संस्कृत एवं मदरसा शिक्षकों को कई महीनों से वेतन नहीं मिला है, जिससे उनके एव��� उनके परिवारों के समक्ष आर्थिक कठिनाइयाँ उत्पन्न हो गई हैं।
सरकार कों संस्कृत एवं मदरसा शिक्षकों के लंबित वेतन का अतिशीघ्र भुगतान सुनिश्चित किया जाना चाहिए
बिहार विधान परिषद की शिक्षा समिति की बैठक में शिक्षा विभाग के तमाम वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में राज्य की शिक्षा व्यवस्था और शिक्षकों के हितों को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।
समस्तीपुर की शिक्षिका एवं हमारे परिवार की सदस्य समान श्रीमती बेबी कुमारी जी के सुपुत्र के उपनयन संस्कार के उपलक्ष्य में आयोजित ��्रीतिभोज में उनके आमंत्रण पर सम्मिलित हुआ
आज बिहार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम, पटना में आयोजित दो दिवसीय प्रखंड अध्यक्ष प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री @rajeshkrinc जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस मौके पर CLP विधान परिषद @DrMadanMohanJha डॉ मदन मोहन झा जी , 1/2
शिक्षकों के लिए "दो कौड़ी" जैसे शब्दों का प्रयोग करना किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है, चाहे वे ऑनलाइन पढ़ाते हों या ऑफलाइन।
शब्दों की मर्यादा कभी नहीं भूलनी चाहिए, चाहे सामने वाला कोई भी व्यक्ति हो। सम्मानजनक भाषा सभ्यता और संस्कार का परिचय देती है।
मेरे गाँव बघात मनीगाछी में आयोजित पावन भगवत कथा महायज्ञ का शुभारंभ आज श्री गणेश के साथ आरम्भ हुआ।
इस आध्यात्मिक आयोजन से पूरे गाँव में भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का वातावरण व्याप्त है। भगवान श्रीहरि की कृपा से कथा का यह मंगलमय आरंभ सभी श्रद्धालुओं के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।
बिहार सरकार को शायद "अवकाश" शब्द का अर्थ समझने में कठिनाई होती है, और जब मामला विशेष कर शिक्षकों से जुड़ा हो तो यह स्थिति और भी स्पष्ट दिखाई देती है।
वार्षिक कैलेंडर के अनुसार 1 जून से शिक्षकों के अवकाश की घोषणा स्वयं सरकार ने की थी। शिक्षकगण भी भीषण गर्मी के इस दौर में कुछ राहत की उम्मीद कर रहे थे। किंतु आश्चर्य की बात है कि अवकाश शुरू होने से ठीक पहले सरकार ने 1 से 5 जून तक दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण में भाग लेने का आदेश जारी कर दिया।
यदि शिक्षकों को प्रशिक्षण में ही उपस्थित रहना ��ै, तो फिर उसे अवकाश कैसे माना जा सकता है? अवकाश का उद्देश्य शिक्षकों को विश्राम, पारिवारिक समय और मानसिक ताजगी प्रदान करना होता है, न कि उन्हें अन्य प्रशासनिक गतिविधियों में व्यस्त रखना।
सरकार को इस निर्णय पर पुनर्विचार करते हुए इस तर्कहीन और विरोधाभासी आदेश को तत्काल वापस लेना चाहिए, ताकि घोषित अवकाश का वास्तविक लाभ शिक्षकों को मिल सके।
लगातार झटके ! आज 2.71 पैसे
12 दिनों में चार बार इस तरह की भारी बढ़ोतरी से परिवारों का बजट बुरी तरह प्रभावित होना तय है। पेट्रोल से लेकर डीजल और यहां तक कि सीएनजी तक, आम लोगो पर दबाव चरम पर पहुंच रहा है|
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं भागलपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रवीण सिंह कुशवाहा जी के सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों एवं समर्थकों को इस कठिन समय में संबल दे।
विनम्र श्रद्धांजलि। 🙏
14 को नीतीश जी का आखरी कैबिनेट बैठक है।बिहार को क्या दिया क्या नही इसका हिसाब लगाने ने समय लग जाएगा
पर अब जा रहे है तो जाते जाते शिक्षकों का कल्याण कर दे
वित्त रहीत नीति की समाप्ति,नियोजित शिक्षको की माँगो को पूर्ण कर देना और उर्दू व संस्कृत शिक्षको का कल्याण कर दे और अमर हो जाए
आज प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में प्रदेश में भीषण LPG संकट और ��ीते दिनों संपन्न टैलेंट हंट कार्यक्रम को लेकर एक अति महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता में को संबोधित किया ।
इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री @AbhayDubeyINC , विधान परिषद् में नेता @DrMadanMohanJha जी, बिहार मीडिया विभाग के चेयरमैन @RajeshRathorre1 जी, टैलेंट हंट कार्यक्रम के बिहार प्रभारी आसित नाथ तिवारी जी उपस्थित रहे ।