ूसों को पैसे देंगे !!
३.
एक से बढ़ कर एक साइबर हैकर्स उपलब्ध है , सर्विलांस के लिए डिफेंस में अत्याधुनिक तकनीक है अमरीका रशिया चाइना जैसे देश सब कुछ इसी तरह से हासिल कर सकते है ,कोई क्यों जासूसी कराएगा वो भी इस ओल्ड तकनीक से!!
Note
इन जासूसों से कहीं ज़्यादा सिक्योरिटी breach तो हमारे वीर बहादुर टीवी के एंकर्स कर देते है वो अपने स्टूडियो से बैठे बैठे ही कहाँ क��नसी मिसाइल तैनात है कहाँ किस एयरपोर्ट पर कितने विमान मिसाइल लोड किए हुए कभी भी अटैक के लिए उड़ सकते है इत्यादि सब कुछ तो बता ही देते है!!!
ये बेचारे जासूस तो क्या ही कर सकते है !! poor guys
कई बहादुर टीवी पत्रकार तो अपनी अपनी ब्रिगेड के साथ लाहौर कराची पेशावर सब जगह कब्जा भी कर चुके थे आशा है वो सब अब यहाँ वापस लौट आए होंगे!!
जनता पार्टी अध्यक्ष की मंशा है कि वो इन बहादुर टीवी चैनलों के स्टाफ के साथ एक गर्व यात्रा निकाले जहाँ इन सभी बहादुरों को गलथेथराई सम्मान से सम्मानित किया जाये
#नवनीत_चतुर्वेदी
#JanataParty
#CasteCensus#CasteCensusreport
जब जातिगत जनगणना शुरू होगी और सरकारी कारिंदे आ कर जनगणना का फॉर्म भरेंगे
तब मेरा जवाब कुछ इस तरह से होगा -
मेरा धर्म- इंसानियत है
मेरी जाति- मनुष्य है
जब धरती पर जन्म हुआ तो मेरे पास चॉइस नहीं थी कि मैं राजा के घर जन्म लूँ या ग़रीब के घर !! हिन्दू के घर में जन्म लूँ या मुसलमान के घर !!
संयोग से नसीब वश प्रभु इच्छा से मैं जहाँ जिस घर में जन्म लिया वो एक मिडल क्लास ब्राह्मण परिवार था। और मेरे ब्राह्मण होने में मेरा ख़ुद का कोई योगदान नहीं है।
सियासत बाँटने का काम करती है
जातियों में बंटा हुआ देश/समाज ��पस में वैमनस्य मनमुटाव ही फैलाएगा।
आतंकी धर्म पूछ कर गोली मार रहे थे
और
अब सरकार राजनीतिक स्वार्थ/मजबूरी वश जनता को जाति पूछ पूछ कर मारेगी!!
कुछ जातियों को विशेष लाभ दिया जाता है
उन्हें ट्यूशन फीस में छूट मिलती है
परीक्षा शुल्क कम देना पड़ता है
एग्जाम स्थल तक आने जाने का मुफ्त रेल टिकट मिलता है
आयु सीमा में छूट मिलती है
फिर जॉब में आरक्षण मिलता है
फिर प्रमोशन में आरक्षण मिलता है
उसके ऊपर से तुर्रा यह कि जब मन आए विक्टिम कार्ड खेलते हुए हाय हाय मुझे गाली दी जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया कहते हुए एट्रोसिटी एक्ट में मुकदमा भी दर्ज करा सकता है।
अब यह भी मांग उठ रही है कि निजी क्षेत्र में आरक्षण दिया जाए
सरकारी क्षेत्र में आरक्षण लागू करने के बाद सार्वजनिक क्षेत्र का बेड़ागर्क तो कर ���ी दिया गया है अब निजी क्षेत्र में आरक्षण का मतलब यह कि मालिक डरता डरता मुलाजिम से पूछेगा भाई थोड़ा काम तो कर लो
कल को मुलाजिम का मन हुआ तो फ़र्ज़ी केस एट्रोसिटी एक्ट लगा कर मालिक का धंधा बंद चौपट करा देगा।
बस यही भविष्य होना है caste census का
जो विचार यहाँ आप पढ़ रहे है
वो करोड़ो लोगो के मन में उठेंगे !!
और समाज जुड़ने के बजाय बंटेगा
हो सकता है कुछ राजनीतिक दलों को फ़ायदा हो सकता है
वो एकाध बार चुनाव जीत कर सत्ता में आ जाएँगे
लेकिन देश गृहयुद्ध में उलझ जायेगा
Note-
आरएसएस की हिंदू राजनीति का अंत हुआ अब, उनकी सौ साल की मेहनत कल एक झटके में समाप्त कर दी गई है।
कास्ट सेन्सस लागू करेंगे यह मेरी समझ से आरएसएस बनाम बीजेपी गुजरात लॉबी के आपसी वर्चस्व की लड़ाई का नतीजा है। गुजरात लॉबी ने स्ट्राइक करते हुए संघ को निपटाने का प्रयास किया है।
#नवनीत_चतुर्वेदी
#JanataParty
#Politics
विपरीत परिस्थितियों में अकेले खड़े होने का साहस करने वाले ही इतिहास का निर्माण करते है।
यह कहना था हमारी जनता पार्टी के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा तुर्क स्वर्गीय श्री चंद्रशेखर जी का।
��ुझे गर्व है कि मैं उनकी समाजवादी विरासत को संजोए हुए हूँ और धीरे धीरे ही सही आगे बढ़ा रहा हूँ।
नोट —
हमारे पास एक बहुत बड़ी हिस्टोरिकल लीगेसी है, वर्तमान भले अभाव में जूझ रहा है लेकिन एक इस विपरीत परिस्थिति में भी हम एक नया इतिहास का निर्माण किए जाने को ले कर कृत संकल्पित है।
#नवनीत_चतुर्वेदी
#politics
#JanataParty
On 12th March
Janata party President @janataparty_77 visited His holiness Dalai Lama temple at Macleodgunj Himachal Pradesh
Probably on 17th march he is supposed to meet with Hon’ble His Holiness Dalai Lama the Spiritual Leader of Tibbet
आपका उन राजपूत राजाओं के बारे में क्या ख्याल है जो औरंगज़ेब के अधीन उसकी सेन��� में सेनापति रहे थे और मुगलों के साथ हिंदुओं का क़त्ल कर रहे थे
मसलन मिर्��़ा राजा जयसिंह जो औरंगज़ेब के सेनापति की हैसियत से छत्रपति शिवाजी महाराज को पुरन्दर की संधि के लिए मजबूर किए थे ??
उस देशद्रोही राजा के परिवार की वंशज तो आपकी पार्टी में है नेता भी है और डिप्टी सीएम भी !!
#chhavamovie
अंततः आज यह मूवी देख ही लिया, क्यों देखा -वजह विशुद्ध राजनीतिक है।
अब वो उम्र या स��थिति में नहीं है कि टपक से कोई सस्पेंस थ्रिलर रोमांटिक मूवी देखने मल्टीप्लेक्स चले जाये। लेकिन इस मूवी ने मजबूर किया कि जाना चाहिए-अतः गए
फ़िल्�� के शुरुआत में जो डिस्क्लेमर आता है चार लाइन का कि हमारा ये मकसद नहीं है वो मकसद नहीं है Etc Etc लेकिन सच्चाई यही है कि यह फ़िल्म बनाने का मकसद वही है जो डिस्क्लेमर में नहीं है नहीं है संयोग से है Etc बताया गया है।
फ़िल्म का निर्देशन , स्टोरी, फिल्मांकन, कलाकारों की एक्टिंग सब कुछ लाजवाब है और इन सब से भी बढ़ कर फ़िल्म का जो हासिल है फाइनल आउटपुट अर्थात छप्पर फाड़ के समर्थक वोटर्स और भावी वोटर्स , यह सबसे बड़ा पॉइंट है।
आज की पीढ़ी और जो छोटे छोटे बच्चे किशोर आयु के बालक इस फ़िल्म को देख रहे है उनके मन में एक अजीब सा द्वंद यह फ़िल्म बैठा देगी चाहे जानबूझ कर या अनजाने में जो भी कह लीजिए -फाइनल आउटपुट में रेडीमेड भाजपा का पक्का वोटर समर्थक निकल कर आयेगा और यह आना तय है।
संभाजी ने अपने विरोधियों को हाथी के पैर के नीचे कुचल का मार दिया यह बहुत छोटा दृश्य है लेकिन यह अजीब या बुरा या गुस्सा आने जैसा मोमेंट नहीं बनाता है।
लेकिन औरंगजेब का अत्याचार एक अलग पहचान छोड़ता है।
Note—
ख़ूबसूरती यह है कि क़ानून की किसी भी धारा में या वाद विवाद बहस के दौरान यह सिद्ध प्रमाणित नहीं किया जा सकता कि फ़िल्म का असल उद्देश्य क्या है !! हालाँकि असल उद्देश्य को समझा जा सकता है महसूस किया जा सकता है लेकिन माइंड गेम अच्छा है��� साइकोलॉजिकल वारफेयर का हिस्सा है यह फ़िल्म। भाजपा की तरफ़ से बॉलीवुड का डिपार्टमेंट जिसने भी सम्भाल रखा है उसको मैं सौ तोपों की सलामी देना चाहूँगा क्यूंकि वो अपना काम बखूबी निभा रहा है, एक बड़ी आबादी का माइंड डाइवर्ट तो छोड़िये वो भविष्य के नए वोटर्स का भी माइंड मैनिपुलेट कर पाने में सक्षम हुआ है।
इसका तोड़ क्या है !!
पता नहीं जब ये दौर ख़त्म होगा अपना समय पूरा करके तभी ख़त्म हो पाएगा।
#नवनीत_चतुर्वेदी