विपक्ष लगातार मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाता रहा है। SIR की पूरी प्रक्रिया पर भी विपक्ष लगातार सवाल उठाता रहा है।
लेकिन चूंकि ये आरोप विपक्ष की तरफ से लगाए जाते रहे, इसलिए उन्हें राजनीतिक आरोप कहकर खारिज करना आसान था।
अब @IndianExpress की पत्रकार @RitikaChopra__ ने CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के कामकाज को ��ेकर ऐसे खुलासे किए हैं, जिनके बाद इन सवालों को सिर्फ राजनीति कहकर टालना मुश्किल होगा।
निष्पक्ष चुनाव हमारे लोकतंत्र की बुनियाद हैं और उस पर लोगों का विश्वास बनाए रखना चुनाव आयोग का कर्तव्य है। लेकिन जिस तरह के आरोप अब आयोग के भीतर की कार्यप्रणाली को लेकर सामने आ रहे हैं, वे सिर्फ किसी एक व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरी संस्था की विश्वसनीयता से जुड़े सवाल खड़े करते हैं।