सिर्फ पेट भरना नहीं, पोषण से भविष्य संवारना है। 🌱
बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए सिर्फ भोजन नहीं, संतुलित, विविध और पौष्टिक आहार भी जरूरी है।
आज का सही पोषण, कल का स्वस्थ भविष्य।
Child Nutrition | Balanced Diet | Healthy Growth
#NutritionWeek#ChildNutrition
#NHMUP
#NutritionForGrowth
गर्भावस्था के दौरान नियमित स्वास्थ्य जांच, माँ और शिशु—दोनों के स्वस्थ भविष्य की मजबूत नींव है। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) के अंतर्गत प्रत्येक माह की 1, 9, 16 और 24 तारीख को गर्भवती महिलाओं के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं विशेषज्ञ परामर्श की सुविधा उपलब्ध है।
समय पर जांच कराएं, संभावित स्वास्थ्य जोखिमों की समय रहते पहचान करें और सुरक्षित मातृत्व की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाएं।
Safe Motherhood Campaign | Antenatal Care | Maternal Health | Pregnancy Checkup | Healthy Pregnancy
#SafeMotherhood #MaternalHealth #PregnancyCare #AntenatalCare #HealthyPregnancy #NHMUP
बाढ़ के दौरान सावधानी सिर्फ पानी से बचाव सीमित नहीं है।
मृत पशु-पक्षियों का सुरक्षित और उचित निस्तारण भी संक्रमण से बचाव के लिए बेहद जरूरी है।
स्वच्छता का ध्यान रखें और बीमारी के खतरे को कम करें।
Flood Safety | Dead Animals | Infection Prevention | Disease Prevention
#FloodSafety #InfectionPrevention #DiseasePrevention #PublicHealth #StaySafe
केला सिर्फ स्वाद नहीं, पोषण का भी खज़ाना है!
कच्चे केले से लेकर पूरी तरह पके केले तक, हर अवस्था की अपनी अलग पोषण विशेषता होती है। इसलिए अगली बार केला चुनते समय, सिर्फ स्वाद नहीं, बल्कि अपनी पोषण सम्बंधित ज़रूरतों का भी ध्यान रखें।
Banana Nutrition | Healthy Diet | Balanced Nutrition | Prebiotic Fiber | Antioxidants
#BananaNutrition #HealthyDiet #BalancedNutrition #NHMUP #NutritionAwareness
अपनों की खुशहाली सिर्फ़ उनकी मुस्कान तक सीमित नहीं है, उनके मन का हाल जानना भी ज़रूरी है।
हम अक्सर कोई ज़रूरी संदेश अपने प्रियजनों के साथ साझा या फॉरवर्ड कर देते हैं। इसी तरह, मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी ज़रूरी जानकारी भी अपने परिवार, दोस्तों और सहकर्मियों तक पहुँचाएँ।
अगर आप या आपका कोई अपना भावनात्मक तनाव से गुजर रहा है, तो Tele-MANAS: 14416 पर मदद लें।
24×7 | निःशुल्क | गोपनीय | बहुभाषी
सही समय पर मिली मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी, मदद की ओर पहला कदम बन सकती है।
इसलिए Tele-MANAS का नंबर साझा करें—शायद आपकी एक छोटी-सी पहल किसी के लिए बहुत बड़ी मदद बन जाए।
Mental Wellbeing | Emotional Support | Mental Health | Self Care | Emotional Wellness
#MentalWellbeing #EmotionalSupport #MentalHealth #SelfCare #NHMUP
इन्फ्लुएंजा- ए- एच 1 एन 1 से बचाव के लिए अपनी दिनचर्या में थोड़ी सावधानी शामिल करें।
छोटी-छोटी सावधानियों से न केवल आप खुद को सुरक्षित रख सकते हैं, बल्कि अपने आसपास के लोगों की सुरक्षा में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
Seasonal Wellness | Healthy Routine | Health Safety | H1N1 | Swine Flu
#Influenza #H1N1 #HealthySeason #CommunityHealth #NHMUP
🧠 तंबाकू सिर्फ एक लत ही नहीं, बल्कि गंभीर बीमारियों का बड़ा कारण है।
इस क्विज़ का सही उत्तर चुनें और कमेंट में अपना जवाब बताइए। साथ ही, इस पोस्ट को शेयर करके दूसरों को भी तंबाकू के खतरों के प्रति जागरूक करें।
Tobacco Awareness | Health Quiz | Cancer Prevention
#TobaccoAwareness #HealthQuiz #CancerPrevention #QuitTobacco #NHMUP
🌞 दिन अच्छा चाहिए?
शुरुआत अच्छी करें। ☀️
यदि दिन की शुरुआत स्वस्थ आदतों से हो, तो शरीर को ऊर्जा, मन को शांति और जीवन को सकारात्मक दिशा मिलती है।
ध्यान, नियमित सैर, पर्याप्त पानी और पौष्टिक नाश्ता जैसी छोटी-छोटी आदतें आपके पूरे दिन को बेहतर बना सकती हैं।
Healthy Start | Positive Lifestyle | Self Care Routine
#StartHealthy #HealthyChoices
#WellnessJourney
मासिक धर्म पर खुलकर बात करें क्योंकि यह शर्म का विषय नहीं, बल्कि नारी शक्ति और प्राकृतिक प्रक्रिया का प्रतीक है। 🌸
Menstrual Hygiene | Period Awareness | Menstrual Wellness
#PeriodAwareness#MenstrualHygiene#NHMUP#WomensHealth
जानवर के काटने पर हर क्षण कीमती होता है। इसलिए उनके काटने या खरोंचने पर समय पर उपचार अवश्य कराएं। 🩺⚠️
Rabies Prevention | Animal Bite Safety | Rabies Awareness
#RabiesAwareness#HealthSafety#NHMUP
प्रदूषण के दुष्प्रभाव से बचाव के लिए जागरूक रहें। खिड़कियां सुबह-शाम बंद रखें, जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें, धूम्रपान से बचें और स्वच्छ ईंधन का उपयोग करें। इसके साथ ही गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों का विशेष ध्यान रखें और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं।
#FightPollution #StayHealthy #CleanAirForAll #ProtectEnvironment #HealthyLifestyle #NHMUP #UPCM
थोड़ी सी लापरवाही, मलेरिया को मौका दे सकती है।
मलेरिया से बचाव की शुरुआत मच्छरों के प्रजनन को रोकने से होती है। घर और आसपास कहीं भी पानी एकत्रित न होने दें तथा संभावित प्रजनन स्थलों की नियमित सफाई करें।
Malaria Prevention | Mosquito Breeding | Stagnant Water | Vector Control
#MalariaPrevention #StopMalaria #FightMosquitoes #NHMUP
उत्तर प्रदेश में TeleMANAS पर बढ़ते कॉल्स का आँकड़ा लोगों के बढ़ते भरोसे को दर्शाता है। यह बताता है कि मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी सहायता अब लोगों के लिए पहले से अधिक सुलभ और सहज हो रही है।
28 अगस्त 2026 तक 8 लाख+ कॉल्स के साथ TeleMANAS UP ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की।
वहीं 28 अप्रैल 2026 को 7 लाख कॉल्स का आँकड़ा पार हुआ था—यानी सिर्फ 4 महीनों में 1 लाख+ अतिरिक्त कॉल्स।
मन की बात कहने में झिझक कैसी?
बिना झिझक अपनी बात साझा करें और 24×7 निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य सहायता के लिए 14416 पर कॉल करें।
बात करें, मदद लें—स्वस्थ मन की ओर एक कदम बढ़ाएं।
TeleMANAS UP | Mental Health Helpline | Mental Health Support | TeleMANAS 14416
#TeleMANAS #TeleMANASUP #MentalHealth #MentalHealthAwareness #HealthyMind #NHMUP
शुगर को रखें नियंत्रित,
टीबी से रहें सुरक्षित!
बढ़ा हुआ शुगर स्तर, शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को प्रभावित कर सकता है, जिससे टीबी का खतरा बढ़ सकता है।
लक्षणों को पहचानें, समय पर जांच कराएं और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं।
Diabetes | TB Prevention | Health Checkup | Public Health
#DiabetesCare #HealthAwareness #EarlyDiagnosis #NHMUP
🚭 तंबाकू की लत न केवल शरीर को, बल्कि परिवार की खुशियों को भी प्रभावित करती है। यह धीरे-धीरे आपके स्वास्थ्य को जोखिम में डालती है, इसलिए आज ही इसे छोड़कर स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ाएं। 💚
Tobacco awareness | Quit smoking | Health risk
#QuitTobacco#SayNoToSmoking#NHMUP
🔴⚠️सतर्क रहें, सुरक्षित रहें — क्योंकि TB किसी को भी हो सकता है!
यदि आप टीबी मरीज के संपर्क में रहते हैं, कुपोषित हैं, पहले टीबी से ठीक हो चुके हैं, HIV संक्रमित हैं, लंबे समय से धूम्रपान या शराब का सेवन करते हैं अथवा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में निवास करते हैं — तो आपको टीबी संक्रमण का खतरा अधिक है। ऐसे में अतिरिक्त सावधानी बरतें और लक्षण दिखते ही तुरंत नज़दीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराएं।
टीबी हारेगा देश जीतेगा | TB Mukt Bharat
#टीबी_हारेगा_देश_जीतेगा #TBMuktBharat #NHMUP
मुंह में होने वाले असामान्य बदलावों को हल्के में न लें।
दर्द न होने के बावजूद, लंबे समय से बने बदलावों पर ध्यान देना ज़रूरी है। समय पर जांच और उचित इलाज से ओरल कैंसर की पहचान और उपचार की राह आसान हो सकती है।
Oral Cancer| Early Detection | Cancer Awareness | Oral Health
#OralCancer #EarlyDetection #CancerAwareness #OralHealth #NHMUP
🦟 बरसात के मौसम में थोड़ी-सी सतर्कता कई गंभीर बीमारियों से बचाव का आधार बन सकती है। स्वस्थ रहने के लिए जागरूकता अपनाएं और सुरक्षा को अपनी प्राथमिकता बनाएं। 🌿
Monsoon Safety | Mosquito Prevention | Vector Borne Diseases
#MonsoonCare#MosquitoPrevention#HealthAwareness#NHMUP
सर्पदंश का निशान हर बार एक जैसा नहीं दिखता, लेकिन हर क्षण की देरी जानलेवा हो सकती है।
साँप के काटने के बाद केवल निशान देखकर खतरे का अंदाज़ा न लगाएँ। कई बार, विशेषकर करैत (Krait) के काटने पर, स्पष्ट दाँतों के निशान भी दिखाई नहीं देते। यदि साँप के काटने का संदेह हो, तो तुरंत नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र जाएँ और बिना देरी के उचित उपचार प्राप्त करें।
सतर्क रहें, सुरक्षित रहें!
सर्पदंश | करैत साँप | Snake Bite Awareness | Snake Bite Symptoms | National Health Mission Uttar Pradesh
#SnakeBiteAwareness #Sarpdansh #PublicHealth #StaySafe
#SnakeBite