प्रदेश एवं देशवासियों को धनतेरस के शुभ अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं। सभी पर महालक्ष्मी की कृपा बनी रहे। प्रदेश में सुख, शांति एवं समृद्धि आए। बिहार प्रगति के शिखर पर पहुंचे।
बिहार कोकिल�� स्व० शारदा सिन्हा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। स्व० शारदा सिन्हा जी द्वारा छठ महापर्व पर गाए गए मधुर गीत बिहार समेत देश के सभी भागों में आज भी गूंजा करते हैं। बिहार की भूमि, संगीत जगत और संगीत प्रेमियों में उनकी स्मृति हमेशा रहेगी।
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान जी को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना है।
@iChiragPaswan
महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, लौह पुरुष, 'भारत रत्न' सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। देश की अखंडता एवं एकता के लिए सरदार पटेल जी का योगदान सभी देशवासियों की स्मृति में सदैव अंकित रहेगा।
बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए समर्थित जद(यू) के विजयी प्रत्याशी श्री नीरज कुमार जी से मुलाकात हुई। इस दौरान उन्हें जीत की हार्दिक बधाई दी तथा उन्हें उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं भी दी।
आज नालंदा के बिहारशरीफ स्थित उदंतपुरी में सरदार पटेल मेमोरियल कॉलेज का उद्घाटन किया। साथ ही संस्थापक प्राचार्य प्रो. राजेन्द्र प्रसाद जी की प्रतिमा का अनावरण भी किया।
माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उनके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना है।
@AmitShah
विजयादशमी के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इसे विजय पर्व के रूप में मनाया जाता है। यह असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह हमारे जीवन में संयम एवं आत्मिक बल का संचरण करने वाला पर्व है। इस पर्व को सद्भाव, भाईचारे एवं शांतिपूर्ण तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाएं।
आज नवरात्रि की महाअष्टमी के पावन अवसर पर पटना स्थित विभिन्न देवी स्थानों एवं प्रमुख पूजा पंडालों में माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना की। साथ ही माता से राज्य में सुख, शांति, समृद्धि एवं प्रगति की कामना की। (1/3)
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर सड़क हादसे में श्रद्धालुओं की मृत्यु दुःखद। शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना है। दुःख की इस घड़ी में ईश्वर दिवंगत आत्माओं के परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करें।
भारत रत्न और देश के सर्वप्रिय पूर्व ��ाष्ट्रपति डॉ० ए० पी० जे० अब्दुल कलाम जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। उनका जीवन, राष्ट्र निर्माण के प्रति उनके योगदान और युवाओं को प्रेरित करने वाला उनका व्यक्तित्व सदैव हमें प्रेरणा देता रहेगा।
महान समाजवादी चिंतक स्व० डॉ० राम मनोहर लोहिया जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि। समानता, न्याय और जनकल्याण के उनके विचार ��ज भी प्रासंगिक हैं और हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं ।
शारदीय नवरात्रि के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मां दुर्गा शक्ति की अधिष्ठात्री देवी हैं। नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा होती है। मां दुर्गा भक्तों और साधकों में शक्ति का संचार कर करूणा और परोपकार के द्वारा प्राणियों का कल्याण करती हैं। नवरात्रि ���र्व राज्य में सुख, शांति एवं समृद्धि ��ेकर आए।
महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर समाजवादी नेता, सम्पूर्ण क्रांति के प्रणेता एवं भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन। जयप्रकाश नारायण जी ने लोकतंत्र में अटूट विश्वास रखते हुए अन्याय के विरुद्ध समाज को एकजुट किया। उनके विचार हमें आज भी समतामूलक एवं न्यायपूर्ण समाज के निर्माण की प्रेरणा देते हैं।
समाज के वंचित वर्गों के उत्थान तथा सामाजिक न्याय के प्रति समर्पित रहे लोकप्रिय नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व॰ रामविलास पासवान जी को उनकी पुण्यतिथि पर सादर श्रद्धांजलि।
सम्पूर्ण क्रांति के अग्रदूत, प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं प्रखर समाजवादी लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं विनम्�� श्रद्धांजलि ।