दिल्ली सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के 6 पुराने सरकारी आवास को आम जनता के देखने के लिए खोलने का फैसला किया है लगभग ₹58.83 करोड़ की लागत से तैयार हुए इस बंगले के भ्रमण के लिए ₹20 का टिकट रखने की संभावना है,
पंजाब में छह साल बाद भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच गठबंधन होने के बावजूद पटिया��ा नगर निगम चुनाव में दोनों दलों की राहें अलग नजर आ रही हैं। गठबंधन के ऐलान से पहले ही नामांकन प्रक्रिया पूरी हो जाने के कारण 28 नवंबर को होने वाले उपचुनाव में निगम के. 1/2
मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में होने वाले दिलजीत द��सांझ के कॉन्सर्ट को मनसे (MNS) ने ड्रग्स और सुरक्षा का हवाला देकर रद्द करने की मांग की है। पार्टी ने ताड़देव पुलिस को पत्र देकर चेतावनी दी है कि अगर शो नहीं रुका, तो स्थानी�� लोगों के साथ मिलकर 'रास्ता रोको आंदोलन' किया जाएगा।
लुधियाना के थाना टिब्बा इलाके में गाड़ी साइड करने को लेकर शुरू हुए विवाद में हमलावरों ने एक युवक से बेरहमी से मारपीट कर उसका गला दबा दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। बीच-बचाव करने आए उसके भाई संजय कुमार पर आरोपियों ने जग से तेजाब फेंक दिया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गए।
लुधियाना में एक कारोबारी की उसके ही दोस्त ने पैसे देने के बहाने बुलाकर किडनैपिंग के बाद हत्या कर दी और शव को तालाब में फेंक दिया। वारदात के बाद से मृतक के करीब 15 तोले सोने के गहने भी गायब हैं, जिसे लेकर पुलिस लूट और हत्या के एंगल से मामले की जांच कर रही है...
#LudhianaNews
पंजाब के होशियारपुर में बीच सड़क पर पुलिस और कार सवार बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से एक आम नागरिक घायल हो गया। घेराबंदी से बचकर भागने के चक्कर में बदमाशों ने करीब 6 गाड़ियों को टक्कर मार दी.
गुरदासपुर में NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार एक आरोपी मेडिकल जांच के लिए अस्पताल लाए ज���ने के दौरान पुलिसकर्मियों को चकमा देकर हिरासत से फरार हो गया। घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब की महिलाओं को दी गई गारंटी पूरा करने का ऐलान कर���े हुए बताया कि तीन महीने के ₹3,000 और SC समाज की महिलाओं को ₹1,500 प्रति माह के हिसाब से ₹4,500 उनके खातों में भेज दिए गए हैं।
लुधियाना में दिनदहाड़े सफेद रंग की कार में आए 4 बदमाशों ने दो लोगों का जबरन अपहरण कर लिया ��र मौके से फरार हो गए, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है। शुरुआती जांच के मुताबिक आरोपी सुबह से ही फोन पर पीड़ितों की लोकेशन पूछ रहे थे, पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी है।
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में उनकी पत्नी सीमा बालियान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने पुलिस अधिकारियों पर थानों में सुनवाई न होने और न्याय के लिए दर-दर भटकने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
चंडीगढ़ प्रशासन ने क्���र्क और स्टेनोग्राफर जैसे ग्रुप-C पदों की भर्ती प्रक्रिया को तेज करने के लिए नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए UPSC से सलाह लेने की अनिवार्यता खत्म कर दी है। नए प्रावधान के तहत अब भर्ती नियमों में छूट देने का सीधा अधिकार चंडीगढ़ के प्रशासक के पास होगा,