भारतीय महिला क्रिकेट टीम को ऐतिहासिक जीत की हार्दिक बधाई।
लंदन के प्रतिष्ठित लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए पहले महिला अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 270 रनों से हराकर हमारी बेटियों ने इतिहास रच दिया है। पूरी टीम को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।
देश को आप सभी पर गर्व है।
भारत के प्रतिभाशाली युवाओं ने एक बार फिर विश्व मंच पर तिरंगे का गौरव बढ़ाया है।
कोलंबिया में आयोजित 56वें इंटरनेशनल फिजिक्स ओलंपियाड 2026 में कनिष्क जैन, रिद्धेश अनंत बेंदाले, ऋषित गर्ग, श्रेष्ठ सुरैया और स्वरित जोशी द्वारा स्वर्ण पदक जीतना पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर सभी विजेताओं को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में प्रतिभाओं को मिल रहे निरंतर प्रोत्साहन और अनुकूल अवसरों के परिणामस्वरूप भारत के युवा वैश्विक मंचों पर निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं।
आज से लगभग 30 वर्ष पहले जिस विद्यालय से छात्र जीवन की अनेक यादें जुड़ीं, उसी CSKM पब्लिक स्कूल, छतरपुर जाने का अवसर मिला।
स्कूल के दिनों के मित्रों और परिवार के साथ उसी मेस में बैठकर भोजन किया, जहाँ कभी छात्र जीवन के कई यादगार पल बिताए थे। वर्षों बाद पुराने साथियों से मिलना और फिर से उसी परिसर में समय बिताना बेहद सुखद अनुभव रहा।
इस दौरान विद्यालय की आदरणीय प्राचार्या श्रीमती शकुंतला सत्संगी जैमन जी एवं अन्य अध्यापकों से आत्मीय भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
अपने विद्यालय लौटना और पुरानी यादों को फिर से जीना हमेशा विशेष होता है।
Indian music has lost one of its most cherished voices with the passing of legendary playback singer S. Janaki Amma Ji.
With her melodious and soulful voice, she captivated millions across generations through songs in various Indian languages. Her timeless melodies will continue to inspire and resonate with music lovers for years to come.
My heartfelt condolences to her bereaved family and the entire music fraternity.
Om Shanti.
नमन् बांकीपुर!
बांकीपुर की माटी से जुड़े युवा एवं समर्पित कार्यकर्ता श्री नीरज कुमार सिन्हा भारती जी को भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी घोषित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
बूथ से लेकर मंडल स्तर तक संगठन के लिए उनका निरंतर समर्पण इस दायित्व का आधार है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि बांकीपुर की देवतुल्य जनता श्री नीरज कुमार सिन्हा भारती जी को अपना आशीर्वाद देकर उन्हें प्रचंड मतों से विजयी बनाएगी तथा विकास और सुशासन की इस यात्रा को आगे बढ़ाएगी।
#BankipurKaBetaNeeraj
Delighted to witness the wonderful performance by the Naad Vocal Ensemble. Music has a unique ability to bring people together and today’s performance beautifully reflected the warmth and depth of India-New Zealand friendship.
केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
राष्ट्रहित के प्रति उनका समर्पण तथा रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई गति देने में उनका योगदान देश के लिए प्रेरणादायी है।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूँ।
@rajnathsingh
Sport is a key pillar of the India-Australia partnership, bringing our people closer through shared passion and mutual respect.
Delighted to visit the iconic Melbourne Cricket Ground (MCG) with PM Albanese.
More sporting exchanges, youth engagement and collaboration can further strengthen the India-Australia friendship.
@AlboMP@MCG
Wonderful to visit the Melbourne Cricket Ground with PM Albanese. The passion for sport continues to bring the people of India and Australia closer.
@AlboMP https://t.co/4agouUbx69
Excited to be among the Indian community in Melbourne. Their energy and enthusiasm are truly unmatched. They are one of the strongest pillars of India-Australia friendship. https://t.co/dG9F5vj5jr
India-Australia meetings are much like cricket:
The agenda is as focused as a One-Day International.
The decisions are as fast as T20 cricket.
The partnership is as long-lasting and deep as a Test match.
राष्ट्रनिर्माण, छात्रशक्ति और संगठन के सशक्त आधार के प्रतीक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने छात्रों में राष्ट्र प्रथम की भावना, सांस्कृतिक चेतना और नेतृत्व क्षमता के विकास के माध्यम से देश के भविष्य को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
अभाविप आज भी युवाओं को शिक्षा, संस्कार और सेवा के माध्यम से एक जागृत, संगठित एवं सशक्त भारत के निर्माण के लिए प्रेरित कर रहा है।