Acting on specific intelligence and in coordination with Railway authorities, Delhi GST Department seized nearly 50 tonnes of copper worth around ₹6 crore and 2 tonnes of aluminium ingots being transported without mandatory invoices and e-way bills. Via @PrashantSoniNBT
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हवेलियां वेलेंशिया सोसायटी के एक टावर में पांच साल की बच्ची एक महिला के साथ लिफ्ट में 30 मिनट तक फंसी रही। अचानक लाइट जाने पर हादसा हुआ।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ATS गोलचक्कर से अरिहंत अंबर वाली सड़क पर हादसा। सड़क खराब होने के कारण अनियंत्रित होकर कार नाले के पास लगी टीन से टकराई, लोग चोटिल हुए। Via @siddharth2596
4 अगस्त को टर्बुलेंस की घटना के बाद @airindia अपने पायलटो के लिए डोप टेस्ट अनिवार्य करने जा रहा है। @Pib_MoCA ने भी @DGCAIndia से इस बारे में रिव्यू करने को कहा है। Via @ManeeshLLB
ग्रेटर नोएडा। ओमिक्रोन -1 सेक्टर में दो नाइजीरियन महिलाएं ड्रग्स के साथ गिरफ्तार। मुंबई ATS और ग्रेटर नोएडा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई। सेक्टर के फ्लैट से 2688 ग्राम मेथामफेटामाइन, रॉ मैटिरियल बरामद, इसकी कीमत करीब 5.40 करोड़ रुपये। Via @aviral_sunil
#Delhi: दिल्ली (13 अगस्त- बारिश-आंधी का अलर्ट):
मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक दिल्ली में आज बारिश के साथ आंधी और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
दिल्ली के सदर बाजार में व्यापारियों ने निकाली तिरंगा यात्रा। ढोल और बाजे के संग मनाया आजादी का उत्सव। तेलीवाड़ा से कुतुब रोड होते हुए मेन सदर बाजार रोड के रास्ते बारा टूटी चौक तक निकला मार्च।
#Delhi: नॉर्थ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के जहांगीरपुरी थाना इलाके का कुख्यात बदमाश वसीम उर्फ लंबू मथुरा में पुलिस मुठभेड़ के बाद हुआ गिरफ्तार, मुठभेड़ के दौरान सब इंस्पेक्टर अजय की बाजू में भी लगी गोली।
बुलंदशहर। खुर्जा कस्बे में महिला की उसके प्रेमी ने चाकू से गोदकर कर हत्या कर दी। दोनों में किसी बात को विवाद हुआ था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। Via @aviral_sunil
दिल्ली-NCR (12 अगस्त- भारी बारिश का अलर्ट):
IMD ने दिल्ली में आज बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आंधी को लेकर भी आशंका जताई गई है। राजधानी में 40 Kmph की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं। आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
दिल्ली में पिछले साल साइबर क्राइम से 850 करोड़ की वित्तीय धोखाधड़ी के 4003 मामले दर्ज किए गए। दक्षिण दिल्ली से बीजेपी सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी द्वारा लोकसभा में पूछे गए सवाल के जवाब में सरकार ने बताया है कि इन मामलों में 3544 लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है। Via @PrashantSoniNBT
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महागुन मायवुड्स सोसायटी में पानी की समस्या को लेकर निवासियों का बढ़ता विरोध। लोगों ने समस्या का हल न होने पर रोड जाम किया, सभी लोग मुख्य रोड पर बैठे।
#Delhi: बेगमपुर इलाके में कल रात महज 700 रुपये के लिए एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने वारदात के एक घंटे में ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। Via @kunalkashyap_st