कुछ लोगों के लिए
हम महत्वपूर्ण नहीं है,
इस बात को स्वीकार करना है
और आगे बढ़ते रहना है।
हिम्मत रखो भयभीत न हो
जिंदगी चार दिन की है
इस चार दिन की जिंदगी में
क्या भय करना, किसका भय करना?
जो होना ही है वो होना ही है,
उसके लिए क्या फिक्र करनी,
जीने का मज़ा क्यों छोड़े ?
हम दोनों कई दिन से उदास हैं,
मैं और मेरा मन
मेरे उदास होने का कारण
जानता है मन
मन के उदास होने का कारण
मुझे समझ नहीं आता
उदास होने पर भी
मैं हँस लेती हूं कभी कभी
मन, ना जाने क्यों
कभी हँस नहीं पाता..!!🍂🥀❣️