फर्क साफ है...
एक तरफ: धर्मनिरपेक्षता का नकाब ओढ़कर सनातन विरोधी एजेंडा चलाने वाला विपक्ष।
दूसरी तरफ: अपनी जड़ों और संस्कृति पर गर्व करने वाला नेतृत्व।
ॐ श्री चित्रगुप्ताय नमः
ब्रह्मा जी के दिव्य अंश, सृष्टि के समस्त प्राणियों के कर्मों का लेखा-जोखा रखने वाले, लेखनी के अधिष्ठाता भगवान श्री चित्रगुप्त जी के पूजन-दिवस की प्रदेश वासियों एवं श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
भगवान चित्रगुप्त जी की अनुकम्पा से प्रत्येक हृदय में सत्य, धर्म और न्याय की ज्योति प्रज्वलित हो और सभी सन्मार्ग पर अग्रसर हों, यही प्रार्थन�� है।
अगर आप वाहन चालक हैं तो सुरक्षित ड्राइविंग एवं सुखद अनुभव के लिए अपने टायरों की शेल्फ लाइफ़ और अधिकतम गति (स्पीड) का प्रेशर झेलनें की छमता जानना आपके लिए बहुत ज़रूरी है।
क्या आप जानते हैं कि प्रत्येक टायर की गति रेटिंग टायर की बाहरी सतह पर L से Y तक के अक्षर द्वारा दर्शाई जाती है?
आप भलीभाँति जानते हैं कि तेज गति में टायर का फटना मतलब सीधा मौत के आगोश में जाना। कई बार टायर विस्फोट बढ़ी हुई गति के कारण होते हैं, और इसे आप अपने टायरों पर दर्शाए गए अक्षर की जाँच करके रोक सकते है। इसलिए, दुर्घटनाओं से बचने के लिए यह सुनिश्चित करना बहुत ज़रूरी है कि आपके टायर तेज़ गति के दबाव को झेल सकें।
प्रत्येक पहिये या टायर की एक निश्चित गति रेटिंग होती है, जिसमें अक्षर L का अर्थ है अधिकतम गति 120 किमी/घंटा और अक्षर Y का अर्थ है अधिकतम गति 300 किमी/घंटा।
टायर पर अंकित शब्द एवं अधिकतम गति :~
———————————————
• अक्षर L - अधिकतम गति 120 किमी।
• अक्षर M - अधिकतम गति 130 किमी।
• अक्षर N - अधिकतम गति 140 किमी।
• अक्षर P - अधिकतम गति 150 किमी।
• अक्षर Q - अधिकतम गति 160 किमी।
• अक्षर R - अधिकतम गति 170 किमी।
• अक्षर H - अधिकतम गति 210 किमी।
• अक्षर V - अधिकतम गति 240 किमी।
• अक्षर W - अधिकतम गति 270 किमी।
• अक्षर Y - अधिकतम गति 300 किमी।
आज ही अपने टायर की अधिकतम डिज़ाइन की गई गति क्षमता के बारे में जागरूक होकर सड़क पर सुरक्षित रहें।
सौजन्य से : @NCIBHQ
आवश्यक जानकारी :~
————————
अगर आपका मोबाइल चोरी हो गया हो और पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है तो घबराएं नहीं। आईपीसी की धारा 379 के तहत चोरी दंडनीय अपराध है। मोबाइल चोरी होने पर पुलिस एफआईआर दर्ज करने से इनकार नहीं कर सकती। सीआरपीसी की धारा 154 के तहत पुलिस की ये ड्यूटी है कि गंभीर अपराधों के मामले में एफआईआर दर्ज करे। सुप्रीम कोर्ट ने 2014 में ललिता कुमारी बनाम यूपी सरकार के माम���े में गाइडलाइंस तय किया था कि किसी भी गंभीर अपराध के बारे में शिकायत मिलने पर पुलिस को एफआईआर दर्ज करनी ही होगी। अगर पुलिस अफसर ऐसा नहीं करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
अगर पुलिस मोबाइल चोरी की एफआईआर नहीं दर्ज करती है तो आप अपनी शिकायत को डाक के जरिए सीधे पुलिस अधीक्षक (SP) को भेज सकते हैं। अगर एसपी भी कोई कार्रवाई नहीं करते तब आप सीआरपीसी की धारा 156 (3) के तहत ज्यूडिशियल मैजिस्ट्रेट का दरवाजा खटखटा सकते हैं। कई राज्यों में ऐसे मामलों में ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराने की भी सुविधा है।
मोबाइल चोरी या गुम हो जाने पर आपको बिना देरी किए केंद्र सरकार की हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए। आप हाल में लॉन्च किए गए 'संचार साथी पोर्टल' पर इसकी शिकायत दर्ज करा अपने मोबाइल फोन को ट्रैक भी कर सकते हैं और ब्लॉक भी करा सकते हैं। इससे आपके मोबाइल में स्टोर डेटा सेफ रहेगा। दरअसल दूरसंचार विभाग ने गुम या चोरी हुए मोबाइलों को ट्रैक और ब्लॉक करने के लिए संचार साथी पोर्टल बनाया है। सेन्ट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (CEIR) के डेटा का इस्तेमाल कर ये पोर्टल मोबाइल को ट्रैक या ब्लॉक करता है। CEIR एक डेटा बैंक है जिसमें लोगों के मोबाइल मॉडल, सिम नंबर और IEMEI नंबर जै��े डीटेल रहते हैं।
इसके लिए आपको सबसे पहले संचार साथी पोर्टल https://t.co/cT3wNk2sHr पर जाना होगा। वहां आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्टर करने के बाद आपको ब्लॉक स्टोलेन/लॉस्ट मोबाइल, अन-ब्लॉक फाउंड मोबाइल और चेक रिक्वेस्ट के ऑप्शन दिखेंगे। अगर आपका मोबाइल चोरी या गुम हुआ है तो उसका मिसयूज रोकने के लिए उसे ब्लॉक कराना जरूरी है। इसलिए आप ब्लॉक मोबाइल का ऑप्शन चुनिए। अपना नाम, मोबाइल नंबर, IMEI डीटेल, किसी ब���रैंड का मोबाइल है, मॉडल और इनवॉइस जैसे डीटेल भरें और उसे जुड़े डॉक्युमेंट अपलोड करें। उसके बाद आपको मोबाइल चोरी होने या खोने से जुड़ी सूचनाएं देनी होंगी मसलन कहां और कब मोबाइल खोया। इसके बाद आपको अपनी पहचान स्थापित करने के लिए आईकार्ड का डीटेल देना होगा। फिर आपको मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा जिसे वेरीफाई करने के बाद एक नया पेज खुलेगा जहां आपको अपना अकाउंट बनाना होगा। अकाउंट बनाने के बाद आप अपने मोबाइल को ट्रैक या ब्लॉक कर सकते हैं।
आज श्री रामजन्मभूमि मंदिर में हुई एक सुंदर घटना का वर्णन:
आज सायंकाल लगभग 5:50 बजे एक बंदर दक्षिणी द्वार से गूढ़ मंडप से होते हुए गर्भगृह में प्रवेश करके उत्सव मूर्ति के
पास तक पहुंचा। बाहर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने देखा, वे बन्दर की ओर यह सोच कर भागे कि कहीं यह बन्दर उत्सव मूर्ति को जमीन पर न गिरा दे। परन्तु जैसे ही पुलिसकर्मी बंदर की ओर दौड़े, वैसे ही बंदर शांतभाव से भागते हुए उत्तरी द्वार की ओर गया। द्वार बंद होने के कारण पूर्व दिशा की ओर बढ़ा और दर्शनार्थियों के बीच में से होत��� हुआ, बिना किसी को कष्ट पहुंचाए पूर्वी द्वार से बाहर निकल गया।
सुरक्षाकर्मी कहते हैं कि ये हमारे लिए ऐसा ही है, मानो स्वयं हनुमान जी रामलला के दर्शन करने आये हों।
अयोध्य के गाँव से वायरल इस वीडियो में पु���ाने सपाई यादव समाज को सुना और शेयर किया जाना चाहिए ✊🚩
भीमसेन यादव की बातें अखिलेश यादव के समर्थक यादव भाईयो के दिमागी तार हिला देंगी ।
पूरा वीडियो यह है, जो भारत को तोड़ना चाहते हैं, जातियों में बांटना चाहते हैं, अपनी रोटियाँ सेकना चाहते हैं, ऐसे षडयंत्रकारी लोग इस पूरी clip को ना चला कर केवल 20 सेकण्ड की clip से भ्रम फैलाना चाहते हैं लोगों के बहकावे में ना आयें और जातियों के नाम पर देश तोड़ने वाले लोगों को माफ़ी माँगनी चाहिये, पूज्य स्वामी रामदेव जी तो बहुत अच्छा काम कर रहे हैं #IsupportPatanjali
इसे सेव कर सुरक्षित कर लें, ऐसी पोस्ट कम ही आती है..
शरीर की रक्षा हेतु आज का चिकित्सीय सद्विचारः
1. आमाशय को डर लगता है जब आप सुबह का नाश्ता नहीं करते हैं।
2. किडनी को डर लगता है जब आप 24 घण्टों में 10 गिलास पानी भी नहीं पीते।
3. गाल ब्लेडर को डर लगता है जब आप 10 बजे रात तक भी सोते नहीं और सूर्योदय तक उठते नहीं हैं।
4. छोटी आँत को डर लगता है जब आप ठंडा और बासी भोजन ��ाते हैं।
5. बड़ी आँतों को डर लगता है जब आप तैलीय मसालेदार मांसाहारी भोजन करते हैं।
6. फेफड़ों को डर लगता है जब आप सिगरेट और बीड़ी ��े धुएं, गंदगी और प्रदूषित वातावरण में सांस लेते है।
7. लीवर को डर लगता है जब आप भारी तला भोजन, जंक और फ़ास्ट फ़ूड खाते है।
8. हृदय को डर लगता है जब आप ज्यादा नमक और केलोस्ट्रोल वाला भोजन करते है।
9. पैनक्रियाज को डर लगता है जब आप स्वाद और फ्री के चक्कर में अधिक मीठा खाते हैं।
10. आँखों को डर लगता है जब आप अंधेरे में मोबाइल और कंप्यूटर के स्क्रीन की लाइट में काम करते है।
11. मस्तिष्क को डर लगता है जब आ�� नकारात्मक चिन्तन करते हैं।
आप अपने तन के कलपुर्जों को मत डरायें ये सभी कलपुर्जे बाजार में उपलब्ध नहीं हैं। जो उपलब्ध हैं वे बहुत महँगे हैं और शायद आपके शरीर में एडजस्ट भी न हो सकें। इसलिए अपने शरीर के कलपुर्जों को स्वस्थ रखें...स्वस्थ रहें ,मस्त रहें, व्यस्त रहें।
पोस्ट स्वास्थ्य जानकारी हेतु ज्यादा से ज्यादा रिपोस्ट शेयर फालो जरूर करें धन्यवाद
कमर दर्द को करें तुरन्त गायब...
कमर दर्द हो या, पीठ के नीचले हिस्से में दर्द (रीढ़ क�� हड्डी के नीचे के नीचले हिस्से में दर्द) या फिर पीठ के ऊपरी हिस्से में दर्द। लोग इस दर्द से काफी परेशान रहते हैं। कई लोग सोचते हैं कि कमर दर्द या पीठ दर्द सिर्फ वृद्धावस्था में होता है, लेकिन यह सच नहीं है। यह किसी भी उम��र में होने वाली तकलीफदेह बीमारी है। आज की बदलती जीवनशैली पीठ या कमर दर्द का कारण बन रही है। महिलाओं में मासिक एवं गर्भावस्था के दौरान कमर दर्द की शिकायत अधिक देखी जाती है। अधिकांश लोग कमर दर्द के लिए अंग्रेजी दवा का इस्तेमाल करते हैं लेकिन आप चाहे तो कमर दर्द का इलाज घरेलू उपाय से भी कर सकते हैं।
कमर दर्द (पीठ दर्द) के कारण क्या हो सकते हैं?
1. कैल्शियम की कमी का होना- कमर दर्द (पीठ दर्द) होने की ���ंभावना मुख्य रूप से ऐसे लोगों में अधिक रहती है, जिनके शरीर में कैल्शियम की कमी होती है।
2. ज्यादातर देर तक बैठकर काम करना- आज के वर्तमान समय में ज्यादातर लोगों को बैठकर काम करना पड़ता है।
ऐसी स्थिति में ऐसे लोगों को कमर दर्द (पीठ दर्द) होने की संभावना काफी ज्यादा रहती है।
3. अर्थराइटिस से पीड़ित होना- कमर दर्द (पीठ दर्द) ऐसे लोगों को भी हो सकती है, जो अर्थराइटिस से पीड़ित होती हैं। ऐसे लोगों को अ��ना अर्थराइटिस का परीक्षण पूरा कराना चाहिए ताकि उन्हें किसी तरह की गंभीर बीमारी न हो।
4. बैठने की मुद्र�� सही न होना- अक्सर,आपने ऐसे लोग देखे होंगे, जिनके बैठने की मुद्रा (position) सही नहीं होती है। ऐसे लोगों को कमर दर्द (पीठ दर्द) होने की संभावना काफी अधिक रहती है।
5. एक्सराइज़ न करना- आमतौर पर, ऐसा माना जाता है कि हम सभी को कम-से-कम 15-30 मिनट एक्सराइज़ करनी चाहिए। एक्सराइज़ हमारे शरीर को लचीला बनाने में सहायक साबित होती है।
इसके बावजूद कुछ लोग एक्सराइज़ नहीं करते हैं, जिनके कारण उन्हें कमर दर्द (पीठ दर्द) समेत हेल्थ काफी सारी समस्याएं हो सकती हैं।
◾अदरक का प्रयोग
अदरक में एंटी-इंफलेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इतना ही नहीं, यह एक प्राकृतिक दर्द निवारक के रूप में काम करता है। इसके इस्तेमाल के लिए आप अदरक के टुकड़ों को एक गिलास पानी में डालकर उबालें और फिर उसे हल्का ठंडा करके उसमें शहद मिलाएं। इस पानी का सेवन सिर्फ कमर दर्द ही नहीं बल्कि शरीर के हर भाग में होने वाले दर्द से राहत दिलाता है।
◾लहसुन है लाभकारी
अदरक की तरह लहसुन भी दर्द को दूर करने में रामबाण की तरह ��ाम करता है। जिन लोगों को अक्सर कमर में दर्द की शिकायत रहती है, उन्हें हर रोज सुबह खाली पेट दो-तीन कलियां लहसुन की चबानी चाहिए। वहीं अगर आपको शरीर के किसी भी भाग में तेज दर्द है तो आप लहसुन का तेल लगाकर उस हिस्से की मालिश करें। इससे आपको काफी आराम मिलेगा। आप चाहें तो नारियल तेल में लहसुन और लौंग को मिलाकर पकाएं। जब यह हल्का गुनगुना रह जाए तो इसका इस्तेमाल करें। यह तेल भी कमर दर्द के लिए बहुत लाभक���री माना जाता है।
◾करें सिकाई
कमर दर्द को दूर करने के लिए आप सबसे पहले गरम पानी लेकर उसमें थोड़ा नमक मिलाएं। अब इस पानी में तौलिया भिगोकर निचोड़ें। इसके बाद पेट के बल लेट जाएं और इस तौलिए से कमर की सिकाई करें। आपको तुरंत लाभ नजर आएगा। इसके अतिरिक्त कमर की सिकाई करने के लिए आप कढ़ाई में नमक डालकर उसे सेंक लें। अब इस नमक को किसी मोटे सूती कपड़े में बांधकर पोटली बनाएं। अब इस पोटली से कमर की सिकाई करें। यह भी कमर दर्द को दूर करने का एक अचूक नुस्खा है।
कमर दर्द का इलाज
◾कैल्शियम की कमी को पूरी करने के लिए डेयरी प्रॉडक्ट और कैल्शियम से भरपूर आहार खाएं। रोजाना 2 गिलास दूध जरूर पीएं। इसके अलावा हड्डियों की कमजोरी कमर दर्द का सबसे बड़ा कारण हैं हड्डियों की कमजोरी को दूर करने के लिए रोज सुबह की धुप में 25 से 30 मिनट तक बैठे।
◾सोंठ
सोंठ सूखी हुई अदरक होती है, जिसके सेवन से पाचन तंत्र, श्वसन तंत्र और वात दोष संबंधी समस्या से राहत मिलती है। सोंठ को सेंधा नमक के साथ सेवन करने से वात दोषों में कमी आती है। सोंठ को काढ़े, अर्क, पाउडर, टैबलेट, रस आद�� के रूपों में सेवन किया जा सकता है, जिससे आपको कमर दर्द में राहत मिलेगी।
◾सिंहनाद गुग्गुल
सिंहनाद गुग्गुल कमर दर्द और वात दोषों के लिए एक अच्छी औषधि है। कमर दर्द के लिए सिंहनाद गुग्गुल की एक से दो गोलियों को पानी के साथ दिन में तीन बार ले सकते हैं। इसके अलावा अपने डॉक्टर के परामर्श पर ही सिंहनाद गुग्गुल खाएं।
◾बालारिष्ट
बालारिष्ट एक प्रकार का सिरप होता है, जो अश्वगंधा, गुड़, अरंडी की जड़, ल��ंग, इलायची आदि जड़ी-बूटियों से मिला कर बनाया जाता है। बालारिष्ट वात असंतुलन को संतुल��त करता है, जिससे कमर दर्द में राहत मिलती है।
ॐ श्री चित्रगुप्ताय नमः
भगवान ब्रह्मा जी के दिव्यांश, ले���नी के आराध्य, भगवान चित्रगुप्त जी के पूजन-दिवस की सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं!
भगवान चित्रगुप्त जी की कृपा से सभी के जीवन में ज्ञान, सुख, समृद्धि का संचार हो।
भगत सिंह कहते थे, "बहरे कानों तक अपनी आवाज़ पहुँचाने के लिए अक्सर धमाकों की ज़रूरत पड़ती है।"
लेकिन उनको कहाँ पता था कि लोगों की स्मृति इतनी कमज़ोर है कि उनके जाने के बाद वे सिर्फ़ उनका 'धमाका' ही याद रखेंगे। और उनको भूल जाएँग���, उनके संघर्ष को भूल जाएँगे।
28 सितंबर को भगत सिंह का जन्मदिन है। इस दिन सुबह से ही भगत सिंह के नाम और फोटो के साथ कई संदेश फॉरवर्ड किए जाएँगे। माहौल गरम होगा, लोग सलाम ठोकेंगे, और अगले दिन सब कुछ भूल जाएँगे।
लेकिन हम चाहते हैं कि इस बार 28 सितंबर बीतने के बाद भी, भगत सिंह के संघर्ष का एक अंश आपके भीतर ही रह जाए। भगत सिंह पर आधारित कहानियाँ तो हम बचपन से ही देखते आए हैं। आज हम भगत सिंह के जीवन से कुछ ��थ्य आपके लिए लाए हैं।
इन सारी घटनाओं के साथ, उस वक्त पर उनकी उम्र पर ��ी ध्यान दें। और विचार करें कि उस उम्र में आपका जीवन कैसा था।
जन्म: 28 सितंबर 1907, लायलपुर (पंजाब) में जन्म हुआ।
➖ 10 की उम्र में कक्षा 9 तक पढ़ाई पूरी की।
➖ 12 की उम्र में जलियाँवाला बाग हादसा देखा। वहाँ की खूनभरी मिट्टी बोतल में बंद कर घर लेकर आए।
➖ 14 की उम्र में नेशनल कॉलेज, लाहौर गए। पहली बार किसी छात्र को 10वीं किए बिना, प्रतिभा के दम पर कॉलेज में एडमिशन मिला।
➖ 16 की उम्र में इंटरमीडिएट की परीक्षा प���स की। HRA (बाद में HSRA बना) जॉइन किया।
➖ 16 की उम्र में शादी के लिए दबाव के चलते घर से भागकर कानपुर चले गए।
➖ 16 की उम्र में 'प्रताप' नाम की पत्रिका में लेखन का काम मिला। साथ ही अलीगढ़ के एक स्कूल में हेडमास्टर की नौकरी मिली।
➖ 19 की उम्र में गरिबाल्डी व मज़ीनी की संस्था 'Young Italy' से प्रेरित होकर 'नौजवान भारत स��ा' नाम की संस्था शुरू की।
➖ 20 की उम्र में पहली बार जेल गए। 5 हफ़्तों के लिए पुलिस हिरासत में रहे। 60 हज़ार रुपए देकर ज़मानत मिली। शहर से बाहर जाने पर पाबंदी लगी तो कीर्ति, अकाली, महारथी, प्रभा व चाँद जैसी पत्रिकाओं के लिए क्रांतिकारी लेख लिखे।
➖ 21 की उम्र में लाला लाजपत राय जी की हत्या का बदला लिया। लाहौर से वेश बदलकर निकल गए।
➖ 21 की उम्र में 'सेंट्रल असेम्ब्ली' (आज का संसद भवन) में बम व अपने मिशन से ���ुड़े पैम्फलेट फेंके।
➖ 22 की उम्र में राजनीतिक कैदियों के हितों के लिए 112 दिनों की भूख हड़ताल पर बैठे। साथ में, अपना केस भी लड़ा। केस के दौरान अलग-अलग मौक़ों पर आवाज़ ना सुने जाने पर दो बार फिर भूख हड़ताल पर बैठे।
➖ 23 की उम्र में 23 मार्च 1931 को फाँसी पर चढ़ गए। पार्थिव शरीर के टुकड़े कर, बोरे में भरा और गाँव के बाहर पुलिस कर्मियों द्वारा जला दिया गया।
वि��क्षण प्रतिभा के धनी थे: 5 भाषाएँ जानते थे, कॉलेज के दिनों से ही अभिनय में रुचि रखते थे, उनके द्वारा लिखे गए 100+ लेख पत्रिकाओं व अख़बारों में प्रकाशित हुए, मृत्युदण्ड मिलने पर बिना कोई अपील दायर किए फाँसी पर चढ़ गए।
➖➖➖➖
कुछ ऐसे थे हमारे भगत सिंह। लेकिन आज हम उन्हें कैसे याद करते हैं?
आज हम उनके जीवन के किन पहलुओं का उत्सव मनाते हैं?
आज भी उनके नाम लेने भर से हमारी धड़कने तेज़ हो जाती हैं। पर हमा��े भीतर भगत सिंह जैसी सत्यनिष्ठा और निडरता जगाने वाले कितने तत्त्व हैं हमारे जीवन में?
आज आचार्य प्रशांत और आपकी संस्था सत्यनिष्ठा और निडरता को हर व्यक्ति के भीतर जगाने का प्रयास कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य बहुत बड़ा है, आपकी सहभागिता अपेक्षित है।
सत्यनिष्ठा और निडरता के निशुल्क स्रोतों का लाभ लेते रहें। स्वागत है:
➖ 5,500 लेख: https://t.co/13ysvB3IYP
➖ 25,000 वीडियो: https://t.co/aeyVHJ1QiY
व आचार्य प्रशांत के संदेश को हर व्���क्ति तक लेकर ��ाने में अपना योगदान दें: https://t.co/tfX9ovFjV3
अगर आप अक्सर या कभी-कभी भारतीय रेल की यात्रा करते हैं तो भारतीय रेलवे एवं आपके अधिकार से जुड़ी निम्नांकित जानकारी आपको अवश्य जानना चाहिए,
• रेलवे द्वारा “नो बिल - नो पेमेंट” की नीति लागू हैं। उपरोक्त नीति के तहत विक्रेताओं द्वारा ग्राहकों को बिल देना अनिवार्य हैं। ट्रेन अथवा रेलवे प्लेटफार्म पर यदि कोई विक्रेता आपको बिल देने से इंकार करता है तो आप को उसे बिना पैसे दिये मुफ्त में उपरोक्त सामान ले सकते हैं।
• अगर आपको जल्दबाजी में कहीं जाना हो और टिकट बुक न हो पाए तो सिर्फ प्लैटफॉर्म टिकट के साथ ट्रेन में चढ़ सकते हैं। इसके बाद टीटीई (ट्रेन टिकट इग्जै���नर) के पास जाकर टिकट बनवा लें। सीट खाली होने पर आपको सिर्फ रिजर्व्ड टिकट लेने के लिए पैसे देने पड़ते हैं, लेकिन यह भी ध्यान रखें कि सीट खाली न होने पर अगर आप बैठते हैं तो पेनल्टी वसूली जाएगी।
• सफर के दौरान अगर ट्रेन कोच में में पानी खत्म हो जाए या टॉइलट गंदा हो या ट्रेन में पंखे और लाइट खराब हो या फिर एसी सही से काम न कर रहा हो तो इसकी शिकायत ट्रेन के TTE या रेलवे के अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर करें, समस्या का जल्दी ही निवारण होगा।
• अगर ट्रेन अगर 3 घंटे से ज्यादा लेट होती है और इस वजह से आप उसमें सफर नहीं करते या बंद की वजह से, रेल रोको और बाढ़ समेत अन्य दूसरी वजहों से अ��र ट्रेन कैंसल हो जाए या ट्रेन को अगर तय रूट पर नहीं, दूसरे रूट पर चलाया जाए और यात्री का स्टेशन उस रूट पर न हो तों इस स्थित में आप कन्फर्म टिकट/ तत्काल टिकट के बदले पूरा रिफंड वापस ले सकते हैं।
• ई-टिकट बुक करने वाले पैसेंजर्स 24 घंटे पहले तक बोर्डिंग स्टेशन बदल सकते हैं। यह भी ध्यान रहे कि इसे एक बार ही किया जा सकता है। साथ ही, अगर टिकट एसी क्लास का है और रेलवे की वजह से स्लीपर में सफर करना पड़ रहा ह�� तो रिफंड क्लेम कर ��कते हैं। अगर एसी कोच में एसी खराब होता है तो रिफंड क्लेम किया जा सकता है।
• आपके नाम से जारी कन्फर्म टिकट पर आपके माता-पिता, भाई, बहन, बेटा, बेटी और आपका जीवनसाथी सफर कर सकता है। इसके लिए आपको टिकट ट्रांसफर कराना होगा। जहां से ट्रेन चलेगी उसी स्टेशन पर आपको 24 घंटे पहले चीफ रिजर्वेशन सुपरवाइजर के पास रिक्वेस्ट देनी होगी। यात्री इसका फायदा तभी उठा सकते हैं जब उसके स्टेशन से ही ट्रेन शुरू होती हो या मूल स्टेशन उसके शहर के आसपास ही हो।
• हर ट्रेन में फर्स्ट एड बॉक्स की सुविधा होती है। ऐसे में शारीरिक रूप से कोई भी परेशानी होने पर आप फर्स्ट एड बॉक्स मांग कर सकते हैं। यह बॉक्स आपको टीटीई या ट्रेन में मौजूद रेलवे कर्मचारी से मिल सकता है। यह सर्विस फ्री है।
• अगर आपने ऑनलाइन टिकट लिया हो और आपके पास न टिकट हो और न ही मेसेज तो भी आप सफर कर सकते हैं। आपके पास बस वैलिड आई कार्ड (आधार, पैन कार्ड, ड��एल आदि) होना चाहिए और अपनी सीट और बोगी नंबर पता होनी चाहिए।
• अमूमन रिजर्वेशन वाली हर तीन-चार बोगी के लिए एक टीटीई रहता है। अगर बोगी एसी है तो एक अटेंडेंट भी होता है। बोगी में सही सर्विस की जिम्मेदारी उसकी है। अगर वह अपना काम सही ढंग से नहीं कर रहा है तो इसकी शिकायत आप टीटीई से कर सकते हैं। इसी तरह अगर टीटीई आपकी बात नहीं मान रहा है तो उसके पास एक शिकायत पुस्तिका होती है, उसमें आप अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। कई बार टीटीई शिकायत पुस्तिका देने के लिए तैयार नहीं होता। ऐसे में आप अपनी शिकायत आने वाले कि���ी भी अगले स्टेशन के स्टेशन मास्टर के पास कर सकते हैं। या आप @RailMinIndia को टैग कर ट्वीट कर सकते हैं। यह रेलवे मंत्रालय का ट्विटर हैंडल है। यहां अमूमन सारी मदद मिल जाती है।
#सादर,
एनसीआईबी मुख्यालय
ये है इंदौर का श्री चित्रगुप्त चौराहा, जो अब गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड में सबसे बड़ी कलम दवात की स्टेच्यू के रूप में शामिल हो चुका है।
लाइक और शेयर किजिए।
#KayasthaFacts
देश के इतिहास में 14 अगस्त की तिथि कभी न भूलने वाली तिथि है। आज ही ��े दिन मजहबी और नफरती मानसिकता ने भारत का दु:खद विभाजन किया, जिसके दुष्परिणामस्वरूप असंख्य देश वासियों ने यातनाएं झेलीं और अपनी जान गंवाई।
'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' के अवसर पर बलिदान हुए सभी नागरिकों को विनम्र श्रद्धांजलि!
इस क्रूर-वीभत्स यातना के साक्षी सभी नागरिकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।