भोगडाबर पंचायत, ठाकुरगंज, जिला- किशनगंज निवासी मौलाना तौसीफ़ रज़ा मजहरी साहब की बरेली शरीफ़, उत्तरप्रदेश में ट्रेन में नशे में धुत असामाजिक तत्वों द्वारा पीट पीट कर हत्या कर दी और उ��के बाद बरेली केंट के पास ट्रेन से शव को फेंक दिया।
असामाजिक तत्वों द्वारा मार-पीट के दौरान मौलाना साहब ने अपनी बीवी से टेलीफोन पर वार्ता कर पुलिस से मदद करवाने की भी मांग की थी। इस बातचीत का साक्ष्य भी उपलब्ध है लेकिन आदतन यूपी पुलिस नाम और पहचान देखकर मनगढ़ंत कहानी बना; मामले की लीपापोती में लगी है। ट्रेन में इस प्रकार की दुर्भाग्यपूर्ण घटना यूपी की बदहाल विधि-व्यवस्था एवं असुरक्षित भारतीय रेल यात्रा का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
उत्तरप्रदेश सरकार और रेल मंत्रालय, भारत सरकार इस घटना की अविलंब निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराए तथा दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दें।
बिहार सरकार को इस मामले का त्वरित संज्ञान लेकर संबंधित पक्षों से बात करनी चाहिए थी लेकिन दुखद है कि बीजेपी शासित राज्यों में बिहारियों की हो रही घृणात्मक मौतों व यातना की घटनाओं पर एनडीए सरकार चुप्पी साध लेती है। बि��ार सरकार को पीड़ित परिवार को न्याय एवं उचित सहायता राशि प्रदान करनी चाहिए तथा अन्य राज्यों में बिहारवासियों के साथ भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृति नहीं हो इसके लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।
पार्टी के नेताओं ने पीड़ित परिजनों से मिल दुख-दर्द सांझा कर संवेदना व्यक्त की। पार्टी मामले की अग्रेतर कार्रवाई को देखेगी और यथासंभव सहयोग करेगी। #Kisangani #bihar #RJD
Patna, Bihar: RJD candidate from Kochadhaman Assembly constituency, Mujahid Alam says, "I thank the people of Kochadhaman; due to their love and respect, my position in all party surveys remained at the top. I express my gratitude to Lalu Prasad Yadav and Tejashwi Yadav, who is our party's face for the Chief Minister post..."
किशनगंज को शिक्षा का हक़ चाहिए!
AMU शाखा किशनगंज के लिए घोषित फंड अब तक रिलीज़ नहीं हुआ है। यह संस्था सीमांचल और पूरे बिहार के युवाओं के लिए उम्मीद की किरण है।
✊ शिक्षा ही विकास का रास्ता है, और किशनगंज इसका हक़दार है।
#FundForAMUKishanganj@PMOIndia@NitishKumar@narendramodi
किशनगंज ज़िला सहित समस्त बिहार एंव देशवासियों को 78वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनायें व दिल की गहराइयों से मुबारकबाद ।
मास्टर मुजाहिद आलम
एनडीए (जेडीयू) प्रत्याशी, किशनगंज लोकसभा क्षेत्र सह पूर्व विधायक कोचाधामन