सदर अस्पताल, देवघर में इलाज के दौरान बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। एक घायल लड़के को एक्सपायरी डेट की स्लाइन चढ़ाई गई, जो कि मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ है। कृपया इस मामले का संज्ञान लें और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करें। @DCDeoghar@HemantSorenJMM@NCIBHQ@IrfanAnsariMLA
@dcjamtara@HemantSorenJMM@NCIBHQ@IrfanAnsariMLA
जामताड़ा के सरकारी स्कूलों में करोड़ों खर्च करके 1030 स्कूलों में लगाए गए 'तड़ित चालक' आज गायब हैं।कृपया तुरंत मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करें और स्कूलों में पुनः तड़ित चालक लगवाना सुनिश्चित करें।
@DCDeoghar@BankofIndia_IN
"बैंक ऑफ इंडिया, पालोजोरी ब्रांच का व्यवहार अत्यंत खेदजनक है। 80 वर्षीय वृद्ध , जो अपनी याददाश्त और उम्र के कारण हस्ताक्षर करने में असमर्थ हैं, उन्हें बैंक ले जाने पर भी मैनेजर का व्यवहार बेहद अशिष्ट था। यह संवेदनहीनता अस्वीकार्य है। @RBI@NCIBHQ
सरकार आपके द्वार" के दावों की पोल खोलती पालोजोरी (देवघर) की बिशनी देवी। 5 महीने से पारिवारिक सूची के लिए अंचल के चक्कर काट रही गरीब महिला प्रशासनिक संवेदनहीनता का शिकार है। @DCDeoghar@JharkhandCMO संज्ञान लें,आखिर एक छोटे से काम के लिए गरीब क्यों भटके? @NCIBHQ@HemantSorenJMM
देवघर ज़िले के पालोजोरी प्रखंड के पालोजोरी में मिनरल पानी फैक्टरी और राइस मिलों द्वारा अवैध डीप बोरिंग से भूजल दोहन की शिकायत एवं त्वरित कार्रवाई हेतु अनुरोध के सम्बंध में। @DCDeoghar@HemantSorenJMM@JharkhandCMO@prdjharkhand