श्रीमान जी जय हिंद, जय श्री सीताराम, राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शननगर अयोध्या में लगे हुए सभी एयरकंडीशन रो रहे हैं, मरीज़ हलकान है,साफ सफाई भी हांफ रही है कृपया संज्ञान में लेकर कार्यवाही करें.. धन्यवाद
@TheNewsBeak@RoliTiwariMish1@TheShudra बहुत गलत, सत्यता पर बहस होनी चाहिए ना कि परिवार से निष्कासन, अगर निकालना ही था तो स्वामी प्रसाद मौर्य को निकालते..
@myogiadityanath सर जी जय हिंद, नहर की सफाई ना होने के कारण किसान परेशान हैं, धान की फसल सूख रही है पानी नहर में नहीं आता है। ब्लॉक पूरा बाजार जिला अयोध्या के अंतर्गत, माइनर रसूलाबाद पलिया टेकधर, ग्राम खानपुर पुनहद। नाला साफ किया गया लेकिन नहर की सफाई नहीं हुई।
@UPGovt श्रीमान जी जय हिंद, श्रीमान जी पालीटेक्निक सहित सभी स्टूडेंट्स के स्कॉलरशिप फार्म भरने की तारीख बढ़ाने की कृपा करें, बहुत से छात्र स्कॉलरशिप फार्म नहीं भर पाये हैं, बेबसाइट का काम बहुत ही धीमा चल रहा है।
@EMofficeUP सर जी जय हिंद, ग्रामीण जनता को सुबह और शाम बिजली की ज्यादा जरूरत होती है और उसी समय विजली काट दी जाती है, अब मिट्टी का तेल भी नहीं मिलता, ऐसे में मोमबत्ती जलाने के लिए मजबूर हैं, कृपया ध्यान देने की जरूरत है। पावर हाउस रसूलाबाद जिला अयोध्या।