विधायक निधि जारी करने की एवज में भाजपा के विधायक ऑन कैमरा बनियान पहन कर रिश्वत लेते पकड़े गए लेकिन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष उसको क्लीन चिट दे रहे है ।
#राजस्थान_में_आपातकाल
राजसमंद के अन्नदाता आज भी अपने हक के फसल बीमा मुआवजे के लिए तरस रहे हैं, लेकिन सत्ता की मलाई खा रही राजस्थान सरकार और यहाँ के 'माननीय' भाजपा विधायक चुनावी वादों की गहरी नींद सोए हैं।किसान परेशान है और सरकार अपनी ही पीठ थपथपाने में व्यस्त है! आख़िर कब जागेगी डबल इंजन सरकार?
इसीलिए Hanuman Beniwal जी हमेशा कहते हैं कि राजस्थान के लोगों को अपने हकों की लड़ाई मजबूती से लड़नी चाहिए।
आज हालात ऐसे हैं कि एक निर्दलीय विधायक संघर्ष करने के बजाय आत्महत्या जैसा कदम उठाने को मजबूर हो रहा है।
वा रे भजनलाल सरकार..👎
भजनलाल जी, क्या आपके राज में महिलाएं अब घर में भी सुरक्षित नहीं हैं? एक महिला पत्रकार के घर पर सरेआम हमला और पुलिस की चुप्पी, 'बेटी बचाओ' के दावों पर बड़ा सवाल है। वेद कसाना जैसे कथित गौरक्षकों के हौसले क्यों बुलंद हैं?
@CMO_Rajasthan @DGP_Rajasthan #WomenSafety#Kotputli
नागौर संसदीय क्षेत्र के डीडवाना - कुचामन जिले के नावां क्षेत्र में स्थित गोविंदी में फुलेरा विधानसभा के ���ांव - त्योद निवासी सूरज गुर्जर की एक नमक फैक्ट्री में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो जाने के दुःखद समाचार प्राप्त हुए,स्थानीय लोग व RLP परिवार के सदस्य मौके पर न्याय की मांग को लेकर आंदोलित है,सरकार इस मामले में त्वरित प्रभाव से पुलिस अधिकारियों को निर्देशित करके संबंधित नमक कंपनी की जिम्मेदारी तय करें व मामले की निष्पक्ष जांच करवाते हुए दिवंगत के परिजनों को आर्थिक सहायता भी दिलवाई जाए |
@RajCMO @PoliceRajasthan
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष एवं नागौर से लोकसभा सांसद Hanuman Beniwal जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की मंगलकामना करता हूँ ।
राजसमंद जिले के रेलमगरा थाना क्षेत्र के चौकड़ी गांव के तिराहे पर महेंद्र भील नामक व्यक्ति की कुछ लोगों द्वारा पीट -पीट कर हत्या देने से जुड़ा मामला संज्ञान में आया, मैंने राजस्थान पुलिस के उच्च अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता करके मामले में निष्पक्ष जांच करते हुए दोषी व्यक्तियों के खिलाफ क��ोरतम कानूनी कार्यवाही करने को कहा है |
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ है |
अब केवल प्रतीक्षा का नहीं, निर्णायक कदम उठाने का समय है। मेड़ता से पुष्कर - अजमेर - किशनगढ़ - दूदू और जयपुर तक व इन शहरों/ कस्बों के आस-पास के किसान, युवा और हक की लड़ाई लोकतांत्रिक रूप से लड़ने में विश्वास रखने वाला हर जागरूक नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझते हुए कि यह आवाज किसी एक इलाके की नहीं बल्कि पूरे राजस्थान की अस्मिता की आवाज है इसलिए कूच में साथ आए | जब अन्याय लम्बे समय तक अनसुना किया जाए, तो लोकतंत्र में जनशक्ति ही परिवर्तन की सबसे बड़ी ताकत बनती है। आपकी मौजूदगी इस संघर्ष को दिशा देगी, आपकी संख्या इसे अडिग बनाएगी और आपका संकल्प सरकार तक स्पष्ट संदेश पहुँचाएगा कि जनता अब मौन नहीं, निर्णायक है।
जितनी बड़ी एकजुटता होगी, उतनी ही मजबूती से हक़ की बात रखी जाएगी। यह सम्मान, अधिकार और भविष्य की लड़ाई है—जिसमें पीछे रहना विकल्प नहीं। आगे बढ़िए, साथ आइए, और इतिहास रचिए।
आज आपकी सहभागिता ही कल के न्याय की नींव बनेगी।
रियां बड़ी से पुष्कर बाईपास होते हुए जयपुर की तरफ धीरे -धीरे कूच करें,अजमेर से आगे व जयपुर के आस - पास के किसान,RLP परिवार के सदस्य तैयार रहे |
मेरे साथ चलने वाले वाहन चालक, धीरे -धीरे वाहन चलाए |
RLP सुप्रीमो एवं नागौर सांसद श्री हनुमान जी बेनीवाल और श्रीमती कनिका बेनीवाल जी को विवाह वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएँ..! 😇🙏🏻
@hanumanbeniwal@kanikabeniwal51
प्रदेश की राजधानी जयपुर में सांगानेर पुलिया के पास स्थित एक भोजनालय की छत अचानक गिरने से कई लोगों के दब जाने के समाचार प्राप्त हुए , मैं ईश्वर से मलबे में दबे हुए लोगों की कुशलता की कामना करता हूं |@RajCMO@GajendraKhimsar@RLPINDIAorg
#जैसलमेर जिले के मोहनगढ़ कस्बे में देर रात मंडी व्यापारी मदन लाल शर्मा व उनके मुनीम रेवंतरा��� की धारदार हत्यारों से हुई हत्या अत्यंत दुःखद खबर है, दोनों मृतक बीकानेर जिले के है | प्रदेश में लगातार जघन्य अपराधों में हो रही बढ़ोतरी यह साबित करती है कि अपराधियों में सरकार और कानून का कोई भय नहीं रहा | इस डबल मर्डर की घटना से वहां सनसनी फैली हुई है और लोगों में सरकार के विरुद्ध भारी रोष व्याप्त है |
@PoliceRajasthan के उच्च अधिकारी त्वरित प्रभाव से संज्ञान लेकर इस हत्या में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी करके ��नके खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई करें |
आखिरकार प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp प्रदेश की कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए कड़े कदम कब उठाएंगे ?
@RajCMO
दिनांक 27 सित��बर 2025 को दोपहर 01 बजे कपासन (चितौड़गढ़) में युवा सूरज माली पर हुए जानलेवा हमले में संलिप्त सभी आरोपियों की गिरफ्तारी सहित अन्य मांगों को लेकर चल रहे धरने में भाग लूंगा |
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी परिवार के सदस्य पहले से ही इस धरने में मौजूद है और पीड़ित परिवार के साथ खड़े है |
@RLPINDIAorg