इतने दिन इस आदोलन में सभी मायूस थे पर आज हनुमान बेनीवाल के आने से सबके चेहरे पर हसीं सोचो इस आदमी पर राजस्थान ही नहीं पुरे भारत के युवाओं का कितना विश्वास हैं आज जंतर मंतर पर पेपर लीक जन आंदोलन में हनुमान बेनीवाल जी
@hanumanbeniwal#jantarmanter@CJP_for_India
मेरी पत्नी जो अपने खेत को जोजरी नदी के केमिकल से भरा हुआ देखकर पिछले दस साल से हर साल उम्मीद लगाए रहती है कि कभी तो ये जहर हमारा खेत छोड़कर चला जायेगा ओर हम फिर से 14-14 बोरी मूंग ओर दो दो टोली बाजरा ले पायेगें।
ये तस्वीर 6 सितंबर 2025 की है प��नी नवंबर में कम हुआ तो हमने इसमें रायड़ा के बीज बोये जो 3 बोरी हुआ।हमारा एकमात्र खेत होने से ये हमें बाजरा दूसरों के खेत में उगाना पड़ता है जो आधा हिस्सा वो मालिक ले जाता है।
इस बार सुप्रीम कोर्ट से हमें उम्मीद है कि इस बार बारिश में केमिकल वाला पानी हमारे खेतों में नही जायेगा।शायद दस साल बाद पहली बार ऐसा संभव होगा जो मेरे जैसे कई किसानों को फायदा होगा।रायड़ा लेना बहुत से किसानों की मजबूरी है कोई शौक से नहीं लेता हॉं कुछ अपवाद हर जगह होते हैं।
पिछले दो सप्ताह से फैक्ट्री वाले धरना दे रहे है क्योंकि उनका बिसनेस बंद है और मजदूरों का रोज़गार बंद है।वो जवाब देगे हमारे दस साल से ये केमिकल हमारे खेतों में पड़ा है हमारे परिवार का अनाज इसी खेत में उपजता था।जब आपको एक दिन का सहन नहीं तो आप साठ किलोमीटर दूर हमारे खेत में आपके बिसनेस का अपशिष्ट हमारे छोड़कर हमें क्यों बर्बाद कर रहे थे।वो पिछले 18 साल से मेरे खेत में आये हुए दस साल हो गए
जीरो लिक्विड डिस्चार्ज(ZLD) पर आप अपना बिसनेस कीजिए हमें कोई दिक़्क़त नही आप में से किसी को हम तो जानते भी नहीं।
माननीय सुप्रीम कोर्ट के जज साहब हमने भगवान को तो ��ही देखा कभी पर हमारी पूरी ज़िंदगी इस नरक में बिती है जिसे आपने उबारा है।हमारे लिए तो भगवान का रूप है आप।न्याय जरूर मिलेगा हमें पूरी उम्मीद है