देहरादून में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की माननीय अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति जी के आगमन पर उत्तराखंड पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष श्री सुनील सैनी जी समेत पिछड़ा वर्ग संगठनों के पदाधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया।
नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग कार्यालय में माननीय अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति जी ने रायबरेली, जोधपुर एवं पटना स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत समीक्षा बैठक की।
बैठक में माननीय अध्यक्ष जी ने अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए निर्धारित आरक्षण प्रावधानों के प्रभावी एवं पूर्ण अनुपालन, संवैधानिक अधिकारों एवं हितों के संरक्षण तथा लंबित शिकायतों एवं प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण की प्रगति की गहन समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि OBC आरक्षण से संबंधित प्रावधानों का अक्षरशः अनुपालन करते हुए लंबित प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में समाधान सुनिश्चित किया जाए।
नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग कार्यालय में माननीय अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति जी ने केंद्रीय विद्यालय संगठन एवं नवोदय विद्यालय समिति के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ OBC से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।
बैठक में OBC-NCL प्रमाण-पत्रों के सत्यापन, OBC आरक्षण के प्रभावी अनुपालन, पिछड़े वर्गों के हितों के संरक्षण एवं लंबित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की गई।
माननीय अध्यक्ष जी ने संबंधित अधिकारियों को OBC आरक्षण प्रावधानों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने तथा प्रमाण-पत्र सत्यापन एवं लंबित शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा में संवेदनशीलता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए।
नई दिल्ली, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग कार्यालय में माननीय अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति जी से उत्तर प्रदेश श्रम विभाग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती विद्या राजभर जी ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर पिछड़े वर्गों के हितों, उनके सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान तथा सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा की।
नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग कार्यालय में माननीय अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति जी ने भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत समीक्षा बैठक की।
बैठक में OBC आरक्षण से जुड़े प्रावधानों के प्रभावी क्रियान्वयन, सामाजिक एवं शैक्षिक रूप से पिछड़े वर्गों के हितों के संरक्षण तथा लंबित शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की गई।
माननीय अध्यक्ष जी ने संबंधित अधिकारियों को आरक्षण संबंधी निर्धारित प्रावधानों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने तथा लंबित प्रकरणों का संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।
नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग कार्यालय में माननीय अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति जी ने कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग, भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अन्य पिछड़ा वर्ग से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत समीक्षा बैठक की, इस दौरान आरक्षण से संबंधित प्रावधानों के प्रभावी अनुपालन, सामाजिक एवं शैक्षिक रूप से पिछड़े वर्गों के हितों के संरक्षण तथा लंबित शिकायतों के शीघ्र निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की गई।
माननीय अध्यक्ष जी ने संबंधित अधिकारियों को आरक्षण व्यवस्था के निर्धारित प्रावधानों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करने तथा लंबित मामलों का समयबद्ध एवं संवेदनशीलता के साथ निराकरण करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए।
इस अवसर पर माननीय सदस्य श्रीमती किरण महल्ले जी भी उपस्थित रहीं।
नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग कार्यालय में माननीय अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति जी ने भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के आर्थिक कार्य, व्यय, निवेश एवं सार्वजनिक परिसंपत्ति विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
बैठक में माननीय अध्यक्ष जी ने सामाजिक एवं शैक्षिक रूप से पिछड़े वर्गों के लिए निर्धारित संवैधानिक एवं वैधानिक प्रावधानों के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा की तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए निर्धारित आरक्षण के पूर्ण अनुपालन और लंबित शिकायतों के समयबद्ध समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर आयोग की माननीय सदस्य श्रीमती किरण महल्ले जी भी उपस्थित रहीं।
माननीय प्रधानमंत्री आदरणीय श्री Narendra Modi जी से माननीय अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति जी ने शिष्टाचार भेंट कर उन्हें सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण एवं राष्ट्रनिष्ठा के 25 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने पर हार्दिक मंगलकामनाएँ दी। इस अवसर पर माननीय अध्यक्ष जी ने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की कार्यप्रणाली, पिछड़े वर्गों के समग्र विकास, सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर माननीय प्रधानमंत्री जी का प्रेरक मार्गदर्शन प्राप्त किया।
नई दिल्ली, माननीय रक्षा मंत्री आदरणीय श्री Rajnath Singh जी से माननीय अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति जी ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर पिछड़े वर्ग के कल्याण, उत्थान एवं सशक्तिकरण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
नई दिल्ली, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग कार्यालय में माननीय अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति जी से केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय के अभ्यर्थियों को OBC-NCL प्रमाण पत्र सत्यापन में आ रही समस्याओं को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। माननीय अध्यक्ष जी ने समस्या का संज्ञान लेकर यथोचित समाधान हेतु आश्वासित किया।
नई दिल्ली, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग कार्यालय में माननीय अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति जी से पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के पौत्र श्री विभाकर शास्त्री जी ने शिष्टाचार भेंट की।
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के कार्यालय में माननीय अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति जी से भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष श्री Amarpal Maurya जी ने सौहार्दपूर्ण शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग के सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक उत्थान, अधिकारों के संरक्षण तथा जनकल्याणकारी नीतियों पर सार्थक चर्चा हुई। पिछड़ा वर्ग के सशक्तिकरण एवं सामाजिक न्याय के लिए आयोग पूरी प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्यरत है।
नई दिल्ली स्थित कार्यालय में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की माननीय अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति जी को मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के माननीय अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया जी के साथ आए प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट कर राज्य सूची में सम्मिलित कुड़मी, कलार (जायसवाल), फूलमाली (फूलमारी), लोढ़ा (तंवर) एवं दमामी जातियों को केंद्रीय अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की सूची में सम्मिलित किए जाने के संबंध में ज्ञापन दिया।
इस विषय पर संबंधित संवैधानिक प्रावधानों एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप आवश्यक विचार-विमर्श किए जाने के संबंध में सार्थक चर्चा हुई।
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति जी ने शामली के ग्राम बधेव कन्नू खेड़ा में पिछड़ा वर्ग संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर पिछड़ा वर्ग के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों से संवाद कर पिछड़ा वर्ग से जुड़े विभिन्न विषयों पर संवाद किया।
नई दिल्ली, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग कार्यालय में माननीय अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति जी ने कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग से जुड़े पिछड़ा वर्ग के शिकायती विषयों पर संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर शिकायतों के समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
नई दिल्ली, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग कार्यालय में माननीय अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति जी ने दिल्ली पुलिस से जुड़े पिछड़ा वर्ग के शिकायती विषयों पर संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर शिकायतों के समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
नई दिल्ली, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग कार्यालय में माननीय अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति जी से मध्य प्रदेश , हरियाणा और उत्तर प्रदेश के विभिन्न पिछड़ा वर्ग संगठनों के प्रतिनिधियों ने शिष्टाचार भेंट कि।
लखनऊ में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की माननीय अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति जी ने सर्किट हाउस में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष श्री भगवत मकवाना, सदस्य डॉ• सुषमा गोदियाल, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व चेयरमैन श्री सुरेन्द्र नाथ वाल्मीकि से शिष्टाचार भेंट की।
“दश कूप समा वापी, दश वापी समो ह्रदः।
दश ह्रद समः पुत्रो, दश पुत्र समो द्रुमः॥”
लखनऊ स्थित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की माननीय अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति जी ने वृक्षारोपण किया।
लखनऊ में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की माननीय अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति जी ने उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पिछड़ा वर्ग से जुड़े विविध विषयों, योजनाओं के क्रियान्वयन और जनशिकायतों की स्थिति की समीक्षा कर उनके समयबद्ध व प्रभावी निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।