महाराष्ट्र के मालेगांव नगर निगम की राजनीति में चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। स्थानीय सत्ता समीकरण में AIMIM को बाहर रखने के उद्देश्य से कांग्रेस और BJP ने कथित तौर पर हाथ मिलाया और “भारत विकास आघाड़ी” नाम से गठबंधन बनाया। जो दल राष्ट्रीय राजनीति में एक-दूसरे के कट्टर विरोधी हैं, वे यहां सत्ता के गणित में एक मंच पर नज़र आ रहे हैं।
गाँव की इकलौती मस्जिद में जिस तरह से तोड़फोड़ और आगजनी हुई, त्रिपुरा के इस गाँव में 40-50 मुस्लिम परिवार रहते, उनके साथ ज��� जुल्म हुए, @MujtabaAasif भाई को सुनिए…
झारखंड के पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक जनाब अकील अख्तर साहब ने दरुस्सलाम, हैदराबाद में बैरिस्टर @asadowaisi साहब की मौजूदगी में AIMIM पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस मौके पर झारखंड प्रदेश अध्यक्ष जनाब मोहम्मद शाकिर साहब, प्रदेश महासचिव (संगठन) महताब आलम साहब, प्रदेश महासचिव इंतिख़ाब अंसारी साहब, प्रदेश कोषाध्यक्ष (state treasurer) कैसर इमाम साहब और कोल्हान प्रमंडल प्रभारी सालिक़ जावेद साहब ने जनाब अकील अख्तर साहब का गर्मजोशी के साथ AIMIM परिवार में इस्तिक़बाल किया।
जनाब अकील अख्तर साहब के AIMIM परिवार में शामिल होने से झारखंड में ग़रीबों, मज़लूमों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों की आवाज़ और ज़्यादा मज़बूती के साथ बुलंद होगी।